IND Vs BAN Test 2024: पंत-गिल की सेंचुरी, भारत जीत से 6 विकेट दूर
IND Vs BAN Test 2024: पंत-गिल की सेंचुरी, भारत जीत से 6 विकेट दूर News With Achyut IND vs BAN First Test Match Third Day Highlights: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को जीत के लिए 357 रनों की और जरूरत है। इससे पहले, भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 287 रनों पर घोषित की। रिषभ पंत और शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाए। पंत 109 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गिल 119 और केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। पंत ने की धोनी की बराबरी पंत ने अपने टेस्ट करियर का छठा शतक लगाया। उन्होंने एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की। धोनी ने 144 परियों में छठा शतक लगाया था, जबकि पंत ने यह उपलब्धि महज 58 पारियों में हासिल की। भारत की तरफ से रिद्धिमान साहा ने 54 पारियों में 3 शतक लगाए थे। बांग्लादेश ने दूसरी पारी में की सधी हुई शुरुआत बांग्लादेश ने दूसरी पारी में सधी हुई शुरुआत की। टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के ...