संदेश

Cricket लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जिम्बाब्वे ने मचाया गदर, बना डाला T20 का सबसे बड़ा स्कोर; 290 रनों से दर्ज की जीत

चित्र
जिम्बाब्वे ने मचाया गदर, बना डाला T20 का सबसे बड़ा स्कोर; 290 रनों से दर्ज की जीत News With Achyut Zimbabwe vs Gambia T20 Match :  जिम्बाब्वे ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप अफ्रीका सब- रीजनल क्वालीफायर बी में गाम्बिया के खिलाफ गदर मचा दिया। टीम ने पहले तो 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 344 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। उसके बाद गाम्बिया को 290 रनों से हराकर इस प्रारूप को सबसे बड़ी जीत भी दर्ज की। कप्तान सिकंदर रजा ने 15 छक्कों की मदद से 43 गेंदों पर नाबाद 133 रन बनाए।  Ind vs NZ First Test Match Highlights: भारत के विजय रथ को न्यूजीलैंड ने रोका, 36 साल बाद दी करारी शिकस्त जिम्बाब्वे ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ नेपाल द्वारा बनाए गए 314/3 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे ने सेशेल्स के खिलाफ 286/5 का स्कोर खड़ा किया था। वहीं, एक सप्ताह पहले भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 297/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया।    जिम्बाब्वे की ओर से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रजा रजा का शतक पुरुषों के टी20आई में जिम्बाब्वे के किसी खिला...

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, किसकी हुई वापसी और किसे मिली निराशा?

चित्र
News With Achyut T20 World Cup 2024 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से होगा। रोहित शर्मा टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। भारत ने ऋषभ पंत और संजू सैमसन सहित दो विकेटकीपरों को अपनी टीम में शामिल किया है।  स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जो मौजूदा आईपीएल 2024 में रनों का अंबार लगा रहे हैं, को भी टीम में शामिल किया गया है। साल 2022 में उत्तराखंड में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना का शिकार होने के लगभग 16 महीने बाद पंत टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।  भारत ने चार स्पिनरों रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को चुना है। चहल को पहली बार टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।   भारत टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के साथ जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में शक्तिशाली तेज आक्रमण के साथ उतरेगा।  सैमसन को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है...

U19 World Cup 2024: लगातार पांचवीं बार फाइनल में पहुंचा भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कौन रहा जीत का हीरो?

चित्र
ICC Under 19 Cricket World Cup U19 world Cup 2024 IND Vs SA: भारत ने पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर लगातार पांचवीं बार फाइनल में जगह बनाई। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने मात्र 32 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए थे। आइए, जानते हैं कि भारत की इस जीत का हीरो कौन खिलाड़ी रहा... उदय सहारन और सचिन दास बने जीत के हीरो भारतीय टीम के कप्तान उदय सहारन ने 81 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने कुल 124 गेंदों का सामना करने हुए 6 चौके लगाए। वहीं, सचिन दास (Sachin Dhas) ने भी 96 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 95 गेंदों का सामना किया, जिसमें 11 चौके और एक छक्के लगाए।  नाकाम रहा शीर्ष क्रम भारत का शीर्ष क्रम इस मैच में बुरी तरह नाकाम रहा। आदर्श सिंह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वहीं, आशीष कुलकर्णी 12 और मुशीर खान 4 रन बनाकर आउट हो गए। प्रियांशु मोलिया ने 5 और अवनीश 10 रन बनाकर आउट हुए, वहीं मुरुगन अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके। राज लिंबानी 13 रन बनाकर नाबाद रहे।  भारत ने जीता टॉस बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने...