संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सत्यम शर्मा को कब मिलेगा इंसाफ? परिजनों से आरोपी बोले- केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे

चित्र
सत्यम शर्मा को कब मिलेगा इंसाफ? परिजनों से आरोपी बोले- केस वापस लो, नहीं तो जान से मार देंगे  News With Achyut Prayagraj Khiri : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के खीरी गांव के तुर्कपुरवा में 28 अगस्त 2023 को सत्यम शर्मा नाम के छात्र की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ग्राम प्रधान मोहम्मद यूसुफ, उसके बेटे और 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में लापरवाही बरतने पर खीरी एसओ नवीन कुमार सिंह और हल्का प्रभारी बप्पी सोनी को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं, जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये, जमीन और असलहे के दो लाइसेंस देने का आश्वासन दिया। आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी सत्यम हत्याकांड के एक साल बाद आरोपी जेल से बाहर हैं और लगातार सत्यम के परिजनों को केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।  दूसरी तरफ, प्रशासन ने भी अपना वादा नहीं निभाया। अभी तक सत्यम की मां को सिर्फ 5 लाख रुपये ही दिए गए हैं। कोई और वादा नहीं पूरा किया गया।  देखें वीडियो :  https://youtu.be/lXDT-4kwMV8?si=7--UAm-98GUfkkej दरअसल, 28 अगस्त 2023 को सत्यम शर्मा अपन...

छुट्टी के बाद खुला स्कूल तो अंदर मिली कब्र, किसने बनाई? प्रशासन हैरान

चित्र
छुट्टी के बाद खुला स्कूल तो अंदर मिली कब्र, किसने बनाई? प्रशासन हैरान स्कूल में मिली पक्की कब्र   News With Achyut Kaushambi Manjhanpur : उत्तर प्रदेश (UP) के कौशाम्बी जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। मंझनपुर ब्लॉक के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय अषाढा के अंदर कुछ लोगों ने कब्र बना दी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी के बाद जब स्कूल खुला तो अंदर का नजारा देखकर स्कूल स्टाफ दंग रह गया।  मामले की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम आकाश सिंह और बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत ही कब्र को वहां से हटवाया।  प्रधानाचार्य राजकुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हाशिम और कासिम को मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। कब्र को भी हटवा दिया गया है। देखें वीडियो:   https://youtu.be/iv60dcSrroI?si=pbBudp6xsS2SWAH2   बता दें कि प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी बीईओ और बीएसए को दी। बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने इसकी जानकारी उच्च पदों पर बैठे अधिकारियों को दी।  वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही पश्चिमशरीरा एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौक...

साहब मुझे बचा लो... दबंगों ने दी धमकी तो थाने पहुंचा शख्स, पुलिस बोली - सबूत दो कि तुम्हें धमकी मिली है

चित्र
साहब मुझे बचा लो... दबंगों ने दी धमकी तो थाने पहुंचा शख्स, पुलिस बोली - सबूत दो कि तुम्हें धमकी मिली है News With Achyut : प्रयागराज की कौंधियारा पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। यहां की पुलिस घटना को रोकने की जगह घटना के होने का इंतजार करती है। जी हां, सही सुना आपने... ऐसा ही एक मामला कौंधियारा थाना क्षेत्र के 'सोभऊ का पूरा' गांव से सामने आया है।  सोभऊ का पूरा गांव में एक शख्स को दबंग लोग घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देते हैं, उसके घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते हैं, किसी तरह से वह अपना जान बचाता है,  लेकिन जब वह मामले की शिकायत पुलिस से करने जाता है तो उससे एसओ कहते हैं- तुम्हारे सर से खून नहीं बह रहा है, तुम्हें गोली नहीं लगी, तुम्हारे शरीर पर चोट के निशान नहीं है तो मैं कैसे मान लूं कि तुम्हारे साथ मारपीट हुई है या तुम्हें जान से मारने की कोशिश की गई है। प्रार्थी ने कौंधियारा थाने में एप्लीकेशन दिया है, लेकिन थानाध्यक्ष गणेश तिवारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वे प्रार्थी के घायल होने या किसी अप्रिय घटना के होने का इंतजार कर रहे हैं।। कौन है पीड़ित? पीड़ि...

Unified Pension Scheme यानी UPS क्या है? 10 पॉइंट में समझिए

चित्र
Unified Pension Scheme यानी UPS क्या है? 10 पॉइंट में समझिए  News With Achyut What Is Unified Pension Scheme : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट ने एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को मंजूरी दी। यह 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी। आइए, UPS को 10 बिंदुओं के माध्यम से समझते हैं... सुनिश्चित पेंशन : सेवानिवृत्त व्यक्तियों को अब सेवानिवृत्ति से पहले अंतिम 12 महीनों में उनके औसत मूल वेतन का 50% पेंशन के रूप में मिलेगा, बशर्ते कि उन्होंने 25 वर्ष की न्यूनतम अर्हक सेवा की हो। कम सेवा अवधि के लिए आनुपातिक, न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा तक। सरकार अपना अंशदान 14% से बढ़ाकर 18.5% कर रही है। कर्मचारियों का अंशदान नहीं बढ़ेगा। सुनिश्चित पारिवारिक पेंशन : किसी पेंशनभोगी की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में, उसके परिवार को कर्मचारी को मिलने वाली पेंशन का 60% प्राप्त होगा।  सुनिश्चित न्यूनतम पेंशन : न्यूनतम 10 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति पर पेंशन के रूप में ₹10,000 प्रति माह। मुद्रास्फीति संरक्षण: पेंशन को मुद्रास्फीति के अनुसार अनुक्रमित किया जाएगा। महंगाई राहत औद्योगिक श्रमिकों के ल...

Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन का कैसा रहा क्रिकेट करियर? तस्वीरों में देखें

चित्र
Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन का कैसा रहा क्रिकेट करियर? तस्वीरों में देखें News With Achyut Shikhar Dhawan Retirement : भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे शिखर धवन ने 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। शिखर को गब्बर के नाम से भी जाना जाता है। आइए, तस्वीरों से समझते हैं कि उनका इंटरनेशनल करियर कैसा रहा? Australia के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में लगाया सबसे तेज शतक शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 85 गेंदों में शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। यह डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज़ शतक था। उनका 187 रन का स्कोर टेस्ट डेब्यू में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। Champions Trophy 2013 में रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दो शतकों सहित 363 रन बनाए थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। World Cup 2015 में South Africa के खिलाफ लगाया शतक धवन ने 2015 विश्व कप में दक्षिण अफ्री...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को दी मंजूरी;जानें इसके बारे में सबकुछ

चित्र
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को दी मंजूरी; जानें इसके बारे में सबकुछ News With Achyut: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। उनके लिए पुरानी पेंशन स्कीम (OPS),  नई पेंशन स्कीम (NPS) के बाद अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) आया है। कैबिनेट ने यूपीएस यानी यूनीफाइड पेंशन स्कीम को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को एनपीएस या यूपीएस में से एक चुनने का विकल्प होगा। अगले साल एक अप्रैल से यूपीएस लागू होगी। Union Cabinet has approved Unified Pension Scheme (UPS) for government employees - Union Minister @AshwiniVaishnaw #CabinetDecision pic.twitter.com/Va6xUMkyZT — PIB India (@PIB_India) August 24, 2024 पीएम मोदी ने क्या कहा? पीएम मोदी ने कहा कि देश की प्रगति के लिए कठिन परिश्रम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों पर हमें गर्व है। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) इन कर्मचारियों की गरिमा और आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने वाली है। यह कदम उनके कल्याण और सुरक्षित भविष्य के लिए हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यूपीएस की खू...

WhatsApp पर अब नहीं दिखाई देगा फोन नंबर, Meta करने जा रहा बड़ा बदलाव

चित्र
WhatsApp पर अब नहीं दिखाई देगा फोन नंबर, Meta करने जा रहा बड़ा बदलाव N ews With Achyut: व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल आज के समय में करीब हर शख्स करता है। Whatsapp की पैरेंट कंपनी Meta समय समय पर नए फीचर्स लेकर आती रहती है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है। अब कंपनी अपने चैटिंग एप के प्राइवेसी में बड़ा अपडेट करने जा रही है, जिससे यूजर्स का मोबाइल नंबर सुरक्षित रहेगा और वे अनजान लोगों से अपना नंबर छुपा सकेंगे। नंबर की जगह होगा नाम मेटा Whatsapp में जो अपडेट करने जा रही है, उसके बाद यूजर्स को अपना नंबर किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे नंबर की जगह अपना नेम सेट कर सकेंगे। ये सुविधा टेलीग्राम पर पहले से है। कैसे काम करेगा नया फीचर? एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए अपडेट के बाद लोग नंबर की जगह आपके यूजर नेम के जरिए व्हाट्सएप पर जुड़ सकेंगे। आपको उनको अपना फोन नंबर देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Meta के इस फीचर से प्राइवेसी बढ़ेगी। फिलहाल वे अभी टेस्टिंग फेज में है। यूजर नेम के साथ पिन कोड की होगी जरूरत WhatsApp यूजर नेम के लिए पिन कोड की  सुविधा तैयार कर रहा है। ऐसा प्राइ...

69000 शिक्षक भर्ती को लेकर भिड़े अखिलेश यादव और केशव मौर्य, जानें एक-दूसरे को क्या कहा

चित्र
69000 शिक्षक भर्ती को लेकर भिड़े अखिलेश यादव और केशव मौर्य, जानें एक-दूसरे को क्या कहा News With Achyut : इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 69 हजार शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द कर नई सूची तैयार करने का निर्देश यूपी सरकार को दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसे लेकर बयान दिया था, जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि दर्द देने वाले दवा देने का दावा न करें।  अखिलेश यादव ने क्या कहा? अखिलेश यादव ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश के एक ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ का बयान भी साज़िशाना है। पहले तो आरक्षण की हक़मारी में ख़ुद भी सरकार के साथ संलिप्त रहे और जब युवाओं ने उन्हीं के ख़िलाफ़ लड़कर, लंबे संघर्ष के बाद इंसाफ़ पाया, तो अपने को हमदर्द साबित करने के लिए आगे आकर खड़े हो गये।  सपा प्रमुख ने कहा, दरअसल ये ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ नहीं हैं, वो तो ऐसा करके भाजपा के अंदर अपनी राजनीतिक गोटी खेल रहे हैं। वो इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से जिनके ऊपर उँगली उठा रहे हैं, वो ‘माननीय’ भ...

Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इस बार क्या कहा?

चित्र
Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इस बार क्या कहा? News With Achyut Independence Day 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'समृद्ध भारत' और 'नेशन फर्स्ट' पर जोर दिया।  पीएम मोदी ने कहा कि आज वो शुभ घड़ी है, जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी की तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय का नारा लगाने वाले अनगिनत वीरों को हम नमन कर रहे हैं।  आज वो शुभ घड़ी है, जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी की तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय का नारा लगाने वाले अनगिनत वीरों को नमन कर रहे हैं। आजादी के दीवानों ने हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया… pic.twitter.com/84m0H0k06C — BJP (@BJP4India) August 15, 2024 प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के दीवानों ने हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर महाप...

यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विस्तार, निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जमीन

चित्र
यूपी में राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विस्तार, निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जमीन  News With Achyut National Highways Review Meeting New Delhi : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 अगस्त को नई दिल्ली स्थित भारत मण्डप में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर के एक नये युग का सूत्रपात किया है। यूपी में 93 राष्ट्रीय राजमार्ग सीएम योगी ने विगत 07 वर्षों में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई में हुई वृद्धि के लिए पीएम मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों की लम्बाई 8,364 किमी थी, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 12,733 किमी हो गई है। इस दौरान प्रदेश में कुल राष्ट्रीय राजमार्गों की संख्या भी लगभग दोगुनी बढ़कर 48 से 93 हो गई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंख्या की दृष्टि से प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के औसत को राष्ट...

रामलला के भव्य मंदिर के लिए जमकर दान कर रहे भक्त, अब तक मिले 55 अरब रुपये

चित्र
रामलला के भव्य मंदिर के लिए जमकर दान कर रहे भक्त, अब तक मिले 55 अरब रुपये News With Achyut Ram Mandir Ayodhya:   अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भक्त दिल खोलकर दान कर रहे हैं। मंदिर के लिए भूमि पूजन पांच अगस्त 2020 को हुआ था। उसके बाद से अब तक रामलला के भक्त 55 अरब रुपये से अधिक का धन दान कर चुके हैं।  2021 में चलाया गया निधि समर्पण अभियान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की तरफ से 2021 में चलाए गए निधि समर्पण अभियान में ट्रस्ट को 3500 करोड़ का दान प्राप्त हुआ था। इसके बाद पिछले तीन सालों में ट्रस्ट को दो हजार करोड़ रुपये का दान मिल चुका है। इस दान में विदेशों का भी योगदान बढ़ रहा है। 42 दिनों तक चला था अभियान गौरतलब है कि ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिए 2021 में मकर संक्रांति से रविदास जयंती तक 42 दिनों का निधि समर्पण अभियान चलाया था। इसके लिए ट्रस्ट ने 10, 100 व एक हजार रुपये की रसीद छपवाई थी।  अभियान में मिली 3500 करोड़ की धनराशि देश के सभी राज्यों में यह अभियान चलाया गया था, जिसके चलते कुल 3500 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई थी। इस राशि को एसबीआई, बैंक...

पहले चोरी की, फिर पकड़े जाने के डर से महिला को फांसी पर लटकाया; पुलिस ने शव को कराया गायब

चित्र
पहले चोरी की, फिर पकड़े जाने के डर से महिला को फांसी पर लटकाया; पुलिस ने शव को कराया गायब News With Achyut : प्रयागराज जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। मामला घूरपुर थाना क्षेत्र के देवरी नीबी गांव का है।  मिली जानकारी के मुताबिक, खीरी थाना क्षेत्र की रहने वाली ज्योति की शादी 2021 में कमलापति त्रिपाठी के बेटे गणेशपति त्रिपाठी के बेटे से हुई थी। गुरुवार को पीड़ित के बड़े भाई रविन्द्र द्विवेदी के पास एक रिश्तेदार का कॉल आती है, जिसमें बताया जाता है कि ज्योति की फांसी लगने से मौत हो गई है। हैरानी वाली बात यह है कि कॉल ज्योति के ससुराल वालों ने हत्या की खबर मायके वालों को नहीं दी। ज्योति की मौत की जानकारी होते ही मायके में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी होते ही परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन शव गायब मिला। कुछ देर बाद पता चला कि शव घूरपुर थाना में हैं, लेकिन जब परिजन पहुंचे तो शव यहां भी नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि शव को बिना परिजनों की मंजूरी के पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पूरे मामले में पुल...

IND vs SL: स्पिनरों के आगे ढेर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 27 साल बाद जीती वनडे सीरीज

चित्र
IND vs SL: स्पिनरों के आगे ढेर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 27 साल बाद जीती वनडे सीरीज  News With Achyut IND Vs SL ODI Series : श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज 2-0 से जीत ली है। तीसरे और अंतिम वनडे में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। इस तरह श्रीलंका ने 110 रनों से जीत दर्ज कर 1997 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की। दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट झटके।  श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने 35, अविष्का फर्नांडो ने 96 और कुसल मेंडिस ने 59 रन बनाए। कमिंदु मेंडिस 23 रन बनाकर नाबाद रहे। रियान पराग ने तीन विकेट चटकाए, जबकि मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने 1-1 विकेट लिए। भारत की ओर से एक बार फिर रोहित शर्मा टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने 35 रन बनाए। इसके अलावा, विराट कोहली ने 20, गिल और पंत ने 6, श्रेयस अय्यर ने 8, अक्षर पटेल ने 2, वाशिंगटन सुंदर ने 30, रियान पराग ने 15, शिवम दुबे ने 9 और कुलदीप यादव ने 6 रन बनाए। असिथा फर्नांडो को 1, जबकि महेश तीक्...

रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी पर फिरा पानी, Vandersay के आगे ढेर हुई टीम इंडिया; श्रीलंका ने दूसरा वनडे 32 रनों से जीता

चित्र
रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी पर फिरा पानी, Vandersay के आगे ढेर हुई टीम इंडिया; श्रीलंका ने दूसरा वनडे 32 रनों से जीता  News With Achyut: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। Jeffrey Vandersay के आगे पूरी टीम ने सरेंडर कर दिया। वांडर्से ने अपने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। पाथुम निसांका 0, अविष्का फर्नांडो 40, कुसल मेंडिस 30, सदीरा समरविक्रमा 14, चरिथ असलंका 25, जनिथ लियांगे 12, दुनिथ वेल्लालागे 39, कमिंदु मेंडिस 40 और अकीला धनंजय 15 रन बनाकर आउट हुए।  An explosive 5️⃣0️⃣ for the Indian Captain 💥💥 Watch the action from #SLvIND LIVE now on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 & Sony Sports Ten 5 📺 #SonySportsNetwork #RohitSharma | @ImRo45 pic.twitter.com/Psmp9kcuDO — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 4, 2024 भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव...

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई, रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी; हसरंगा-असलंका को 3-3 विकेट

चित्र
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई, रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी; हसरंगा-असलंका को 3-3 विकेट News With Achyut India vs Sri Lanka First ODI Highlights:  भारत और श्रीलंका के बीच आज पहला वनडे मैच खेला गया, जो टाई रहा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पूरी पारी 230 रनों पर सिमट गई।  दुनिथ वेल्लालागे ने हाफ सेंचुरी जमाने के साथ ही 2 विकेट भी झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।  रोहित शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इसके अलावा, शुभमन गिल 16, विराट कोहली 24, वाशिंगटन सुंदर 5, श्रेयस अय्यर 23, केएल राहुल 31, अक्षर पटेल 33 और शिवम दुबे 25 रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असलंका और वानिंदु हसरंगा को 3-3 विकेट मिले। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप वेल्लालागे ने बनाए नाबाद 67 रन  श्रीलंका की ओर से वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। वे अंत तक नाबाद रहे। उनके अलावा, पाथुम निसांका ने 56, अविष्का फर्ना...