वैभव गहलोत या लुंबाराम चौधरी, कांग्रेस-बीजेपी में से किसे मिलेगा जनता का साथ? जालोर सीट पर रोमांचक हुआ मुकाबला
वैभव गहलोत या लुंबाराम चौधरी, कांग्रेस-बीजेपी में से किसे मिलेगा जनता का साथ? जालोर सीट पर रोमांचक हुआ मुकाबला Vaibhav Gehlot Lok Sabha Election 2024 Vaibhav Gehlot Lumba Ram Chaudhary : लोकसभा चुनाव 2024 में राजस्थान की जालोर लोकसभा हॉट सीट बन गई है। यहां मुकाबला रोचक हो गया है। बीजेपी ने लुंबाराम चौधरी, जबकि कांग्रेस ने वैभव गहलोत को उम्मीदवार बनाया है। वैभव पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे हैं। ऐसा अंतर आपने भी महसूस किया क्या ? सुनें, सोचें फिर चुनें! pic.twitter.com/v8jZizC3yV — Vaibhav Gehlot (@VaibhavGehlot80) March 22, 2024 जालोर सीट पर 26 अप्रैल को होगा मतदान चुनाव के लिए मतदान होने में अब करीब एक महीना ही रह गया है। जालोर में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। जालोर लोकसभा की ओर देखें तो यहां चुनावी मुकाबला काफी रोचक हो चला है। चुनावी मुकाबला रोचक क्यों हुआ, इसके कई कारण हैं, जैसे भाजपा के सांसद देवजी पटेल का टिकट कटना, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का इस सीट से चुनाव लड़ना, कांग्रेस के बागी लाल सिंह राठौड़ का बसपा से ताल ठोकना और कांग्रेस के ही रामल...