संदेश

samajwadi party लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 2027 में यूपी में बनेगी सपा सरकार

चित्र
भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 2027 में यूपी में बनेगी सपा सरकार News With Achyut: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार चलने वाली नहीं है। ये सरकार गिरने वाली है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा जनता को धोखा देने में लगी है। जनता ने भाजपा सरकार को सिखाया सबक अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी। अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही सपा  सपा मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। सन् 2027 में विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता से लगे रहना है। भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। जनता कमरतोड़ महंगाई से कराह रही है, नौजवानों के साम...

सपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव? क्या सीटों पर बन पाएगी बात?

चित्र
सपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव? क्या सीटों पर बन पाएगी बात?  News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 33 सीटों समेटने वाला सपा-कांग्रेस गठबंधन अब विधानसभा उपचुनाव भी साथ में लड़ने की तैयारी कर रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस में मंथन जारी है।  बता दें कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। सपा और कांग्रेस फिर एक बार साथ में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि सपा 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि 10 में से चार सीटें सपा विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं। इसमें करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर और कुंदरकी सीट शामिल है। करहल से खुद सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधायक थे। सपा विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता रद्द होने की वजह से कानपुर की सीसामऊ सीट भी उपचुनाव होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं? एनडीए विधायकों के सांसद बनने से जो सीटें खाली हुई हैं, उनमें मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और मझवा शामिल हैं।  माना जा रहा है ...

यूपी में महज 33 सीटों पर क्यों सिमटी बीजेपी? बन रही रिपोर्ट, भितरघातियों पर होगी कार्रवाई

चित्र
यूपी में महज 33 सीटों पर क्यों सिमटी बीजेपी? बन रही रिपोर्ट, भितरघातियों पर होगी कार्रवाई News With Achyut UP Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। पिछली बार अकेले दम पर 303 सीटें जीतने वाली बीजेपी इस बार 250 से भी कम सीटों पर सिमट गई। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान पार्टी को उत्तर प्रदेश यानी यूपी में हुआ। इस करारी हार के साथ ही बीजेपी में तकरार पैदा हो गई है।  भितरघातियों पर तैयार की जा रही रिपोर्ट भाजपा में भितरघातियों पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके साथ ही यह भी रिपोर्ट बन रही है कि 44 सीटों पर बीजेपी को हार क्यों मिली... इसकी अलग अलग रिपोर्ट तीन स्तर पर आलाकमान को भेजी जाएगी। हार पर लगातार हो रहा मंथन यूपी में बीजेपी को मिली हार पर लगातार मंथन जारी है। ग्राउंड स्तर पर कहां चूक हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। जिलों में भी भितरघात करने वालों के नाम तलाशे जा रहे हैं। उम्मीदवार और संगठन से लिया जा रहा फीडबैक मिली जानकारी के मुताबिक, प्रत्याशी चयन को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। प्रत्याशी हार का ठीकरा भितरघात करने वालों पर फोड़...

लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

चित्र
लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं? News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। एनडीए को बहुमत मिल गया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली। बीजेपी को 240 सीटों पर जीत हासिल हुई। आइए जानते हैं कि इस चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली... चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है- बीजेपी - 240 कांग्रेस - 99 समाजवादी पार्टी - 37 तृणमूल कांग्रेस - 29 डीएमके - 22 तेलुगु देशम पार्टी - 16 जेडी(यू) - 12 शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) - 9 एनसीपी (शरद पवार) - 8 शिवसेना - 7 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - 5 वाईएसआरसीपी - 4 आरजेडी - 4 सीपीआई(एम) - 4 इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - 3 आप - 3 झारखंड मुक्ति मोर्चा - 3 जनसेना पार्टी - 2 सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) - 2 जेडी(एस) - 2 विदुथलाई चिरुथैगल काची - 2 सीपीआई - 2 राष्ट्रीय लोक दल - 2 नेशनल कॉन्फ्रेंस - 2 यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल - 1 असम ...

साइकिल भी है खूब सवारी... अखिलेश यादव ने शेयर किया गाना, क्या आपने देखा?

चित्र
साइकिल भी है खूब सवारी... अखिलेश यादव ने शेयर किया गाना, क्या आपने देखा? News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। उससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक गीत सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह गीत सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर आधारित है। इसे उदय प्रताप सिंह ने लिखा है। साईकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी ‘विश्व साइकिल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनायें @yadavakhilesh @proframgopalya1 #WorldBicycleDay pic.twitter.com/YnktFXwlnm — Anand Bhadauria (@BhadauriyaAnand) June 3, 2020 गीत  साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे  भारी इसकी महिमा जग से न्यारी सभी जनों को दिल से प्यारी इसको खर्च न पानी चहिए पैर चलाओ चलते पहिए  मगर संतुलन साधे रहिए दोनों हत्थे संभल के गहिए तो निश्चित है जीत तुम्हारी  साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे  भारी इसकी जग में महिमा न्यारी सभी जनों को दिल से प्यारी  साथी श्रमिक किसानों की है फौजी वीर जवानों की है दानों और नादानों की है मेज़बान ,मेहमानों की है इस पर मोहित सब नर न...

अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट?

चित्र
अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट? News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। वे कल नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले, सपा ने कन्नौज से बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के काफी विरोध के बाद अब अखिलेश ने खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनसे जब चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गुरुवार को आपको पता चल जायेगा कि कन्नौज से कौन चुनाव लड़ेगा। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वे कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि इस बार सपा के लिए प्रत्याशियों का चयन करना मुश्किलों भरा रहा है। चाहे मुरादाबाद हो, बदायूं हो या फिर रामपुर, सपा को प्रत्याशियों के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कन्नौज सपा का गढ़ रहा है। यहां 2019 तक सपा प्रत्याशी को ही जीत मिली है। सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर 2019 में य...

अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता को डरा कर पाना चाहते हैं वोट

चित्र
अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता को डरा कर पाना चाहते हैं वोट  News With Achyut Lok Sabha Election 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग चुनावी रैली में अनर्गल बातें कहकर कांग्रेस के लिए जो झूठ फैला रहे हैं, उससे भाजपा का अपना झूठ बाहर आ रहा है। एक तरफ़ वो दावा कर रहे हैं कि 400 सीट पाकर जीतने वाले हैं; दूसरी तरफ़ वो विपक्ष के जीतने पर क्या होगा, कहकर जनता को डरा कर चुनाव में कुछ वोट पाना चाहते हैं। सच तो ये है कि वो अपने मन की बात किसी और के ऊपर डालकर कह रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने मेहनत से कमाये हुए ग़रीबों और महिलाओं के बचाए हुए दो पैसे नोटबंदी से निकाल लिये थे, वो आज गहनों की बात कर रहे हैं। सच तो ये है कि जिनके पास एक-दो गहने हैं भी, वो मध्य वर्ग भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डाल रहा है, क्योंकि बेरोज़गारी और महंगाई से मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी वैसे ही प्रभावित हैं, जैसे ग़रीब, किसान, मज़दूर, युवा, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं की आधी आबादी, आदिवासी और दुखी-पीड़ित अगड़े।  https://achyutdwivedi.blogspot...

दंगा कराकर लोगों के बीच नफरत फैलाती है बीजेपी: अखिलेश यादव

चित्र
दंगा कराकर लोगों के बीच नफरत फैलाती है बीजेपी: अखिलेश यादव News With Achyut: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के लोगों ने सरकार बनाने में मदद की, लेकिन अब उन्हें अपमानित किया जा रहा है।  जिन्होंने जिताया उनका भी सम्मान नहीं है। इसलिए इस बार यह समाज इनको सबक सिखाएगा।  "सोचो भोले भाले, सीधे सादे हमारे राजपूत समाज के लोग, इन्होंने सरकार की मदद कर दी, मदद कर दी तो सरकार बन गई। उनको कैसे अपमानित कर रहे हैं यह लोग ,कह रहे हैं हमने आपका वोट खरीदा है। जिन्होंने जिताया उनका भी सम्मान नहीं है, इसलिए इस बार यह समाज इनको सबक सिखाएगा। इस बार इनको पलट… pic.twitter.com/ND1PVyKn1T — Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 18, 2024 अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा कि डबल इंजन की सरकार कन्नौज का विकास रोक रही है। इस बार कन्नौज की जनता इनको सबक सिखाएगी। "डबल इंजन की सरकार कन्नौज का विकास रोक रही है, इस बार कन्नौज की जनता इनको सबक सिखाएगी।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश या...

अपना दल ने क्या तोड़ लिया सपा से नाता? पल्लवी पटेल की पार्टी ने फूलपुर समेत तीन सीटों पर ठोंका दावा

चित्र
अपना दल ने क्या तोड़ लिया सपा से नाता? पल्लवी पटेल की पार्टी ने फूलपुर समेत तीन सीटों पर ठोंका दावा Lok Sabha Election 2024 Apna Dal Kamerawadi: अपना दल (कमेरावादी) तीन सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। इन सीटों में फूलपुर, मिर्जापुर और कौशांबी (सुरक्षित) सीट शामिल हैं। सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल की मां कृष्णा पटेल ने बुधवार को यह ऐलान किया। बता दें कि अपना दल काफी समय से सीट शेयरिंग का मामला सुलझाना चाहती थी, लेकिन कांग्रेस या सपा की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया। सपा के टिकट पर विधायक हैं पल्लवी पटेल बता दें कि पल्लवी पटेल सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनी हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को हराया था। अब उनकी पार्टी अपना दल (कमेरावादी) ने INDIA गठबंधन के तहत तीन सीटों पर दावा ठोंका है। यह भी पढ़ें: प्रयागराज में चुनाव कब होगा, कितने वोटर हैं और नामांकन कब से शुरू होगा? पढ़ें हर सवाल के जवाब  अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पटेल ने तीनो जगह प्रत्याशी लड़ाने के बारे में कहा.. pic.twitter.com/uDfqptFTyK — Brijendra Dubey (@Mirzapuriy) March 20, 202...

Guddu Jamali को सपा ने बनाया MLC, क्या आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव; छोड़ेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद?

चित्र
Guddu Jamali को सपा ने बनाया MLC तो क्या अब आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, छोड़ेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद? Akhilesh Yadav Guddu Jamali Azamgarh Lok Sabha Election 2024:, समाजवादी पार्टी ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2024 ) के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। जमाली पहले बसपा में थे। कुछ ही दिन पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।  Akhilesh Yadav (File Photo ) गुड्डू जमाली की वजह से आजमगढ़ में सपा को मिली हार माना जा रहा था कि गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने के बाद उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में बसपा की तरफ से कैंडिडेट बनाया गया था। कहा जाता है कि उनके उपचुनाव लड़ने की वजह से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था।l और बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जीत हुई थी। अखिलेश यादव क्या आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव? अब शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के एमएलसी कैंडिडेट घोषित होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आजमगढ़ से कौन चु...

जो बोरिया बिस्तर बांधकर निकलना... अखिलेश यादव ने BJP की पहली लिस्ट पर कसा तंज

चित्र
जो बोरिया बिस्तर बांधकर निकलना... अखिलेश यादव ने BJP की पहली लिस्ट पर कसा तंज   Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates First List: भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया। इसमें उत्तर प्रदेश की भी 52 सीटें शामिल हैं। बीजेपी की इस लिस्ट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची बता रही है कि ‘प्रथम दृष्टया’ जिन सीटों पर भाजपा के जीतने की थोड़ी सी भी संभावना है, केवल उन 195 सीटों पर ही ये सूची आई है। इसका मतलब साफ है, बाकी पर भाजपा साफ़ है।  Akhilesh Yadav (file photo) पहली लिस्ट में ही BJP ने मान ली हार अखिलेश यादव ने कहा कि पहली लिस्ट में ही बीजेपी ने अपनी हार मान ली है, क्योंकि वो बगावत के डर से उन लोगों को भी दोबारा उम्मीदवार बना रही है, जो अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में कोई काम नहीं करवाने की वजह से या फिर भ्रष्टाचार में लिप्तता के कारण खुद ही अपनी टिकट के लिए कोई उम्मीद नहीं कर रहे थे।  जो बोरिया-बिस्तर बांध कर निकलना चाहते थे उन्...

PM मोदी UP से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश Gujarat में कराते हैं... अखिलेश यादव ने BJP पर बोला करारा हमला

चित्र
Akhilesh Yadav Targets PM Modi Ground Breaking Ceremony Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निवेश और ग्राउन्ड सेरमनी के नाम पर झूठे दावे किए। यूपी में कही निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री यूपी से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश गुजरात में कराते हैं। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नही है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव 'लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय' अखिलेश यादव ने कहा कि यह समय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है। अखिलेश ने कहा कि यह सुनिश्चित है कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा, तभी सामाजिक न्याय स्थापित हो सकता है। हमारी एकजुटता ही भाजपा को केन्द्र से बेदखल करेगी। 'आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है BJP' अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबन्धन को मजबूत क...

2017 के बाद फिर साथ आए अखिलेश यादव और राहुल गांधी, सपा-कांग्रेस में किसे हुआ नुकसान?

चित्र
2017 के बाद फिर साथ आए अखिलेश यादव और राहुल गांधी, सपा-कांग्रेस में किसे हुआ नुकसान? Samjawadi Party Congress Alliance in Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: तमाम अटकलों को खत्म करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला कर ही लिया। बुधवार यानी 20 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा। उन्होंने कहा-अंत भला तो सब भला। आइए जानते हैं कि सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटें कांग्रेस को दी गई है। SP Congress Alliance Akhilesh Yadav Rahul Gandhi कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा? समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए समझौते के मुताबिक, सपा यूपी की 63 और कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही, सपा मध्य प्रदेश के खजुराहो सीट से भी चुनाव लड़ेगी।  कांग्रेस किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव? कांग्रेस कुल 17 सीटों पर चुनाव लड़गी। इसमें प्रयागराज और वाराणसी की सीट भी शामिल है। देखें पूरी लिस्ट... अमेठी रायबरेली बाराबंकी सहारनपुर कानपुर अमरोहा फतेहपुर सीकरी प्रयागराज महाराजगंज देवरिया...

SP-Congress Alliance टूटा! सपा की तीसरी लिस्ट जारी, PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुरेंद्र सिंह पटेल; Shivpal Singh Yadav को कहां से मिला टिकट?

चित्र
SP-Congress Alliance टूटा! वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुरेंद्र सिंह पटेल, Shivpal Singh Yadav को कहां से मिला टिकट? Samjawadi Party Third List For Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल है। इसके साथ ही सपा ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अपने उम्मीदवार का भी ऐलान कर दिया है। इसी के साथ सपा का कांग्रेस के साथ होने वाला गठबंधन भी टूट गया, क्योंकि वाराणसी से अजय राय चुनाव लड़ते आ रहे हैं। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं... शिवपाल सिंह यादव कहां से लड़ेंगे चुनाव? सपा की तरफ से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, इकरा हसन कैराना से, शिवपाल सिंह यादव बदायूं से, प्रवीण सिंह ऐरन बरेली से, राजेंद्र सिंह राजपूत हमीरपुर से और सुरेंद्र सिंह पटेल वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, महबूब अली और राम अवतार  सैनी को अमरोहा का प्रभारी बनाया गया है।  धमेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़ का बनाया गया प्रभारी धमेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़, जबकि मनोज चौधरी को बागपत का प्रभारी बनाया गया है। धमेंद्र यादव पह...

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव बोले- PDA जीतेगा, BJP हारेगी

चित्र
Akhilesh Yadav Targets BJP NDA Government:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने 17 फरवरी को कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने में लगी रहती है। उसकी नीतियां जनविरोधी हैं। पीडीए एजेंडा के सामने बीजेपी और एनडीए टिक नहीं सकती है। बीजेपी को जनता इस बार करारा जवाब देगी। सपा प्रमुख ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।   सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अखिलेश यादव 'भ्रष्टाचार चरम पर' अखिलेश यादव यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बीजेपी सरकार की कुनीतियों का फल है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सिर्फ झूठे दावों और झूठे आंकड़ों के सहारे विकसित भारत का सपना दिखा रही है।  बैठक में भाग लेते हुए सपा कार्यकर्ता 'आज तक बीजेपी ने अपना संकल्प पूरा नहीं किया' सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दावा है कि विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की है। यदि ऐसा है तो फिर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन क्यों देना प...