कौन से हैं वे 11 संकल्प, जिन्हें पीएम मोदी ने लोकसभा के सामने रखा?
News With Achyut Parliament Winter Session PM Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की 75 सालों की गौरवशाली यात्रा पर लोकसभा में चर्चा के दूसरे दिन विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी से लेकर राजीव गांधी तक, कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का घोर विरोध किया . इतिहास कह रहा है आरक्षण के विरोध में लंबी-लंबी चिट्ठियां स्वयं नेहरू जी ने लिखी है, मुख्यमंत्रियों को लिखी है. इतना ही नहीं, सदन में आरक्षण के खिलाफ लंबे-लंबे भाषण इन लोगों ने किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर समता के लिए और भारत में संतुलित विकास के लिए आरक्षण को लेकर आए... लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) इनके खिलाफ झंडा ऊंचा किया हुआ था. दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल दिया था. जब कांग्रेस को देश ने हटाया, जब कांग्रेस गई... तब जाकर ओबीसी को आरक्षण मिला... ये कांग्रेस का पाप है. कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए, सत्ता भूख के लिए... अपनी वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण का नया खेल खेला है, जो संविधान की भावना के खिलाफ...