संदेश

keshav prasad maurya लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

69000 शिक्षक भर्ती को लेकर भिड़े अखिलेश यादव और केशव मौर्य, जानें एक-दूसरे को क्या कहा

चित्र
69000 शिक्षक भर्ती को लेकर भिड़े अखिलेश यादव और केशव मौर्य, जानें एक-दूसरे को क्या कहा News With Achyut : इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 69 हजार शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द कर नई सूची तैयार करने का निर्देश यूपी सरकार को दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसे लेकर बयान दिया था, जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि दर्द देने वाले दवा देने का दावा न करें।  अखिलेश यादव ने क्या कहा? अखिलेश यादव ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश के एक ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ का बयान भी साज़िशाना है। पहले तो आरक्षण की हक़मारी में ख़ुद भी सरकार के साथ संलिप्त रहे और जब युवाओं ने उन्हीं के ख़िलाफ़ लड़कर, लंबे संघर्ष के बाद इंसाफ़ पाया, तो अपने को हमदर्द साबित करने के लिए आगे आकर खड़े हो गये।  सपा प्रमुख ने कहा, दरअसल ये ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ नहीं हैं, वो तो ऐसा करके भाजपा के अंदर अपनी राजनीतिक गोटी खेल रहे हैं। वो इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से जिनके ऊपर उँगली उठा रहे हैं, वो ‘माननीय’ भ...