IND Vs WI 2nd Test Match Highlights: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ किया क्लीन स्वीप, लगातार 10वीं सीरीज में दी करारी शिकस्त
News With Achyut IND Vs WI 2nd Test Match Highlights : भारत ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट मैच में 7 विकेट से हराकर 2 मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली. भारत को दूसरी पारी में जीत के लिए 121 रनों की जरूरत थी, जिसे उसने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. केएल राहुल ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतक लगाया. वे 58 रन, जबकि ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर नाबाद रहे. राहुल के अलावा, साई सुदर्शन ने 39 और कप्तान शुभमन गिल ने 13 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल ने महज 8 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने 1, जबकि कप्तान रोस्टन चेज ने 2 विकेट लिए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन पर सिमट गई. इसके बाद फॉलाओन खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में 390 रन बनाए. जॉन कैम्पबेल ने 115 और शाई होप ने 103 रन बनाए. जस्टिन ग्रीव्स 50 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज को 2, जबकि र...