संदेश

2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लोकसभा में ट्रिपल तलाक का बिल पेश-3 साल की सजा का प्रावधान

लोकसभा में ट्रिपल तलाक का बिल पेश-3 साल की सजा का प्रावधान, असदुद्दीन ओवैसी ने किया विरोध कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्रिपल तलाक बिल को सदन में पेश कर दिया है. इस बिल में तीन साल की सजा का प्रावधान है. इसका विरोध करते हुए AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि ये बिल मूल अधिकारों का उल्‍लंघन है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिल को संसद में सर्वसम्मति के साथ पास करने की अपील की थी. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी तीन तलाक को गैरकानूनी बताते हुए उस पर कानून बनाए जाने का समर्थन किया था. इस विधेयक के जरिए तत्काल तीन तलाक को अपराध की श्रेणी में लाया जाएगा. मुस्लिम महिला (अधिकार और विवाह का संरक्षण) विधेयक में विवाहित मुस्लिम महिलाओं को अधिकार की रक्षा और किसी भी व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को शब्दों, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम या अन्य किसी तरीके से तलाक देने पर पाबंदी लगाई गई है.  विधेयक में तत्काल तीन तलाक को दंडात्मक श्रेणी में रखा गया है और इसे संवैधानिक नैतिकता और लैगिंक समानता के विरुद्ध बताया गया है. विधेयक में ऐसा करने वालो के लिए सजा और जुर्मान...

राज्य सभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बयान

चित्र
राज्य सभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बयान विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कहा कुलभूषण जाधव पर राज्‍यसभा में बयान देते हुए कहा कि पाकिस्‍तान ने इस मुलाकात को प्रोपेगेंडा बनाया। उन्‍होंने बताया कि सरकार कुलभूषण जाधव मामले को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट तक लेकर गई, जिसके बाद उनपर जारी किए गए फांसी के फैसले को टाल दिया गया है। मुश्किल समय में सरकार ने परिवार का साथ नहीं छोड़ा। हमने परिवार के सदस्यों की जाधव से मिलने की इच्छा को पूरा किया। लेकिन इस मुलाकात के दौरान पाकिस्‍तान ने बेअदबी की सारी हदें पार कर दीं। सुषमा स्‍वराज ने कहा कि पाकिस्तानी मीडिया ने कुलभूषण जाधव के परिवार से दुर्व्यवहार किया। हमारे बीच स्पष्ट समझौता था कि मीडिया को आने की अनुमति नहीं मिलेगी, लेकिन इस समझौते का उल्लंघन हुआ। कुलभूषण ने सबसे पहला सवाल पूछा कि 'बाबा कैसे हैं'। सुषमा ने कहा कि जाधव की मां और पत्‍नी की बिंदी और मंगलसूत्र उतरवा लिए गए। जाधव की मांग सिर्फ साड़ी पहनती हैं, लेकिन इस मुलाकात से पहले उन्‍हें सलवार-कुर्ता पहनने के लिए मजबूर किया गया। इन दोनों सुहागनों को एक विधवा की तरह पेश किया गया।...

कुलदीप जाधव

चित्र
अच्युत द्विवेदी पाकिस्तान ने जासूसी के आरोप में बंद भारतीय नागरिक कुलदीप जाधव के परिवार के साथ जिस तरह का व्यवहार किया वह बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। पाकिस्तान ने 20 दिसंबर को पाकिस्तान आने के लिए कुलदीप  जाधव  की माँ और पत्नी को वीजा जारी किया । जाधव की माँ और पत्नी को ठीक तरह से मिलने भी नहीं दिया गया। उनके साथ अपमान जनक व्यवहार किया गया। जाधव की माँ और पत्नी को अलग वेशभूषा दिया गया। भारतीय हिन्दू संस्कृति को अपमानित किया  गया। कुलदीप की माँ और पत्नी का मंगल सूत्र उतरवा दिया गया। जांच के नाम पर उनकी जूती को भी पाकिस्तान ने रखवा लिया। कुलदीप जाधव और उनके परिवार के बीच एक शीशे की दीवार थी। पाकिस्तान की शर्मनाक  कारतूत का अंदाजा इस बात से और भी अच्छे तरीके से  लगाया जा सकता है की उसने  जाधव  और  उनके परिवार के बीच उनकी मातृभाषा में बात नहीं करने दिया गया  और जाधव भी वही बोल रहे थे जो  पाकिस्तान  चाहता था। पाक और वहां की मीडिया ने जितना हो सका उतना  जाधव के परिवार को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा  पाकि...

तस्वीरों के ज़रिए समझिए, 2017 में कैसा रहा प्रधानमंत्री मोदी का सफ़र?

चित्र

रोहित शर्मा का नाम कैसे पड़ा 'हिटमैन'

चित्र
रोहित शर्मा का नाम कैसे पड़ा 'हिटमैन'  रोहित शर्मा को क्रिकेट फैंस हिटमैन के नाम से तो जानते हैं लेकिन उनका ये नाम कैसे पड़ा इसकी जानकारी खुद रोहित ने दी। अपने एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि मुझे ये नाम वर्ष 2013 में मिला जब मैंने बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।  रोहित ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ वनडे और टी 20 सीरीज में कप्तानी की थी। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में अपने वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया। इसके बाद दूसरे टी20 मुकाबले में क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 35 गेंदों पर शतक लगाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। इसके बाद रोहित का निकनेम हिटमैन और ज्यादा प्रसिद्ध हो गया साथ ही सोशल मीडिया पर इस नाम ने धूम मचा दी।  रोहित का नाम  ऐसे पड़ा  'हिटमैन' रोहित ने बताया कि जब बेंगलुरु में उन्होंने पहला दोहरा शतक लगाया तो उस दौरान रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे। अपने दोहरे शतक के बाद उन्हें टीवी क्रू के एक सदस्य ने जिसका नाम पीडी था ने कहा कि आपने हिटमैन की तरह बल्लेबाजी की क्यो...

योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट 2017

चित्र
योगी सरकार ने पेश किया अपना पहला अनुपूरक बजट- योगी सरकार विधानसभा में आज 2017-18 का पहला अनुपूरक बजट पेश किया।योगी सरकार ने अपना पहला अनुपूरक बजट 11 हजार 3 सौ 88.17 करोड़ रुपए का पेश किया है बजट की खास बातें- - अंतरष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के लिए 1.3 करोड़, आगरा एक्सप्रेसवे के लिए सिम्बोलिक 1000 रुपया , पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के करीब 4 करोड़ रुपए। -दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के लिए 58 करोड़। -स्वच्छ भारत के तहत ग्रामीण इलाकों में शौचालय निर्माण के लिए। -गन्ना भुगतान के लिए 200 करोड़। -जेलों में बिजली बिल के भुगतान के लिए 7 करोड़। -एटीएस, एसटीएफ समेत पुलिस महकमे के लिए 164 करोड़। -मेडिकल कॉलेजों के लिए 425 करोड़। -नागरिक उड्डयन विभाग को 200 करोड़। -स्वच्छ भारत मिशन में 522 करोड़। -कैलाश मानसरोवर भवन के लिए करीब 11 करोड़। -चित्रकूट में रामघाट समेत पर्यटन स्थलों के लिए 12 करोड़। -बनारस में विश्वनाथ मंदिर मार्गो के निर्माण के लिए 40 करोड़। -अल्पसंख्यको के लिए 84 करोड़। -प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 1125 करोड़। अनुपूरक बजट में क्या होगा खास -योगी सरकार वित्त वर्ष 2017-18 का पहला अनुप...
चित्र
कांग्रेस में राहुल युग की शुरुआत  अच्युत कुमार द्विवेदी  आखिरकार राहुल गाँधी ने  16 दिसंबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पद भार संभाल लिया। राहुल गाँधी के कांग्रेस अध्यक्ष  बनने की अटकलें काफी दिनों से लगायी जा रही थी..कांग्रेस पार्टी के युवा नेता हों या बुजुर्ग नेता सभी ने राहुल गाँधी को पार्टी की कमान संभालने की मांग पिछले कई दिनों से कर रहे थे। राहुल गाँधी के अध्यक्ष पद संभालते ही पार्टी में राहुल युग की शुरुआत हो गयी। नामांकन पत्र दाखिल करते ही राहुल गाँधी का अध्यक्ष बनना  तय हो गया था क्यूंकि सोनिया गाँधी ने किसी दूसरे उम्मीदवार की घोषणा  नहीं की थी. राहुल  गाँधी ने बतौर कांग्रेस अध्यक्ष अपने पहले सम्बोधन में भाजपा पर तीखा प्रहार करते  हुए कहा की भाजपा लोगों को तोड़ने का काम कर रही है.उन्होंने कहा की भाजपा घृणा और मिटाने की राजनीति  कर रही है। राहुल गाँधी ने यह भी आरोप लगाया जहाँ कांग्रेस देश को 21 वीं सदी में ले जाना चाहती है वहीँ बीजेपी  देश को मध्यकालीन युग में ले जाना चाहती है.राहुल गाँधी ने पार्टी में युवा और बुजुर्ग नेताओं को स...

आरुषि- हेमराज हत्याकांड

चित्र
आखिरकार देर से ही सही मगर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरुषि -हेमराज बहुचर्चित मर्डर केस पर अपना फैसला सुनाया       आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित आरुषि–हेमराज हत्याकांड मामले  में गुरुवार को अपना फैसला सुनाया. इस फैसले को जस्टिस एके मिश्रा और वीके नारायण की खण्ड पीठ ने सुनाया .आरुषि –हेमराज मर्डर केस नोएडा का बहुचर्चित मामला है .हाईकोर्ट ने सीबीआई के फैसले को बदलते हुये डॉ.राजेश तलवार और नूपुर तलवार को हत्या से बरी कर दिया. अदालत ने कहा कि केवल संदेह के आधार पर किसी को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है . आरुषि के मम्मी और पापा को हाईकोर्ट से संदेह का लाभ मिला  आरुषि की हत्या 15 मई 2008 को हुई थी .उसके दो दिन  बाद हेमराज का शव 17 मई  को पड़ोसी की छत पर मिला था. पुलिस ने राजेश तलवार को 23 मई को गिरफ्तार किया था .सीबीआई कोर्ट ने तलवार दम्पति को 2013 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी. फिलहाल तलवार दम्पति जेल में बंद है.सीबीआई हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसले किया है अच्युत द्विवेदी  

शांति का नोबेल पुरस्कार 2017

चित्र
शांति का नोबेल इन दिनों अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव जारी है जिस पर अगर युद्ध की स्थिति आती है   तो  परमाणु  हथियारों का इस्तेमाल करने की सम्भावना बहुत ज्यादा है .परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से पूरे विश्व में संकट के बादल छा जायेंगे.1945 में परमाणु बम के इस्तेमाल से पूरी दुनिया दहल गयी थी जिसमे कई लोग दिव्यांग हो गए थे तथा उससे भारी जान-माल की हानि हुई हुई थी .परमाणु बम का प्रभाव आज भी जापान के नागासाकी और हिरोशिमा नगर में देखने को मिलता है .नोबेल समिति द्वारा पूरे दुनिया में परमाणु हाथियारो को रोकने के लिए काम कर रही संस्था इंटरनेशनल कैम्पेन तू अबोलिश न्यूक्लियर को इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.आइकैन की स्थापना 2007 में वियना में हुई थी.यह संस्था पूरी दुनिया में निशस्त्रीकरण की दिशा में काम कर रही है. यह संस्था परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य ,समाज और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को लोगो को बताता है तथा उन्हें जागरूक करता है .परमाणु हथियार से कुछ ही घंटों में किसी भी देश को तबाह किया जा सकता है  तथा इसका प्रयो...

योगी सरकार के छः महीने का रिपोर्ट कार्ड

चित्र
उत्त्तर प्रदेश की सरकार की महत्त्व पूर्ण योजनायें- योगी सरकार ने पेश किया अपने छह माह का रिपोर्ट कार्ड: 1-शिक्षा में सुधार 2-बच्चों का अधिकार कर्तव्य हमारा -सीएम योगी आदित्यनाथ 3-किसानों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित सरकार 4-सांस्कृतिक विरासत का हो रहा कायाकल्प 6- 7- सरकार ने गंभीर रोगों के इलाज के लिए  कई तरह के प्रयास किये 8-किसानों को मिला लाभ 9-नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त 10- ई ऑफिस ई टेंडरिंग डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ते कदम 11- भू माफियाओं से मुक्त हुई सरकारी भूमि 12-रोशन हो रहा है हर घर b- 13-छह महीने में 430 एनकाउंटर 14-

श्वेत पत्र 2017

उत्तर प्रदेश सरकार के श्वेत पत्र 2017 के मुख्य बिन्दु उत्तर प्रदेश सरकार ने 18-09-2017 को श्वेत पत्र जारी किया जिसके महत्वपूर्ण बिन्दु निम्नलिखित है -: 1.       जून , 2016   में जनपद मथुरा के जवाहर बाग की घटना प्रदेश में ध्वस्त कानून-व्यवस्था की स्थिति  का प्रमाण है 2.       पूर्ववर्ती सरकारों में प्रदेश के कारागार वस्तुतः आरामगाह के रूप में परिवर्तित हो गए थे 3.       कारागारों में निरुद्ध बंदियों को मोबाइल फोन सहित सारी सुविधाएं सुलभ थीं 4.       पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में मथुरा , मुजफ्फरनगर , बरेली सहित लगभग सभी प्रमुख जनपदों में  साम्प्रदायिक दंगे हुए . इस प्रकार पिछली सरकार के कार्यकाल में सप्ताह में औसतन दो दंगे हुए 5.       उपज का सही मूल्य न मिलने एवं चीनी मिलों द्वारा समय से पूरा भुगतान न करने के कारण  किसानों की माली हालत खराब थी . विगत पांच वर्षों में गन्ना किसानों को गन्ना मूल्य भु...