BJP ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में की वापसी, पिछली बार की तुलना में मिली 8 गुना ज्यादा सीटें
News With Achyut Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. 8 फरवरी को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने जहां 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं AAP महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गई. कांग्रेस का खाता एक बार फिर नहीं खुला. उसने हार की हैट्रिक लगाई है. बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. उसने आखिरी बार 1993 में सरकार बनाई थी, जो 1998 तक चली थी. इसके बाद बीजेपी को सत्ता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. अरविंद केजरीवाल को मिली हार AAP के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए. उन्हें नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हराया. इसके अलावा, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा. केवल आतिशी ही अपना सीट बचा सकीं. उन्होंने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया. 2020 मे...