उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद सलीम गिरफ्तार, क्या बोले CM?
उज्जैन में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने वाला मोहम्मद सलीम गिरफ्तार, क्या बोले CM? News With Achyut: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में दिनदहाड़े महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस घटना से देशभर में आक्रोश है। कांग्रेस ने भी इसे लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। वहीं, अब इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव (Mohan Yadav ) का बयान सामने आया है। सीएम मोहन यादव ने उज्जैन की घटना पर कहा कि हमारे मध्य प्रदेश में कानून का राज है। जो गलती करेगा, उसके साथ सरकार सख्ती के साथ निपटेगी। किसी को नहीं बक्शा जाएगा। मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मामले पर राजनीति करने वाले लोगों को अपने राज्यों को संभालना चाहिए। कोलकाता की घटना में उन लोगों का मुंह नहीं खुलता है। #WATCH उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन की घटना पर कहा, "हमारे मध्य प्रदेश में कानून का राज है। जो गलती करेगा उसके साथ सरकार सख्ती के साथ निपटेगी। किसी को नहीं बक्शा जाएगा... पीएम मोदी के नेतृत्व में हम सभी सु...