महाकुम्भ में पहली बार अंडर वाटर ड्रोन की होगी तैनाती, 24 घंटे पानी के भीतर करेगा निगरानी
News With Achyut Mahakumbh 2025 Prayagraj: महाकुम्भ को सनातन धर्म का सबसे बड़ा आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम में हर परिस्थिति में 45 करोड़ लोगों के संगम स्नान का पूरा सुरक्षित प्लान तैयार कर लिया गया है। इसी क्रम में महाकुम्भ में पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अंडर वाटर ड्रोन तैनात किया गया है, जो 24 घंटे पानी के भीतर हर गतिविधियों की निगरानी करने में सक्षम है। सबसे खास बात यह है कि यह अंडर वाटर ड्रोन अंधेरे में भी लक्ष्य पर सटीक नजर रखने में कारगर हथियार साबित होने वाला है। यह पानी के नीचे 100 मीटर गहराई तक टोह लेने में सक्षम है और किसी भी परिस्थितियों में सटीक जानकारी उपलब्ध कराने की खूबियों से लैस है। हर गतिविधि पर रखेगा नजर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी जोन, प्रयागराज डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बुधवार को बेहद तेज गति से और असीमित दूरी तक पानी के अंदर काम करने वाले इस ड्रोन को लॉन्च किया। उन्होंने इस ड्रोन की खासियत और महाकुम्भ में इसकी आवश्...