राजकुमार का असली नाम क्या था, 'तिरंगा' में साथ काम करने से रजनीकांत ने क्यों कर दिया था इंकार?
राजकुमार का असली नाम क्या था, 'तिरंगा' में साथ काम करने से रजनीकांत ने क्यों कर दिया था इंकार? News With Achyut : ' हम तुम्हें वो मौत देंगे, जो ना तो किसी कानून की किताब में लिखी होगी और ना ही कभी किसी मुजरिम ने सोची होगी...' फिल्म ' तिरंगा' का यह डायलॉग आपने जरूर सुना होगा। यह डायलॉग मशहूर अभिनेता राजकुमार ने बोला था.... राजकुमार ऐसे अभिनेता हैं, जिन्हें उनके शानदार अभिनय और डायलॉग डिलीवरी के लिए जाना जाता है। आइए, आज उनसे जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में जानते हैं... राजकुमार का असली नाम क्या था? राजकुमार का असली नाम कुलभूषण पंडित था। उनका जन्म 8 अक्टूबर 1926 को पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। वे पहले सब-इंस्पेक्टर थे, लेकिन जब उन्हें फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला तो उन्होंने सब-इंस्पेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया। दरअसल, राजकुमार मुंबई के जिस थाने में तैनात थे, वहां फिल्म जगत से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार डायरेक्टर बलदेव दुबे किसी काम से थाने पहुंचे। यहां वे राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से इतने प्रभाव...