टीम इंडिया ने रचा इतिहास, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह के नाम बड़ा रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह के नाम बड़ा रिकॉर्ड News With Achyut Kumar Dwivedi: भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रन से हराकर T20 World Cup 2024 का खिताब जीत लिया। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला। इस मैच में कोहली ने सूर्यकुमार यादव को एक मामले में पीछे छोड़ दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आइए, इसके बारे में जानते हैं... सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट कोहली विराट कोहली सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी है। उन्हें 125 मैच में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सूर्यकुमार यादव 68 मैच में 15 बार, रोहित शर्मा 159 मैच में 14 बार, सिकंदर रजा 86 मैच में 14 बार और मोहम्मद नबी 129 मैच में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। T20 World Cup में अब तक किन खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला? शाहिद अफरीदी तिलकरत्ने दिलशान केविन पीटरसन शेन वाटसन विराट कोहली (2 बार) डेविड वार्नर सैम करन जसप्रीत बुमराह मुझे सिर्फ वो ट्रॉफी दिख...