हर साल 25 जून को मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस, केंद्र सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?
हर साल 25 जून को मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस, केंद्र सरकार ने क्यों लिया यह फैसला? News With Achyut Samvidhan Hatya Diwas June 25: केंद्र सरकार ने आज यानी 12 जुलाई को बड़ा ऐलान किया। सरकार ने कहा कि अगले साल यानी 2025 से 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सरकार के इस फैसले की कांग्रेस ने आलोचना की है। इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का घोंटा गला: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया। शाह ने कहा कि भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगो...