ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, भारत का WTC फाइनल में पहुंचने का टूटा सपना
News With Achyut : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। इस हार के साथ ही भारत के WTC फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचने का सपना भी टूट गया। ट्रेविस हेड 34 और ब्यू वेबस्टर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की दूसरी पारी महज 157 रनों पर सिमट गई। स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। इससे पहले, पहली पारी में भारत ने 185 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 181 रनों पर ऑल आउट हो गई थी।