ताजिया उठाने को लेकर दो समुदायों में तनाव,एसडीएम के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे पुलिस और ताजियादार,
मांडा, इलाहाबाद। अगर पुलिस प्रशासन अपना काम ठीक ढंग से नही करता है तो इसकी भारी कीमत आम जनता को चुकानी पड़ती है......जी हां, मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्यों कि जिले के मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव में इन दिनों कुछ ऐसा ही घटना क्रम देखने को मिल रहा है. खुद को हिंदूवादी सरकार कहने वाली योगी आदित्यनाथ की सरकार इस मामले पर पूरी तरह खामोश दिखाई दे रही है. दिघिया गांव,दिघिया चौकी,थाना-मांडा,यमुना पार क्षेत्र,इलाहाबाद में हिन्दू की जमीन पर से अवैध रूप से ताजिया ले जाने के संबंध में प्रशासन द्वारा लिखित सभी दस्तावेज यह प्रस्तुत हैं उसके बावजूद भी जबरदस्ती पुलिस प्रशासन एवं मुस्लिमों की मिली भगत से जबरदस्ती ताजा ले जाने का प्रयास किया जा रहा है इससे हिन्दू समाज में बहुत ही आक्रोश एवं उबाल है कुछ भी घटना घटित हो सकती है। पिछले वर्ष एसडीएम ने बात का लिखित आश्वासन दिया था कि इस जमीन पर से आगे से ताजिया नहीं जाएगा और पंद्रह दिन के अंदर निस्तारण करने का लिखित आश्वासन दिया था लेकिन सभी प्रशासनिक दस्तावेज मजबूत होने के बावजूद भी इसके पक्ष में पुलिस प्रशासन जबरदस्ती म...