संदेश

Rahul Gandhi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

नरेंद्र मोदी का कॉन्फिडेंस अब खत्म हो चुका है... जम्मू-कश्मीर में बोले राहुल गांधी

चित्र
नरेंद्र मोदी का कॉन्फिडेंस अब खत्म हो चुका है... जम्मू-कश्मीर में बोले राहुल गांधी News With Achyut Jammu and Kashmir Assembly Election 2024 : कांग्रेस सांसद व लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने आज जम्मू कश्मीर में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला।   'विपक्ष को करवाना चाहता है, वही होता है'  राहुल ने कहा कि आज देश में विपक्ष जो भी करवाना चाहता है, वही होता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कानून लाती है, हम उनके सामने खड़े हो जाते हैं, फिर वे यू-टर्न ले लेते हैं।  'नरेंद्र मोदी पहले जैसे थे, वे अब वैसे नहीं रहे'  कांग्रेस सांसद ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी जी का कॉन्फिडेंस अब खत्म हो चुका है। उनकी साइकोलॉजी को हमने तोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी पहले जैसे थे, वे अब वैसे नहीं रहे। वीडियो:  https://youtube.com/shorts/rmct-Fa-r_g?si=slnAMgVFcWlBKWvf पूरे देश में नफरत फैलाती है BJP और  RSS  राहुल गांधी ने कहा कि BJP-RSS के लोग पूरे देश में नफरत और हिंसा फैलाते हैं। ये पूरे देश म...

बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही... लोकसभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को धो डाला

चित्र
बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही... लोकसभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को धो डाला News With Achyut Kumar Dwivedi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जुलाई यानी आज लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हिदुओं को लेकर दिए बयान को लेकर निशाना साधा। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने हाथरस में भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत पर दुख भी जताया । आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कहा... हिंदुओं के खिलाफ गंभीर षड्यंत्र हो रहा : पीएम मोदी  पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है, उनके खिलाफ गंभीर षड्यंत्र हो रहा है। ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं... ये है आपके संस्कार, ये है आपका चरित्र, ये है आपकी सोच, ये है आपकी नफरत? इस देश के हिंदुओं के साथ ये कारनामे... ये देश शताब्दियों तक इसे भूलने वाला नहीं है। आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है, गंभीर षड्यंत्र हो रहा है। ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं... ये हैं आपके संस्कार, ये है आपका चरित्र, ये है आपकी सोच, ये है आपकी नफरत?...

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने पहले भाषण में क्या कहा?

चित्र
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने पहले भाषण में क्या कहा? News With Achyut : लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में अपने पहले भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि सदन में विपक्ष की आवाज़ को भी जगह मिले। साथ ही, उन्होंने उम्मीद जताई कि विपक्ष को सदन में सहयोग और विश्वास के साथ लोगों की आवाज़ उठाने की अनुमति दी जाएगी। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत ओम बिरला को दूसरे कार्यकाल के लिए लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई देकर की। उन्होंने कहा,  अध्यक्ष महोदय, यह सदन भारत के लोगों की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करता है और आप, महोदय, उस आवाज़ के अंतिम निर्णायक हैं। बेशक, सरकार के पास राजनीतिक शक्ति है, लेकिन विपक्ष भी भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करता है। इस बात पर जोर देते हुए कि इस बार विपक्ष पिछली बार की तुलना में भारतीय लोगों की आवाज़ का काफ़ी ज़्यादा प्रतिनिधित्व करता है, राहुल गांधी ने कहा कि यह बहुत ज़रूरी है कि विपक्ष की आवाज़ को सदन में प्रतिनिधित्व करने दिया जाए। उन्होंने कहा, इस बार विपक्ष पिछली बार की तुलना में काफ़ी अधिक देशवासियों का प्रति...

धुआं-धुआं हुआ एग्जिट पोल, सपा कांग्रेस की आंधी में उड़ी बीजेपी, 7 मंत्री भी हारे चुनाव

चित्र
धुआं-धुआं हुआ एग्जिट पोल, सपा कांग्रेस की आंधी में उड़ी बीजेपी, 7 मंत्री भी हारे चुनाव News With Achyut UP Lok Sabha Election 2024 Result: एक जून को जब लोकसभा चुनाव 2024 के साथ में और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हुआ तो उसके बाद जारी एग्जिट पोल में बीजेपी को 350 से ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई। कहा गया कि इस बार भाजपा पहले से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी, लेकिन जब 4 जून को नतीजे आए तो परिणाम को जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया।  देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में सपा- कांग्रेस गठबंधन की ऐसी आंधी चली कि उसमें बीजेपी के 7 मंत्री तक चुनाव हार गए। सबसे बड़ी चौंकाने वाली हार अमेठी में बीजेपी को मिली, जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से एक लाख से ज्यादा वोटों से हार गईं। इसके अलावा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी भी अपनी सीट नहीं बचा पाई। बीजेपी के साथ जिन 7 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा, उनमें मोहनलालगंज से कौशल किशोर, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, जालौन से भानु प्रताप वर्मा, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी और फतेहपु...

रायबरेली में सोनिया गांधी का इमोशनल कार्ड, कहा- मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, वह निराश नहीं करेगा

चित्र
'मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं, वह निराश नहीं करेगा', रायबरेली में सोनिया गांधी का इमोशनल कार्ड News With Achyut: कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने आज रायबरेली (Raebareli) में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इमोशनल कार्ड खेलते हुए लोगों से अपने बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) को स्वीकार करने का आग्रह किया।  सोनिया ने कहा कि मैं अपना बेटा आपको सौंप रही हूं। वह आपको निराश नहीं करेगा।  सोनिया गांधी का लोकसभा चुनाव में पहला भाषण यह लोकसभा चुनाव 2024 में सोनिया गांधी का पहला सार्वजनिक भाषण था। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने रायबरेली के लोगों के साथ गांधी परिवार की 'सदियों पुरानी' जड़ों को याद किया। उनके उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थे। सोनिया ने कहा,  मुझे बहुत खुशी है कि मुझे इतने लंबे समय के बाद आपके बीच आने का अवसर मिला... आप सभी ने मुझे एक सांसद के रूप में सेवा करने का अवसर दिया, यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी निधि है। पिछले 100 वर्षों से हमारा परिवार इस धरती की मिट्टी से जुड़ा है। यह रिश्ता गंगा मां की तरह पवित्र है। इसकी शु...

राहुलयान को अब रायबरेली से लॉन्च करने की कोशिश, लेकिन मिलेगी हार: अमित शाह

चित्र
News With Achyut: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने गुरुवार को रायबरेली से अपना नामांकन दाखिल किया। इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ने लगभग 20 बार 'राहुलयान' को लॉन्च करने की कोशिश की है, लेकिन इस बार रायबरेली से भी राहुल को हार का सामना करना पड़ेगा। यहां बीजेपी उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह भारी अंतर से जीतेंगे। राहुल केरल के वायनाड से भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राहुलयान को 20 बार किया लांच बेलगावी के हुक्केरी शहर में एक चुनावी रैली में अमित शाह ने कहा कि हमने चंद्रयान-3 लॉन्च किया और यह सफल रहा। दूसरी ओर, सोनिया गांधी ने राहुलयान को लगभग 20 बार लॉन्च करने की कोशिश की और हर बार असफल रहीं। अब वह अमेठी से भाग गए हैं और रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि 'राहुल बाबा' रायबरेली में भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह से भारी अंतर से हारेंगे। राहुल गाँधी ने अमेठी से भागकर रायबरेली में पर्चा भरा, लेकिन वे वहाँ से भी भारी मतों से हारने वाले हैं। pic.twitter.com/4ButsCdBm7 — Amit Shah (Modi...

VIDEO: राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने मुस्लिमों को आरक्षण दिया

चित्र
News With Achyut Kumar Dwivedi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए एक बयान से देश का सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।  दरअसल, राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि  ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा... हिंदुस्तान में ऐसे करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है... हमारे संविधान को प्रधानमंत्री, भाजपा के नेता, RSS के लोग खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं।  #WATCH बिलासपुर,छत्तीसगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा... हिंदुस्तान में ऐसे करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है...… pic.twitter.com/hQAWZzxBoD — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2024 राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी के लोग सं...

Lok Sabha Election 2024: सच की हर आवाज को दबा देना, क्या यही मदर ऑफ डेमोक्रेसी है? BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी

चित्र
Lok Sabha Election 2024: सच की हर आवाज को दबा देना, क्या यही मदर ऑफ डेमोक्रेसी है? BJP पर जमकर बरसे राहुल गांधी  Lok Sabha Election 2024 Rahul Gandhi Attacks BJP Modi Government : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सरकार पर कई सवाल दागे। राहुल ने कहा बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है। जनता इसे सबक जरूर सिखाएगी। Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyay Yatra राहुल गांधी ने सवाल किया, किसान MSP मांगें तो उन्हें गोली मार दो। क्या ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? जवान नियुक्ति मांगें तो उनकी बातें तक सुनने से इनकार कर दो। क्या ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? पूर्व गवर्नर सच बोलें तो उनके घर CBI भेज दो। क्या ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? सबसे प्रमुख विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रिज़ कर दो  क्या ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? धारा 144, इंटरनेट बैन, नुकीली तारें, आंसू गैस के गोले - ये है मदर ऑफ डेमोक्रेसी? मीडिया हो या हो या सोशल मीडिया, सच की हर आवाज़ को दबा देना। क्या  ये मदर ऑफ डेमोक्रेसी? X ने किया बड़ा दावा दरअसल, सोशल ...

2017 के बाद फिर साथ आए अखिलेश यादव और राहुल गांधी, सपा-कांग्रेस में किसे हुआ नुकसान?

चित्र
2017 के बाद फिर साथ आए अखिलेश यादव और राहुल गांधी, सपा-कांग्रेस में किसे हुआ नुकसान? Samjawadi Party Congress Alliance in Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: तमाम अटकलों को खत्म करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला कर ही लिया। बुधवार यानी 20 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा। उन्होंने कहा-अंत भला तो सब भला। आइए जानते हैं कि सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटें कांग्रेस को दी गई है। SP Congress Alliance Akhilesh Yadav Rahul Gandhi कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा? समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए समझौते के मुताबिक, सपा यूपी की 63 और कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही, सपा मध्य प्रदेश के खजुराहो सीट से भी चुनाव लड़ेगी।  कांग्रेस किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव? कांग्रेस कुल 17 सीटों पर चुनाव लड़गी। इसमें प्रयागराज और वाराणसी की सीट भी शामिल है। देखें पूरी लिस्ट... अमेठी रायबरेली बाराबंकी सहारनपुर कानपुर अमरोहा फतेहपुर सीकरी प्रयागराज महाराजगंज देवरिया...