सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....
सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो..... मेरे प्यारे दोस्तों यह मानव जीवन संघर्षों से भरा हुआ है.संघर्षों का नाम ही जीवन है.प्रत्येक व्यक्ति निरन्तर अपने जीवन में संघर्ष करता रहता है.चाहे वह विद्यार्थी हो,पत्रकार हो ,इंजीनियर हो या फिर नेता हो सभी अपने लक्ष्यों को पाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं. किसी ने कहा है कि, संग्राम जिंदगी है ,लड़ना उसे पड़ेगा जो लड़ नही सकेगा ,आगे नही बढ़ेगा । घेरा समाज को है भीषण कुरीतियों ने व्यसनों ने रुढ़ियो ने ,निर्मम अनीतियों ने इनकी चुनौतियों से कौन जा भिड़ेगा जो लड़ नही सकेगा ,आगे नही बढ़ेगा संग्राम जिन्दगी है ,लड़ना उसे पड़ेगा।। दोस्तों आज हमारे समाज में कई तरह की बुराईयां फैली हुई है.समाज में अपराध का ग्राफ निरन्तर बढ़ता जा रहा है.जिस देश में महिलाओं को देवी के समान समझा जाता है ,उसी को गलत नजरों से देखा जा रहा है.उनके साथ रेप,छेड़छाड़ और अपहरण जैसी घटनाएं रोज की बात हो गई हैं.आज वे अपने घरों में भी सुरक्षित नही महसूस कर पा रही है.कहा गया है कि यत्र नार्यस्तु पुज्यन्ते , ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें