बुजुर्ग माता-पिता को घर से बाहर नहीं निकाल सकते बेटे, कानून ने दिए हैं ये अधिकार
Rights of old age mother and father : कोई भी शख्स अपने बुजुर्ग माता पिता को घर से बाहर नहीं निकाल सकता। अगर वह ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी NCIB के चीफ लीगल एडवाइजर और लखनऊ हाई कोर्ट के सीनियर एडवोकेट ए.पी. शुक्ल ने बताया कि बुजुर्ग माता-पिता को कानून ने कई अधिकार दिए हैं। कोई भी बच्चा अपने पैरेंट्स को न तो परेशान कर सकता हैं और न ही अपने पैरेंट्स को उनके घर से निकाल सकता है। यदि घर की रजिस्ट्री बेटे के नाम है तो उस केस में बेटे को पिता को हर माह गुजाराभत्ता देना जरूरी होता है। आइए, जानते हैं कि इसमें कानून क्या कहता है... बुजुर्ग माता-पिता के अधिकार बुजुर्ग माता-पिता को अपने बच्चों से भरण-पोषण पाने का अधिकार है। जिस घर में वे रह रहें, उसकी रजिस्ट्री उन्हीं के नाम पर है तो बच्चा उन्हें घर से बाहर नहीं कर सकता। बच्चे अपने घर में उन्हें नहीं रखना चाहता तो उसे पेरेंट्स को हर माह गुजाराभत्ता देना होगा। गुजाराभत्ता पेरेंट्स की जरूरतों और बेटे की कमाई के हिसाब से तय होता है। बेटा घर से बाहर कर दे तो क्या करें? वरिष्ठ नागरिक संरक्षण ...