संदेश

prayagraj news लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महाकुम्भ में पहली बार अंडर वाटर ड्रोन की होगी तैनाती, 24 घंटे पानी के भीतर करेगा निगरानी

चित्र
News With Achyut Mahakumbh 2025 Prayagraj: महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर परिस्थिति में 45 करोड़ लोगों के संगम स्नान का पूरा सुरक्षित प्लान तैयार कर लिया गया है। इसी क्रम में महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वाटर ड्रोन तैनात किया गया है, जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि यह अंडर वाटर ड्रोन अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने में कारगर हथियार साबित होने वाला है। यह पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक टोह लेने में सक्षम है और किसी भी परिस्थितियों में सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की खूबियों से लैस है।  हर गतिविधि पर रखेगा नजर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन, प्रयागराज डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बुधवार को बेहद तेज गति से और असीमित दूरी तक पानी के अंदर काम करने वाले इस ड्रोन को लॉन्च किया। उन्होंने इस ड्रोन की खासियत और महाकुम्भ में इसकी आवश्...

Mahakumbh 2025: एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन तक, सीएम योगी ने चप्पे-चप्पे का किया निरीक्षण; मेला क्षेत्र में इस बात पर दिया जोर

चित्र
News With Achyut Mahakumbh 2025 Prayagraj : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ में देश-दुनिया से आ रहे तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के सुगम आवागमन, बेहतर आवासीय सुविधा और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। सोमवार को महाकुम्भ की तैयारियों का निरीक्षण करने प्रयागराज दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने मेला क्षेत्र में निर्माणाधीन टेंट सिटी का भौतिक निरीक्षण किया और कहा कि यहां ठहरने वाले लोगों के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। ठंड के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध समय से कर लिए जाएं। सीएम योगी को बताया गया कि संगम किनारे अरैल में तैयार हो रहे इस सर्वसुविधायुक्त टेंट सिटी में 6000 से अधिक लोगों के निवास की समुचित व्यवस्था की गई है। पूरे शिविर की आकर्षक ढंग से सुसज्जित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ में टेंट सिटी में प्रवास को लेकर आमजन में बड़ी उत्सुकता है। यहां प्रवास सुखद अनुभव देने वाला होगा। वीवीआईपी सर्किट हाउस का किया निरीक्षण  वीआईपी सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यमंत्...

लेडियारी में नाबालिग की हत्या कर शव को नदी में फेंका, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप

चित्र
लेडियारी में नाबालिग की हत्या कर शव को नदी में फेंका, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप News With Achyut Murder In Lediyari: प्रयागराज जिले के कोरांव तहसील के लेडियारी गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  यहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया गया।  स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक युवक का नाम सिद्धार्थ केशरवानी है। पिता राजेश केशरवानी ठेला लगाकर किसी तरह परिवार का गुजर बसर करते थे।  मृतक की मां का आरोप है कि युवक का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। वह गुरुवार से ही लापता था। उसका शव आज नदी में उतराता हुआ मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक भी किया है। युवक की उम्र 17 साल बताई जा रही है। वह शिवजियावन इंटर कॉलेज में 12 वीं का छात्र है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा परिजनों के ऊपर पोस्टमार्टम कराने का दबाव बनाया जा रहा है। मौके पर भारी भीड़ मौजूद है।

Navratri 2024: कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है? जानें किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा

चित्र
Navratri 2024: कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है? जानें किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा News With Achyut Navratri 2024 Kalash Sthapna Shubh Muhurt: शारदीय नवरात्रि की 3 अक्टूबर यानी गुरुवार से शुरुआत हो रही है। इस बार पूरे 9 दिन तक मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा अर्चना की जायेगी। आइए जानते हैं किस दिन कौन सी देवी की पूजा अर्चना की जायेगी... नवरात्रि के किस दिन कौन सी देवी की पूजा होगी? 3 अक्टूबर - मां शैलपुत्री 4 अक्टूबर - मां ब्रह्मचारिणी  5 अक्टूबर - मां चंद्रघंटा 6 अक्टूबर - मां कुष्मांडा 7 अक्टूबर - मां स्कंदमाता 8 अक्टूबर - मां कात्यायनी  9 अक्टूबर - मां कालरात्रि 10 अक्टूबर - मां सिद्धिदात्री 11 अक्टूबर - मां महागौरी  वीडियो :  https://youtu.be/37Yg4DuOBBI?si=-aWEFawDo6NMU_E_ कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह का मुहूर्त: सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से 1 बजकर 20 मिनट  तक  प्रतिपदा तिथि: सुबह 11 बजकर 48 मिनट से शुरू होती है। इसके अलावा, कलश स्थापना के लिए दोपहर 1 बजकर  30 मिनट से दोपहर 3 बजे के बीच...

Ravindra Kumar Mander कौन हैं, जो बने Prayagraj के नए DM?

चित्र
Ravindra Kumar Mander कौन हैं, जो बने Prayagraj के नए  DM? News With Achyut Ravindra Kumar Mander : प्रयागराज के जिलाधिकारी नवनीत चहल का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनकी जगह रविंद्र कुमार मंडेर को संगमनगरी का नया डीएम बनाया गया है। रविंद्र अभी जौनपुर के डीएम थे। उनके  सामने अब प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी। वहीं, चहल को आजमगढ़ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। तीन साल तक रामपुर के डीएम रहे रविंद्र मंडेर रविंद्र मंडेर जौनपुर से पहले तीन साल तक रामपुर के डीएम थे। उनके कार्यकाल में ही सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के खिलाफ कार्रवाई की गई। मंडेर सीएम योगी के विश्वसनीय अफसर माने जाते हैं।  दिनेश कुमार को जौनपुर का नया डीएम  बनाया गया है। Paris Paralympics 2024 में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को कितने रुपये मिलेंगे? बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट और आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के अयोग्य घोषित होने पर स्वार सीट पर हुए उपचुनाव के समय मंडेर ही रामपुर के डीएम थे। लोकसभा उपचुनाव बीजेपी ने, जबकि स्वार सीट पर हुआ उपचुनाव अपना दल ने जीता था।...

प्रयागराज: स्पा सेंटरों में चल रहा था सेक्स रैकेट, 13 लड़कियों समेत 20 लोग पकड़े गए

चित्र
प्रयागराज: स्पा सेंटरों में चल रहा था सेक्स रैकेट, 13 लड़कियों समेत 20 लोग पकड़े गए News With Achyut: प्रयागराज (Prayagraj ) जिले के स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चल रहा है। पुलिस ने 4 स्पा सेंटर से  13 लड़कियों समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला संचालक और दो मैनेजर भी शामिल हैं।  दरअसल, सोशल मीडिया साइट X पर एक यूजर ने पुलिस को टैग करते हुए आरोप लगाया था कि सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं। इनमें विदेशी मूल की लड़की को भी रखा गया है। यूजर ने X पर स्पा सेंटर का एक वीडियो भी पोस्ट किया था,  जिसमें वीडियो बनाने वाले युवक की कुछ लाेगों से नोकझोंक हो जाती है। इस वीडियो में एक विदेशी महिला समेत कुछ अन्य महिलाएं भी दिखती हैं। पुलिस को जब मामले की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस ने रोडवेज बस अड्डे के बगल में स्थित पी स्क्वॉयर मॉल में छापा मारा । यहां के चार स्पा सेंटरों से पुलिस ने 13 महिलाओं और लड़कियों समेत 20 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य लोग फरार हो गए।

सत्यम शर्मा को कब मिलेगा इंसाफ? परिजनों से आरोपी बोले- केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे

चित्र
सत्यम शर्मा को कब मिलेगा इंसाफ? परिजनों से आरोपी बोले- केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे  News With Achyut Prayagraj Khiri : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के खीरी गांव के तुर्कपुरवा में 28 अगस्त 2023 को सत्यम शर्मा नाम के छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ, उसके बेटे और 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में लापरवाही बरतने पर खीरी एसओ नवीन कुमार सिंह और हल्का प्रभारी बप्पी सोनी को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये, जमीन और असलहे के दो लाइसेंस देने का आश्वासन दिया। आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी सत्यम हत्याकांड के एक साल बाद आरोपी जेल से बाहर हैं और लगातार सत्यम के परिजनों को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।  दूसरी तरफ, प्रशासन ने भी अपना वादा नहीं निभाया। अभी तक सत्यम की मां को सिर्फ 5 लाख रुपये ही दिए गए हैं। कोई और वादा नहीं पूरा किया गया।  देखें वीडियो :  https://youtu.be/lXDT-4kwMV8?si=7--UAm-98GUfkkej दरअसल, 28 अगस्त 2023 को सत्यम शर्मा अपन...

साहब मुझे बचा लो... दबंगों ने दी धमकी तो थाने पहुंचा शख्स, पुलिस बोली - सबूत दो कि तुम्हें धमकी मिली है

चित्र
साहब मुझे बचा लो... दबंगों ने दी धमकी तो थाने पहुंचा शख्स, पुलिस बोली - सबूत दो कि तुम्हें धमकी मिली है News With Achyut : प्रयागराज की कौंधियारा पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। यहां की पुलिस घटना को रोकने की जगह घटना के होने का इंतजार करती है। जी हां, सही सुना आपने... ऐसा ही एक मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के 'सोभऊ का पूरा' गांव से सामने आया है।  सोभऊ का पूरा गांव में एक शख्स को दबंग लोग घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हैं, उसके घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हैं, किसी तरह से वह अपना जान बचाता है,  लेकिन जब वह मामले की शिकायत पुलिस से करने जाता है तो उससे एसओ कहते हैं- तुम्हारे सर से खून नहीं बह रहा है, तुम्हें गोली नहीं लगी, तुम्हारे शरीर पर चोट के निशान नहीं है तो मैं कैसे मान लूं कि तुम्हारे साथ मारपीट हुई है या तुम्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। प्रार्थी ने कौंधियारा थाने में एप्लीकेशन दिया है, लेकिन थानाध्यक्ष गणेश तिवारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वे प्रार्थी के घायल होने या किसी अप्रिय घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं।। कौन है पीड़ित? पीड़ि...

यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विस्तार, निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जमीन

चित्र
यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विस्तार, निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जमीन  News With Achyut National Highways Review Meeting New Delhi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अगस्त को नई दिल्ली स्थित भारत मण्डप में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक नये युग का सूत्रपात किया है। यूपी में 93 राष्ट्रीय राजमार्ग सीएम योगी ने विगत 07 वर्षों में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई में हुई वृद्धि के लिए पीएम मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई 8,364 किमी थी, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 12,733 किमी हो गई है। इस दौरान प्रदेश में कुल राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या भी लगभग दोगुनी बढ़कर 48 से 93 हो गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के औसत को राष्ट...

पहले चोरी की, फिर पकड़े जाने के डर से महिला को फांसी पर लटकाया; पुलिस ने शव को कराया गायब

चित्र
पहले चोरी की, फिर पकड़े जाने के डर से महिला को फांसी पर लटकाया; पुलिस ने शव को कराया गायब News With Achyut : प्रयागराज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। मामला घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरी नीबी गांव का है।  मिली जानकारी के मुताबिक, खीरी थाना क्षेत्र की रहने वाली ज्योति की शादी 2021 में कमलापति त्रिपाठी के बेटे गणेशपति त्रिपाठी के बेटे से हुई थी। गुरुवार को पीड़ित के बड़े भाई रविन्द्र द्विवेदी के पास एक रिश्तेदार का कॉल आती है, जिसमें बताया जाता है कि ज्योति की फांसी लगने से मौत हो गई है। हैरानी वाली बात यह है कि कॉल ज्योति के ससुराल वालों ने हत्या की खबर मायके वालों को नहीं दी। ज्योति की मौत की जानकारी होते ही मायके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन शव गायब मिला। कुछ देर बाद पता चला कि शव घूरपुर थाना में हैं, लेकिन जब परिजन पहुंचे तो शव यहां भी नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि शव को बिना परिजनों की मंजूरी के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पूरे मामले में पुल...

प्रयागराज में CM योगी की मीटिंग में नहीं शामिल हुए केशव मौर्य, क्या कुछ गड़बड़ है?

चित्र
प्रयागराज में CM योगी की मीटिंग में नहीं शामिल हुए केशव मौर्य, क्या कुछ गड़बड़ है? News With Achyut: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच कुछ न कुछ तो चल ही रहा है। आज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को लेकर होने वाली बैठक से भी मौर्य गायब रहे। यह बैठक सीएम योगी सर्किट हाउस में लेने वाले थे। आज प्रयागराज आए थे केशव मौर्य बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी के बेटे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए प्रयागराज आए थे। यहां उन्होंने वर-वधू को आशीर्वाद भी दिया।  आजाद पार्क में किया वृक्षारोपण केशव मौर्य चंद्रशेखर आजाद पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्होंने वृक्षारोपण जन अभियान 2024 कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश सरकार के द्वारा 36.50 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। सभी प्रदेशवासियों को लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर अपने वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस जन जागरूकता अभियान में भागीदारी करनी है। भीषण गर्मी में बिजली के लिए तरस रहे खीरी ग्राम ...

ऊर्जा मंत्री के दावों की खुली पोल, भीषण गर्मी में बिजली के लिए तरस रहे खीरी के लोग

चित्र
ऊर्जा मंत्री के दावों की खुली पोल, भीषण गर्मी में बिजली के लिए तरस रहे खीरी के लोग News With Achyut Power Crisis In Khiri :  उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के दावों की प्रयागराज जिले के कोरांव तहसील के खीरी गांव में पोल खुलती नजर आ रही है। यहां मनमाने ढंग से बिजली की कटौती की जा रही है। आए दिन तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। ऊर्जा मंत्री दावा करते हैं कि उनके प्रयासों से विद्युत विभाग को एक नई पहचान मिली है। उन्होंने विद्युत सुदृढ़ीकरण, वितरण, उत्पादन, संरक्षण और उपभोक्ता हित सर्वोपरि की भावना से ओत प्रोत जैसी कार्यप्रणाली को प्राथमिकता दी, जिससे आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश विद्युत आपूर्ति में नंबर 1 है। बिजली के लिए तरस रहे लोग हालांकि, खीरी गांव (ब्लॉक कोरांव) में इन दावों की पोल खुल गई है। यहां आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। खीरी ग्राम पंचायत से सटे कुछ घरों में बिजली आपूर्ति तार टूटने की वजह से आए दिन बाधित रहती है। यह सिलसिला पिछले कई महीनों से जारी है। इसके अलावा बिजली कितने बजे आयेगी, कितने बजे जायेगी, इसकी भी कोई गारंटी न...

उफ ये गर्मी! आखिर यूपी में जब आएगा मानसून?

चित्र
उफ ये गर्मी! आखिर यूपी में जब आएगा मानसून? News With Achyut, Monsoon Weather Update Today : देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जगहों पर लू का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। लोग बेसब्री से मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग का मानना है कि आज या कल यानी 23 जून को पूर्वांचल के रास्ते मानसून की यूपी में एंट्री होगी। इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ और आसपास के जिलों में 23 और 24 जून को भारी बारिश होगी। विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। जून महीने में हुई कम बारिश जून महीने में इस साल 78 फीसदी कम बारिश हुई है। मानसून के रफ्तार पकड़ने से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में खूब बारिश होगी। किसानों को भी इससे लाभ मिलेगा। बता दें कि यूपी के उरई में आज 44.6 डिग्री, जबकि राजस्थान के बाड़मेर में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज होने की उम्मीद है।

शिवराज सिंह चौहान हो सकते हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी में कई मंत्रियों की होगी छुट्टी

चित्र
शिवराज सिंह चौहान हो सकते हैं बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूपी में कई मंत्रियों की होगी छुट्टी News With Achyut : लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक सीटें नहीं मिली हैं। ऐसे में अब लखनऊ से लेकर दिल्ली तक, संगठन और मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। वहीं, यूपी में स्वतंत्र देव सिंह या श्रीकांत शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल में बहुत बड़ा फेरबदल हो सकता है। जिन विधायकों की सीट पर भाजपा हारी है और वे सरकार में मंत्री हैं, तो उनकी छुट्टी हो सकती है। वहीं, जिन विधायकों की सीट पर भाजपा जीती है, सांसद भले ही हार गए हों, उन विधायकों को लालबत्ती मिल सकती है। लखीमपुर खीरी में पलिया विधायक और धौरहरा लोकसभा में महोली विधायक को लालबत्ती मिल सकती है। निवर्तमान केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को केंद्र के भाजपा संगठन में या फिर राज्यसभा में जगह मिल सकती है।...

इलाहाबाद सीट से उज्ज्वल रमण सिंह से क्यों हारे नीरज त्रिपाठी? वजह जानकर विश्वास नहीं करेंगे आप

चित्र
ड्राइवर उज्ज्वल रमण का सपोर्टर, मिलने के लिए घंटों इंतजार करना... इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी के हारने की ये थीं बड़ी वजहें News With Achyut Allahabad Lok Sabha Election Result 2024: प्रयागराज जिले की इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने 58,793 वोटों से हराया इस हार के साथ ही कांग्रेस ने एक बार फिर से इलाहाबाद सीट पर अपना कब्जा जमा लिया। उज्ज्वल रमण को 4,62,145 वोट, जबकि नीरज को 4,03,350 वोट मिले। इससे पहले यहां से अमिताभ बच्चन कांग्रेस की तरफ से जीतने वाले आखिरी सांसद थे। नीरज त्रिपाठी की हार के साथ ही बीजेपी का 10 सालों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया। आइए जानते हैं कि नीरज त्रिपाठी की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही... टिकट के दावेदारों में फैला असंतोष नीरज त्रिपाठी की हार की सबसे बड़ी वजह टिकट के दावेदारों में फैला असंतोष था। नीरज टिकट के दावेदारों को मनाने में बुरी तरीके से असफल रहे। इससे यह नेता पूरी तरीके से चुनाव में निष्क्रिय हो गए। इन्होंने नीरज के पक्ष में प्रचार नहीं किया। उनके समर्थक भी चुनाव...

Heat Wave: प्रयागराज में 48 डिग्री पहुंचा पारा, दो लोगों की मौत; ऐसे करें लू से बचाव

चित्र
Heat Wave: प्रयागराज में 48 डिग्री पहुंचा पारा, दो लोगों की मौत; ऐसे करें लू से बचाव News With Achyut, Heat Wave Alert: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही हैं। आसमान से आग के गोले बरस रहे हैं। राजस्थान के फलोदी में तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। उत्तर प्रदेश में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है। प्रयागराज जिले में मंगलवार (28 मई) को पारा 48 डिग्री तक पहुंच गया। लू से सोमवार को रोडवेज बस चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है वाराणसी से बस लेकर प्रयागराज आ रहे राजेंद्र दुबे (40 वर्ष) जब हंडिया पहुंचे तो उन्हें बेचैनी और उल्टी होने लगी। वे बेहोश हो गए। उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रयागराज में गर्मी जानलेवा हो गई है। सोमवार को नैनी थाना क्षेत्र के महेवा में फव्वारा चौराहे पर शाम लगभग पांच बजे अचानक एक व्यक्ति, जिसकी उम्र 54 साल थी, अचानक जमीन पर गिर पड़ा। लोग उसे अस्पताल ले जाते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। प्रेस विज्ञप्ति हीटवेव से बचाव के उपाय पालतू जानवरों को कभी भी बन्द वाहन में अकेला न छोड़ें। जहां तक सम्भव...

प्रयागराज में माफिया, रोजगार और कुंभ को लेकर सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

चित्र
प्रयागराज के लोग किसी से दबकर नहीं रहते... पढ़ें, PM Modi के भाषण की बड़ी बातें PM Modi Prayagraj Rally News With Achyut Kumar Dwivedi: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज में वोट डाले जायेंगे। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की। मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते पीएम श्री @narendramodi ... https://t.co/VCOcPCWPrE — BJP (@BJP4India) May 21, 2024 INDI गठबंधन को भारत की तारीफ हजम नहीं होती प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस और INDI गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। INDI गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं...इनका एजेंडा है- कश्मीर में आर्टि...

Cyber Fraud से कैसे बचें? अपराधियों के लिए भारत बना पसंदीदा जगह

चित्र
News With Achyut Cyber Fraud: क्या आप जानते हैं कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष साइबर क्राइम की घटनाओं में तीन गुना बढ़ोतरी हुई हैं। अगर पिछली घटनाओं पर नजर डालें तो कम शिक्षित या अनपढ़ लोगों की तुलना में उच्च शिक्षित लोग साइबर अपराध का अधिक शिकार हुए हैं। साइबर अपराध की घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस और सरकार द्वारा की जाने वाली कार्रवाई लगभग नाकाम साबित हो रही है।  लोगों में जागरूकता का अभाव, साइबर क्राइम पीड़ित के साथ पुलिस का ढिलमुल रवैया, कठोर कानूनी कार्रवाई और सरकार द्वारा संचालित एजेंसी की सिर्फ कागजी खानापूर्ति के कारण ही देशी और विदेशी साइबर अपराधियों के लिए भारत सबसे सुरक्षित और पसंदीदा जगह बन चुका हैं। उक्त प्रकरण में एनसीआईबी (राष्ट्रीय अपराध जांच ब्यूरो) का मानना हैं कि सिर्फ भारत सरकार द्वारा संचालित साइबर क्राइम हेल्पलाइन या वेब पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत करने एवं जन-जागरूकता अभियान संचालित करने से ही उपरोक्त अपराध पर क़ाबू नहीं पाया जा सकता हैं। साइबर क्राइम/ ठगी की घटनाओं पर पूर्णत: अंकुश लगाने हेतु सरकार को निम्नांकित 4 पहलूओं पर विचार करना चाहिए: हर प्रदेश में ...

खीरी के लोग भीषण गर्मी से त्रस्त, लाइनमैन मस्त; कुछ लोग खामोश क्यों हैं?

चित्र
News With Achyut: उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्य इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं। प्रयागराज भी उनमें से एक है। प्रदेश के सबसे ज्यादा तापमान वाले जिलों में प्रयागराज भी आता है। यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। कोरांव तहसील के खीरी गांव समेत आसपास के कई गांवों के लोग भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं। पूरी दोपहर लाइट नहीं रहती। शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों के कान में जूं तक नहीं रेंगती। पहले लाइट दोपहर 12  बजे जाती थी और शाम 4 बजे आ जाती थी, लेकिन अब सुबह 7 बजे से ही लाइट काट दी जाती है। इससे पूरी दोपहर लोगों को गर्मी से जूझना पड़ता है। बड़ों का तो ठीक है, लेकिन जो नवजात हैं, वे कैसे इस गर्मी को झेल पायेंगे।  12 घंटे लाइट काटने के बावजूद जब लाइट आती है तो फिर से काट दी जाती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेशों की भी बिजली विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने साफ निर्देश दिए थे कि कम से कम 18 घंटे बिजली तो गांवों में मिलनी ही चाहिए।   खैर, जनता भी अब अपने काम से काम रखने लगी है। सोचते हैं कि लाइट नहीं है तो मेरे यहां बस थोड़ी...

UP Board Result 2024: हाई स्कूल और इंटर में किसने किया टॉप?

चित्र
UP Board Result 2024: हाई स्कूल और इंटर में किसने किया टॉप? News With Achyut UP Board Result 2024 :  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने शनिवार को हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए। हाईस्कूल में 89.55 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 82.60 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं में प्रदेश रैंकिंग में सीतापुर के अभ्यर्थियों का दबदबा रहा।  हाईस्कूल में सीतापुर की प्राची निगम ने 98.50% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, उसके बाद फतेहपुर की दीपिका सोनकर 98.33% अंकों के साथ दूसरे और सीतापुर की नव्या सिंह 98% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।   इंटरमीडिएट परीक्षा में, सीतापुर के शुभम वर्मा ने 97.80% के साथ टॉप किया। उसके बाद, बागपत के विशु चौधरी और अमरोहा की काजल सिंह, दोनों ने 97.60% अंक हासिल किए।   हाईस्कूल के नतीजों में कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से 12,38,422 लड़के और 12,23,604 लड़कियां हैं।  लड़के और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत क्रमशः 86.05% और 93.40 है।  लड़कियों की उत्तीर्ण दर लड़कों की...