Lok Sabha Election 2024: क्या इस बार 'दक्षिण भारत' से होकर जाएगा 'दिल्ली' का रास्ता? आंकड़ों से समझिए
Lok Sabha Election 2024: क्या इस बार 'दक्षिण भारत' से होकर जाएगा 'दिल्ली' का रास्ता? आंकड़ों से समझिए Lok Sabha Election 2024 NDA Vs INDIA Alliance: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्र की मोदी सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होना चाहती है, वहीं विपक्ष की कोशिश 10 साल बाद सत्ता का वनवास खत्म करने की है। इस चुनाव में दक्षिण भारत काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एनडीए और भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन (INDIA) दोनों के लिए दक्षिण भारत काफी महत्वपूर्ण है। NDA Vs INDIA Alliance दक्षिण भारत में बढ़ सकती है बीजेपी की मुश्किलें अगर इंडिया गठबंधन ने दक्षिण भारत में बेहतर प्रदर्शन किया तो भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बीजेपी इस बात को बखूबी जानती है। इसीलिए वह अपने को मजबूत करने की कोशिश में जुट गई है। क्षेत्रीय दलों के बिना चुनाव जीतना मुश्किल कहा जाता है कि अगर दक्षिण का किला भेदना है तो क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चलना पड़ेगा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्रीय दलों के सहयोग के बिना कोई भी राष्ट्रीय दल...