संदेश

Bank लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Bank Customer Rights: जीरो बैलेंस पर क्या बंद हो जाएगा अकाउंट? पढ़ें RBI ने आपको क्या अधिकार दिए हैं

चित्र
Bank Customer Rights: बैंक में ग्राहकों को ज्‍यादा से ज्‍यादा बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए आरबीआई द्वारा गठित बैंकिंग कोड्स एंड स्टैन्डर्ड्स बोर्ड ऑफ इंडिया (BCSBI) ने ग्राहकों हेतु कुछ अधिकार बनाए हैं। अगर कोई भी बैंक कर्मचारी आपको बेवजह परेशान करे या सर्विस न दे तो आप इन अधिकारों का इस्‍तेमाल करके उसकी शिकायत तक कर सकते हैं। संबंधित अधिकारी को आपकी शिकायत तय समय के भीतर निपटानी होगी। साथ ही, आपको शिकायत की एक रिसीविंग कॉपी भी देनी होगी। आइए जानते हैं बैंक में मिलने वाले कुछ ऐसे ही अधिकारों के बारे में...  बैंक ने ग्राहकों को क्या अधिकार दिए हैं? बीएसबीडी (BCBD) यानी बेसिक या छोटा खाता हर व्‍यक्ति का अधिकार है। एक फोटो और बैंक के खाता खोलने के फार्म पर हस्ताक्षर करके या अंगूठा लगाकर इसे खोला जा सकता है। इस खाते में लेन-देन की सीमा है। हालांकि, कोई भी बैंक केवल परमानेंट पते के सबूत के अभाव में देश के किसी भी इलाके में रहने वाले भारतीय नागरिक का खाता खोलने से इनकार नहीं कर सकता। बैंकों के लिए जरूरी है कि वे डिपॉजिट खातों की विशेष शर्तों की जानकारी ग्राहकों को खाता खोलते समय दें। यह क...