संदेश

Rohit Sharma लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

ICC Champions Trophy 2025 के लिए टीम इंडिया का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली निराशा

चित्र
News With Achyut ICC Champions Trophy 2025 Team India Squad: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। रोहित शर्मा को टीम का कप्तान, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में कई अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। इसके अलावा, टीम में कुछ नए चेहरे भी शामिल किए गए हैं, जिनमें यशस्वी जायसवाल और अर्शदीप सिंह शामिल हैं। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ दुबई में होगा। वह 23 फरवरी को पाकिस्तान से भिड़ेगा। टीम इंडिया का स्क्वाड  - रोहित शर्मा (कप्तान) - शुभमन गिल (उपकप्तान) - विराट कोहली - श्रेयस अय्यर - केएल राहुल (विकेटकीपर) - ऋषभ पंत (विकेटकीपर) - हार्दिक पांड्या - अक्षर पटेल - रवींद्र जडेजा - वॉशिंगटन सुंदर - कुलदीप यादव - जसप्रीत बुमराह - मोहम्मद शमी - अर्शदीप सिंह - यशस्वी जायसवाल  ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए चुनी गई टीम में कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं ...

ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से जीती बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी, भारत का WTC फाइनल में पहुंचने का टूटा सपना

चित्र
News With Achyut : ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। इस हार के साथ ही भारत के WTC फाइनल में लगातार तीसरी बार पहुंचने का सपना भी टूट गया। ट्रेविस हेड 34 और ब्यू वेबस्टर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की दूसरी पारी महज 157 रनों पर सिमट गई। स्कॉट बोलैंड ने सबसे ज्यादा 6 विकेट झटके। इससे पहले, पहली पारी में भारत ने 185 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 181 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। 

रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, इस मामले में की धोनी-विराट की बराबरी

चित्र
News With Achyut, India Vs Australia Adelaide Day Night Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पांच मैचों को टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच तीसरे दिन के पहले सेशन तक ही चला। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत लिया। ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस जीत के साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। भारत की दूसरी पारी 175 रन पर सिमट गई। भारत को कुल 18 रनों की बढ़त हासिल हुई, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 19 रन बनाकर हासिल कर लिया। पैट कमिंस ने 5 विकेट, बोलैंड ने 3 और स्टार्क ने 2 विकेट झटके। भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी ने दोनों पारियों में 42-42 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने जड़ा तूफानी शतक  इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। पूरी टीम 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के तूफानी शतक (140 रन) की बदौलत 337 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और 157 रनों की बढ़त हासिल की , जिसके जवाब में भारत की दूसरी पारी 175 रनों पर ढेर हो गई। रोहित शर्मा की कप्तानी में मिली लगातार चौथी हार  रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इं...

Mumbai Test: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप; पंत की हाफ सेंचुरी

चित्र
Mumbai Test: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप; पंत की हाफ सेंचुरी News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test Match Highlights : न्यूजीलैंड ने भारत को मुंबई टेस्ट में 25 रन से हराकर तीन मैचों को सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। एजाज पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच और विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।  भारत की दूसरी पारी 121 रन पर सिमट गई। एजाज पटेल ने 6 विकेट हासिल किए। भारत की ओर से रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।  मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 5, रोहित शर्मा ने 11, शुभमन गिल, विराट कोहली और सरफराज खान ने 1-1 रन, रविंद्र जडेजा ने 6, वाशिंगटन सुंदर ने 12 और रविचंद्रन अश्विन ने 8 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 174 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की दूसरी पारी 122 रन पर सिमट गई। एजाज पटेल को 6, ग्लेन फिलिप्स को 3 और मैट हेनरी को 1 विकेट मिला। पुणे टेस्ट में भारत की करारी हार...

मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त

चित्र
मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test Second Day Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। इस तरह कीवी टीम ने भारत पर 143 रनों की बढ़त बना ली है। एजाज पटेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम 263 रन पर ऑल आउट इससे पहले, भारतीय टीम ने पहले दिन के अपने स्कोर 4 विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 263 रन पर ऑल आउट हो गई। एजाज पटेल ने 5 विकेट लिए, जबकि एक-एक विकेट मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को मिला।  मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन  भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। इसके अलावा, रिषभ पंत ने 60, यशस्वी जायसवाल ने 30, रोहित शर्मा ने 18, विराट कोहली ने 4, मोहम्मद सिराज ने 0, विराट कोहली ने 4, रविंद्र जडेजा ने 14, सरफराज खान...

मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट

चित्र
मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट  News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test First Day Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 31 और रिषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। Ro-KO फिर नाकाम  भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे। रोहित 18 और कोहली 4 रन बनाकर आउट हुए। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 30, जबकि मोहम्मद सिराज 0 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने 2, जबकि हेनरी ने 1 विकेट लिया। रोहित-कोहली फ्लॉप, पुणे टेस्ट में भारत की करारी हार; स्पिनरों के आगे ढेर हुए भारतीय शेर न्यूजीलैंड ने बनाए 235 रन  इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टी सेशन के बाद पूरी टीम 235 रन पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम (Tom La...

भारत के विजय रथ को न्यूजीलैंड ने रोका, 36 साल बाद दी करारी शिकस्त; ये खिलाड़ी बने हीरो

चित्र
भारत के विजय रथ को न्यूजीलैंड ने रोका, 36 साल बाद दी करारी शिकस्त; ये खिलाड़ी बने हीरो  News With Achyut India vs New Zealand First Test Match Highlights: न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया। रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। 36 साल बाद भारत को मिली हार  भारत को 1988  यानी 36 साल बाद पहली बार न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। रचिन रविंद्र 39 और विल यंग 48 रन बनाकर नाबाद रहे। टॉम लैथम ने 0 और डेवोन कॉन्वे ने 17 रन बनाए। सरफराज खान ने बनाए 150 रन भारत ने अपनी दूसरी पारी में 462 रन बनाए। इस तरह भारत को 106 रन की बढ़त मिली। सरफराज खान ने 150, रिषभ पंत ने 99 , विराट कोहली ने 70, रोहित शर्मा ने 52, यशस्वी जायसवाल ने 35, के एल राहुल ने 12, रविंद्र जडेजा ने 5 और रविचंद्रन अश्विन ने 15 रन बनाए। कुलदीप यादव 6 रन बनाकर नाबाद रहे।   भारत ने टी-20 सीरीज में बांग्लादेश को 3- 0 से हराया, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी   न्यूजीलैंड की तरफ से मैट हेनरी और विलियम ओ रूरके ने 3-3...

IND vs NZ: भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, एशिया में यह कारनामा करने वाली बनी पहली टीम

चित्र
IND vs NZ: भारत के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, एशिया में यह कारनामा करने वाली बनी पहली टीम News With Achyut India vs New Zealand First Test Match 2nd Day Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। न्यूजीलैंड ने भारत को 46 रन पर ऑल आउट करने के बाद पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। रचिन रविंद्र 22 और डैरिल मिचेल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। मैट हेनरी ने लिए 5 विकेट इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले को पूरी तरह से गलत साबित किया। मैट हेनरी ने 5 विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी।  Ind vs Ban T20I Series 2024: भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी रिषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ही दहाई के आंकड़े को छू पाए। पंत ने 20 और जायसवाल ने 13 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा और कुलदीप यादव ने 2, मोहम्मद सिराज ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 1 रन बनाए। वह...

Bangladesh के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए Team India का एलान, यश दयाल को पहली बार मिला मौका; IPL का कप्तान बाहर

चित्र
Bangladesh के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए Team India का एलान, यश दयाल को पहली बार मिला मौका; IPL का कप्तान बाहर News With Achyut India vs Bangladesh First Test Match: भारत और बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर से खेला जाएगा। इस मैच के लिए आज टीम इंडिया का एलान कर दिया गया। कप्तान रोहित शर्मा टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, आईपीएल 2024 में कप्तानी करने वाला एक खिलाड़ी बाहर हो गया। यश दयाल को पहली बार मिला मौका यश दयाल   को पहली बार टीम में खेलने का मौका मिला। उनके साथ ही, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान और आकाशदीप को भी टीम में जगह दी गई है। ये तीनों इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे। कोहली, राहुल और पंत की वापसी बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत की वापसी हो रही है। कोहली पर्सनल रीजन तो राहुल और पंत चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का हिस्सा नहीं थे। पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वॉड रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्...

Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन का कैसा रहा क्रिकेट करियर? तस्वीरों में देखें

चित्र
Shikhar Dhawan Retirement: शिखर धवन का कैसा रहा क्रिकेट करियर? तस्वीरों में देखें News With Achyut Shikhar Dhawan Retirement : भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रहे शिखर धवन ने 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। शिखर को गब्बर के नाम से भी जाना जाता है। आइए, तस्वीरों से समझते हैं कि उनका इंटरनेशनल करियर कैसा रहा? Australia के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में लगाया सबसे तेज शतक शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ 85 गेंदों में शतक लगाकर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। यह डेब्यू टेस्ट में सबसे तेज़ शतक था। उनका 187 रन का स्कोर टेस्ट डेब्यू में किसी भारतीय द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है। Champions Trophy 2013 में रहे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट  धवन ने रोहित शर्मा के साथ मिलकर भारत को 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दो शतकों सहित 363 रन बनाए थे। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। World Cup 2015 में South Africa के खिलाफ लगाया शतक धवन ने 2015 विश्व कप में दक्षिण अफ्री...

रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी पर फिरा पानी, Vandersay के आगे ढेर हुई टीम इंडिया; श्रीलंका ने दूसरा वनडे 32 रनों से जीता

चित्र
रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी पर फिरा पानी, Vandersay के आगे ढेर हुई टीम इंडिया; श्रीलंका ने दूसरा वनडे 32 रनों से जीता  News With Achyut: श्रीलंका ने दूसरे वनडे में भारत को 32 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। Jeffrey Vandersay के आगे पूरी टीम ने सरेंडर कर दिया। वांडर्से ने अपने 10 ओवर में 33 रन देकर 6 विकेट चटकाए। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए। पाथुम निसांका 0, अविष्का फर्नांडो 40, कुसल मेंडिस 30, सदीरा समरविक्रमा 14, चरिथ असलंका 25, जनिथ लियांगे 12, दुनिथ वेल्लालागे 39, कमिंदु मेंडिस 40 और अकीला धनंजय 15 रन बनाकर आउट हुए।  An explosive 5️⃣0️⃣ for the Indian Captain 💥💥 Watch the action from #SLvIND LIVE now on Sony Sports Ten 1, Sony Sports Ten 3, Sony Sports Ten 4 & Sony Sports Ten 5 📺 #SonySportsNetwork #RohitSharma | @ImRo45 pic.twitter.com/Psmp9kcuDO — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) August 4, 2024 भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने 3 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव...

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई, रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी; हसरंगा-असलंका को 3-3 विकेट

चित्र
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे टाई, रोहित शर्मा की हाफ सेंचुरी; हसरंगा-असलंका को 3-3 विकेट News With Achyut India vs Sri Lanka First ODI Highlights:  भारत और श्रीलंका के बीच आज पहला वनडे मैच खेला गया, जो टाई रहा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पूरी पारी 230 रनों पर सिमट गई।  दुनिथ वेल्लालागे ने हाफ सेंचुरी जमाने के साथ ही 2 विकेट भी झटके, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।  रोहित शर्मा ने बनाए सबसे ज्यादा रन भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए। इसके अलावा, शुभमन गिल 16, विराट कोहली 24, वाशिंगटन सुंदर 5, श्रेयस अय्यर 23, केएल राहुल 31, अक्षर पटेल 33 और शिवम दुबे 25 रन बनाकर आउट हुए। चरिथ असलंका और वानिंदु हसरंगा को 3-3 विकेट मिले। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप वेल्लालागे ने बनाए नाबाद 67 रन  श्रीलंका की ओर से वेल्लालागे ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए। वे अंत तक नाबाद रहे। उनके अलावा, पाथुम निसांका ने 56, अविष्का फर्ना...

टीम इंडिया ने रचा इतिहास, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह के नाम बड़ा रिकॉर्ड

चित्र
टीम इंडिया ने रचा इतिहास, विराट कोहली और अर्शदीप सिंह के नाम बड़ा रिकॉर्ड  News With Achyut Kumar Dwivedi:  भारत ने साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में 7 रन से हराकर T20 World Cup 2024 का खिताब जीत लिया। विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड मिला। इस मैच में कोहली ने सूर्यकुमार यादव को एक मामले में पीछे छोड़ दिया। वहीं, अर्शदीप सिंह ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आइए, इसके बारे में जानते हैं... सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट कोहली विराट कोहली सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले खिलाड़ी है। उन्हें 125 मैच में 16 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सूर्यकुमार यादव 68 मैच में 15 बार, रोहित शर्मा 159 मैच में 14 बार, सिकंदर रजा 86 मैच में 14 बार और मोहम्मद नबी 129 मैच में 14 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। T20 World Cup में अब तक किन खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट मिला? शाहिद अफरीदी तिलकरत्ने दिलशान  केविन पीटरसन शेन वाटसन  विराट कोहली (2 बार) डेविड वार्नर सैम करन  जसप्रीत बुमराह मुझे सिर्फ वो ट्रॉफी दिख...

मुझे सिर्फ वो ट्रॉफी दिखती है... रोहित शर्मा ने पूरा कर दिखाया सपना, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान

चित्र
मुझे सिर्फ वो ट्रॉफी दिखती है... रोहित शर्मा ने पूरा कर दिखाया सपना, ऐसा करने वाले बने पहले कप्तान News With Achyut: तारीख 29 जून 2024... स्थान बारबाडोस का केनसिंगटन ओवल स्टेडियम... मौका था भारत और साउथ अफ्रीका के बीच T20 World Cup 2024 फाइनल का... हर देशवासी को इंतजार था कि भारत 13 साल का वर्ल्ड कप का सूखा खत्म करेगी.... भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 176 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए मजबूत वापसी की और खिताब जीतने की तरफ तेजी से कदम बढ़ा दिए। हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर आग उगल रहा था। पारी के 16वें ओवर तक लग रहा था कि मैच साउथ अफ्रीका की झोली में है, लेकिन फिर 17 वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने क्लासेन को आउट कर टीम इंडिया को वापसी दिलाई। यहां से साउथ अफ्रीकी टीम संभल नहीं पाई और मैच 7 रन से हार गई। इसके साथ ही, भारतीय टीम ने कैरीबियाई द्वीप पर अपनी जीत का परचम लहरा दिया। रोहित की कप्तानी में भारत ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप जीत लिया। इससे पहले भारत ने 2007 में T20 World Cup और 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था। T20 World Cup में भारत के सफर की बात करें तो...

IND vs SA मैच में बनेंगे कई रिकॉर्ड, रोहित शर्मा बनाएंगे खास '50'

चित्र
IND vs SA मैच में बनेंगे कई रिकॉर्ड, रोहित शर्मा बनाएंगे खास '50' News With Achyut IND vs SA T20 World Cup 2024 Final Match: भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर किया है। T20 World Cup के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने 171 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 103 रन पर ऑल आउट हो गई। अब फाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। दोनों टीमों ने अभी तक एक भी मैच नहीं हारा है। ऐसे में मुकाबला मजेदार होगा। इस मैच में कई रिकॉर्ड बनेंगे.... आइए इन पर एक नजर डालते हैं... South Africa पहली बार जीतेगा World Cup? साउथ अफ्रीका की टीम अपने ऊपर लगे चोकर्स के दाग को मिटाकर पहली बार किसी विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। अगर वह विश्वकप जीतती है तो यह उसका पहला वर्ल्ड कप होगा। अर्शदीप सिंह के नाम सबसे ज्यादा विकेट अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज है। उन्होंने अब तक 15 विकेट चटकाए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह ने 13 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले, 2007 में RP Singh ने 12 विकेट, जबकि 2014 में रविचंद्रन अश्विन ने ...

IND vs AFG मैच में बने कई रिकॉर्ड, सूर्या ने की 'विराट' बराबरी

चित्र
IND vs AFG मैच में बने कई रिकॉर्ड, सूर्या ने की 'विराट' बराबरी News With Achyut Kumar Dwivedi, IND vs AFG T20 World Cup 2024 Super 8 Match: भारत ने अफगानिस्तान को सुपर 8 के अपने पहले मुकाबले में 47 रनों से हरा दिया। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी तो सूर्य कुमार यादव ने बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में कई रिकॉर्ड बने। आइए, इन सबके बारे में विस्तार से जानते हैं... भारत को Kensington Oval में मिली पहली जीत भारत को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित Kensington Oval में पहली जीत मिली। इससे पहले भारत के यहां दो मैच खेले थे, जिसमें से दोनों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा था। Surya Kumar Yadav ने की Virat Kohli की बराबरी  Surya Kumar Yadav ने  टीम इंडिया को मुश्किल से बाहर निकालते हुए शानदार फिफ्टी जमाई, जिसकी बदौलत भारत 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाने में सफल रहा। सूर्या को उनकी 53 रनों की शानदार पारी के लिए Player Of The Match का अवार्ड भी मिला। सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने के मामले में SKY ने विराट कोहली (Virat Kohli) की बराबरी कर ली। सूर्या को 64 मैच मे...

Mumbai Indians के लिए IPL 2024 कैसा रहा?

चित्र
Mumbai Indians के लिए IPL 2024 कैसा रहा? IPL 2024 Mumbai Indians Team News With Achyut Kumar Dwivedi IPL 2024: मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) को अपने घर पर खेले गए आखिरी लीग मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा।  इस बार MI के सफर की शुरुआत और अंत, दोनों हार से हुई। उसे अपने पहले ही मुकाबले में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। आइए, जानते हैं MI का आईपीएल 2024 में इस बार का सफर कैसा रहा... Standing tall, fighting hard. A deserved 🏅 for Naman. 💙 #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #MIvLSG pic.twitter.com/a4XZJgEX0Z — Mumbai Indians (@mipaltan) May 18, 2024 Mumbai Indians ने घर पर जीता केवल एक मैच Mumbai Indians ने इस साल अपने होम ग्राउंड में 7 मैच खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 3 मैच में ही जीत मिल सकी, जबकि 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा। अपने होम ग्राउंड के बाहर MI का प्रदर्शन और खराब रहा। उसे 7 मैचों में से सिर्फ एक मैच में जीत मिल सकी, जबकि 6 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा। Mumbai Indians एक सीजन में मिली सबसे ज्यादा हार ...

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, किसकी हुई वापसी और किसे मिली निराशा?

चित्र
News With Achyut T20 World Cup 2024 Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। यह टूर्नामेंट वेस्टइंडीज और अमेरिका में 1 जून से होगा। रोहित शर्मा टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे, जबकि हार्दिक पंड्या उपकप्तान होंगे। भारत ने ऋषभ पंत और संजू सैमसन सहित दो विकेटकीपरों को अपनी टीम में शामिल किया है।  स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, जो मौजूदा आईपीएल 2024 में रनों का अंबार लगा रहे हैं, को भी टीम में शामिल किया गया है। साल 2022 में उत्तराखंड में दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक कार दुर्घटना का शिकार होने के लगभग 16 महीने बाद पंत टीम इंडिया में वापसी करने के लिए तैयार हैं।  भारत ने चार स्पिनरों रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल को चुना है। चहल को पहली बार टी20 विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है।   भारत टूर्नामेंट में अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के साथ जसप्रीत बुमराह के नेतृत्व में शक्तिशाली तेज आक्रमण के साथ उतरेगा।  सैमसन को 15 सदस्यीय टीम में जगह मिली है...

धोनी कप्तानी से हटे या हटाए गए? जानें Ruturaj Gaikwad को CSK की कप्तानी सौंपने का पूरा सच

चित्र
MS Dhoni Rohit Sharma, Virat Kohli और अब MS Dhoni... IPL 2024 में कप्तानी करते नहीं दिखेंगे 'कैप्टन कूल' IPL 2024 CSK Vs RCB MS Dhoni Ruturaj Gaikwad Chennai Super Kings Captain: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन उससे पहले बड़ी खबर सामने आई है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का नया कप्तान बनाया गया है। इससे क्रिकेट प्रेमी हैरान हैं। सीएसके ने यह फैसला आरसीबी के साथ होने वाले मैच से एक दिन पहले लिया है।    This is who he is. 🥹💛 #MSDhoni #CSK #ChennaiSuperKings #BharatArmy pic.twitter.com/0bdw9FdOxA — The Bharat Army (@thebharatarmy) March 21, 2024 Dhoni ने CSK को कितनी IPL ट्रॉफी दिलाई? एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाई। वे आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। सीएसके ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा, एमएस धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से पहले  सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी है। ऋतुराज 2019 से चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े हैं। उन्ह...

ICC Rankings: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में नंबर वन बनी टीम इंडिया, कौन है वर्ल्ड नंबर 1 बैटर-बॉलर

चित्र
ICC Rankings: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप पर टीम इंडिया, कौन है नंबर एक बल्लेबाज, बॉलर और ऑलराउंडर Ravichandran Ashwin ICC Rankings : टीम इंडिया इस समय टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में विश्व की नंबर एक टीम है। हाल ही में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा। आईसीसी ने जारी की नई रैंकिंग दरअसल, आईसीसी ने 13 मार्च को नई रैंकिंग जारी की है। इसके मुताबिक, अश्विन के 870 रेटिंग अंक है, जिसकी वजह से वे विश्व के नंबर एक गेदबाज बन गए हैं। अश्विन ने अपने 100वें टेस्ट मैच में कुल 9 विकेट चटकाए थे। यह मैच धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ़ खेला गया। अश्विन ने पहली पारी में 4, जबकि दूसरी पारी में 5 विकेट चटकाए। यह 36वीं बार था, जब अश्विन ने पारी में 5 विकेट लिए। Ashwin World No 1 Test Bowler टेस्ट में नंबर 2 बॉलर कौन है? ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड और भारत के जसप्रीत बुमराह 847 रेटिंग अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रविंद्र जडेजा सातवें और कुलदीप यादव 16वे...