संदेश

2024 Lok Sabha Election लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

इलाहाबाद सीट से उज्ज्वल रमण सिंह से क्यों हारे नीरज त्रिपाठी? वजह जानकर विश्वास नहीं करेंगे आप

चित्र
ड्राइवर उज्ज्वल रमण का सपोर्टर, मिलने के लिए घंटों इंतजार करना... इलाहाबाद सीट से नीरज त्रिपाठी के हारने की ये थीं बड़ी वजहें News With Achyut Allahabad Lok Sabha Election Result 2024: प्रयागराज जिले की इलाहाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें कांग्रेस के उज्जवल रमण सिंह ने 58,793 वोटों से हराया इस हार के साथ ही कांग्रेस ने एक बार फिर से इलाहाबाद सीट पर अपना कब्जा जमा लिया। उज्ज्वल रमण को 4,62,145 वोट, जबकि नीरज को 4,03,350 वोट मिले। इससे पहले यहां से अमिताभ बच्चन कांग्रेस की तरफ से जीतने वाले आखिरी सांसद थे। नीरज त्रिपाठी की हार के साथ ही बीजेपी का 10 सालों से चला आ रहा जीत का सिलसिला भी टूट गया। आइए जानते हैं कि नीरज त्रिपाठी की हार की सबसे बड़ी वजह क्या रही... टिकट के दावेदारों में फैला असंतोष नीरज त्रिपाठी की हार की सबसे बड़ी वजह टिकट के दावेदारों में फैला असंतोष था। नीरज टिकट के दावेदारों को मनाने में बुरी तरीके से असफल रहे। इससे यह नेता पूरी तरीके से चुनाव में निष्क्रिय हो गए। इन्होंने नीरज के पक्ष में प्रचार नहीं किया। उनके समर्थक भी चुनाव...

Exit Polls कह रहे- अबकी बार 350 पार, फिर एक बार मोदी सरकार

चित्र
Exit Polls कह रहे- अबकी बार 350 पार, फिर एक बार मोदी सरकार News With Achyut Exit Polls Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए हैं। इसमें लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने की बात कही गई है। यह भी कह गया है कि एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। पांच एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को 350 के पार सीटें मिल रही हैं।  SAAM- जन की बात के मुताबिक, एनडीए को 377 मिलेंगी, जबकि इंडी गठबंधन को 152 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। वाहिज, अन्य को 15 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इंडिया न्यूज -पोलस्ट्रैट के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 371 और INDI Alliance को 125 सीटें मिलेंगी। वहीं, अन्य को 47 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक भारत मैट्रीज के मुताबिक, एनडीए को 361 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन को 126 सीटें मिलेंगी। वहीं, अन्य के खाते में 56 सीट आयेगी। रिपब्लिक टीवी- P MARQ के मुताबिक, एनडीए को 359 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, INDI गठबंधन को 154 सीटें, जबकि अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया न्यूज - डी डा...

'भाजपा वाले आपका मनोबल गिराना चाहते हैं...', मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश

चित्र
'भाजपा वाले आपका मनोबल गिराना चाहते हैं...', मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। उससे पहले सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रत्याशियों,  पदाधिकारियों और कार्यकताओं के नाम एक संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने सभी से से मतगणना खत्म होने तक अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। अखिलेश यादव ने अपने संदेश में क्या कहा? अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव बाद जारी एग्जिट पोल के बहकावे में न आएं और मतगणना केंद्र पर पूरी मुस्तैदी के साथ डटें रहें। उन्होंने अपने संदेश में कहा,  प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों  मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।  दरअसल ये अपील हम इस...

प्रयागराज में माफिया, रोजगार और कुंभ को लेकर सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

चित्र
प्रयागराज के लोग किसी से दबकर नहीं रहते... पढ़ें, PM Modi के भाषण की बड़ी बातें PM Modi Prayagraj Rally News With Achyut Kumar Dwivedi: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज में वोट डाले जायेंगे। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की। मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते पीएम श्री @narendramodi ... https://t.co/VCOcPCWPrE — BJP (@BJP4India) May 21, 2024 INDI गठबंधन को भारत की तारीफ हजम नहीं होती प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस और INDI गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। INDI गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं...इनका एजेंडा है- कश्मीर में आर्टि...

VIDEO: राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस ने मुस्लिमों को आरक्षण दिया

चित्र
News With Achyut Kumar Dwivedi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए एक बयान से देश का सियासी पारा हाई हो गया है। बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया है।  दरअसल, राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि  ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा... हिंदुस्तान में ऐसे करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है... हमारे संविधान को प्रधानमंत्री, भाजपा के नेता, RSS के लोग खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं।  #WATCH बिलासपुर,छत्तीसगढ़: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "ये चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। इसमें विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी, INDIA गठबंधन और दूसरी तरफ भाजपा... हिंदुस्तान में ऐसे करोड़ों लोग हैं, उन्हें मालूम है कि ये चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है...… pic.twitter.com/hQAWZzxBoD — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2024 राहुल गांधी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी के लोग सं...

देश में शरिया कानून लाना चाहती है कांग्रेस, गुना में बोले अमित शाह

चित्र
News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के गुना में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के पक्ष में वोट करने की अपील की। शाह ने अपने भाषण के दौरान राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएगी। कांग्रेस पार्टी, पर्सनल लॉ की बात करके पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है। राहुल बाबा ने अपने घोषणापत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएगी। कांग्रेस पार्टी, पर्सनल लॉ की बात करके पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है। - श्री @AmitShah पूरा देखें: https://t.co/Pr2lxK0Zuk pic.twitter.com/0liGTNuffD — BJP (@BJP4India) April 26, 2024 केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस फिर से देश की जनता के सामने झूठ बोल रही है। इन्होंने अपने घोषणापत्र में कहा है कि हम अल्पसंख्यकों के लिए अलग कानून...

रीवा समेत MP की 6 सीटों पर कल होगा मतदान, 4 महिलाएं समेत 80 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

चित्र
रीवा समेत MP की 6 सीटों पर कल होगा मतदान, 4 महिलाएं समेत 80 प्रत्याशी चुनावी मैदान में News With Achyut MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान होने जा रहा है। चार महिला उम्मीदवारों सहित कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस चरण में तीसरे लिंग के उम्मीदवार मैदान में हैं। एमपी की छह संसदीय सीटों - टीकमगढ़ (एससी), दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद में 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दूसरे चरण में मतदान होगा।   मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने कहा, ''लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मध्य प्रदेश की छह संसदीय सीटों पर कल मतदान होगा। इन छह लोकसभा सीटों में कुल 47 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जहां मतदान होगा। चुनावी मैदान में 80 उम्मीदवार हैं, जिनमें 75 पुरुष, चार महिलाएं और एक थर्ड जेंडर दुर्गा मासी शामिल हैं जो दमोह से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं।"   सबसे ज्यादा उम्मीदवार सतना में हैं, जहां कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि टीकमगढ़...

अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट?

चित्र
अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट? News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। वे कल नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले, सपा ने कन्नौज से बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के काफी विरोध के बाद अब अखिलेश ने खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनसे जब चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गुरुवार को आपको पता चल जायेगा कि कन्नौज से कौन चुनाव लड़ेगा। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वे कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि इस बार सपा के लिए प्रत्याशियों का चयन करना मुश्किलों भरा रहा है। चाहे मुरादाबाद हो, बदायूं हो या फिर रामपुर, सपा को प्रत्याशियों के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कन्नौज सपा का गढ़ रहा है। यहां 2019 तक सपा प्रत्याशी को ही जीत मिली है। सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर 2019 में य...

कभी 400 सीटें जीतने वाली पार्टी अब 300 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ पा रही... कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

चित्र
कभी 400 सीटें जीतने वाली पार्टी अब 300 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ पा रही... कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी  News With Achyut Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की बिगड़ती हालत पर चुटकी लेते हुए रविवार को कहा कि कभी 400 सीटें जीतने वाली कांग्रेस अब 300 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है।  इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अस्थिरता का प्रतीक है। राजस्थान के जालोर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को उसके "पापों" के लिए दंडित कर रही है। उन्होंने कहा आपने हर बार भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है  इस बार भी जालोर-सिरोही की जनता कह रही है 'फिर एक बार मोदी सरकार'। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को अच्छा  सबक सिखाया है। राजस्थान की देशभक्त जनता जानती है कि कांग्रेस केंद्र में मजबूत सरकार नहीं दे सकी। उनकी सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। देश नहीं चाहता कि 2014 से पहले वाले हालात दोबारा आएं। बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, पीएम मोदी ने किए बड़े ऐलान    प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी क...

BSP ने जारी की 11 और प्रत्याशियों की लिस्ट, प्रयागराज की इस सीट पर घोषित किया प्रत्याशी; देखें किसे कहां से मिला टिकट?

चित्र
BSP ने जारी की 11 और प्रत्याशियों की लिस्ट, प्रयागराज की इस सीट पर घोषित किया प्रत्याशी; देखें किसे कहां से मिला टिकट? News With Achyut Lok Sabha Election 2024: बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने शुक्रवार को 11 और प्रत्याशियों का ऐलान किया। हरदोई से भीमराव आंबेडकर को टिकट दिया है। वहीं, संतकबीरनगर से मोहम्मद आलम, फतेहपुर से डॉ. मनीष सिंह सचान, फिरोजाबाद से चौधरी बशीर और सीतापुर से महेंद्र सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।  बीएसपी ने महराजगंज से मोहम्मद मौसमे आलम, मिश्रिख से बीआर अहिरवार, वाराणसी से सैय्यद नेयाज अली, मछलीशहर से कृपा शंकर सरोज, भदोही से अतहर अंसारी और फूलपुर से जगन्नाथ पाल को प्रत्याशी बनाया है।  बता दें कि बीएसपी ने फिरोजाबाद और वाराणसी सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है। आप बीएसपी से जुड़ी इन खबरों को भी पढ़ सकते हैं.. बीएसपी ने 12  और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की, उन्नाव-मणिपुर से किसे मिला टिकट बीएसपी ने पहले 16 , अब 9 और सीटों पर किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला टिकट? बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव सभी सात चरणों में होंगें। पहले चरण क...

प्रयागराज में BJP ने चौंकाया, दोनों सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट कटा; देखें 10वीं लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट

चित्र
BJP 10th Candidate List: प्रयागराज में बीजेपी ने चौंकाया, दोनों सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट कटा; देखें 10वीं लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट BJP 10th Candidate List Lok Sabha Election 2024:  प्रयागराज में बीजेपी ने इस बार प्रत्याशी का ऐलान कर सभी को चौंका दिया। रीता बहुगुणा जोशी की जगह बीजेपी के नीरज त्रिपाठी को चुनावी मैदान में उतारा है। नीरज पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल  केशरी नाथ त्रिपाठी के बेटे हैं। उनके नाम के ऐलान से टिकट के दावेदार माने जाने वाले नेताओं में निराशा है। नीरज पेशे से वकील हैं। उनकी पत्नी कविता बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री हैं। केशरी नाथ त्रिपाठी अक्सर कहा करते थे कि मेरे जिंदा रहते मेरा बेटा राजनीति में नहीं आएगा। मेरे मरने के बाद इसे राजनीति में लाइएगा। केशरी नाथ त्रिपाठी का पिछले साल निधन हुआ था। बता दें कि बीजेपी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की 10वीं लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में आसनसोल और चंडीगढ़ समेत यूपी की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। यूपी की जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किय...

VIDEO: लोगों को पता है 'आयेंगे तो मोदी ही', महाराष्ट्र में दहाड़े सीएम योगी

चित्र
VIDEO: लोगों को पता है 'आयेंगे तो मोदी ही', महाराष्ट्र में दहाड़े सीएम योगी  News With Achyut Lok Sabha Election 2024:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को महाराष्ट्र के वर्धा में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आजादी के बाद पहला लोकसभा चुनाव है, जहां नतीजों से पहले ही जनता को पता है कि 'आएंगे तो मोदी ही'। आएंगे तो मोदी ही... pic.twitter.com/s8kP6eZaBC — Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) April 8, 2024 लगातार तीसरी बार सत्ता में आ रही बीजेपी सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में, जो संसद में सबसे अधिक सांसद (80 लोकसभा सीटें) भेजता है, लोग भाजपा का समर्थन करने के लिए आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा,    2024 के चुनाव में पहला मतदान 19 अप्रैल को होना है। मैं उत्तर प्रदेश से आया हूं, जहां 80 लोकसभा सीटें हैं। यहां सात चरणों में मतदान होगा। हर कोई इसे लेकर आश्वस्त है कि सत्ता में लगातार तीसरी बार बीजेपी आ रही है। इसी तरह का आत्मविश्वास राजस्थान में भी है।  संभवत: आजादी के बाद यह पहला चुनाव है, जिसके नतीजों स...

इस राज्य में लगातार तीसरी बार क्लीन स्वीप करेगी बीजेपी, कांग्रेस का होगा बुरा हाल?

चित्र
उत्तराखंड में क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? सर्वे में खुलासा Uttarakhand Lok Sabha Election 2024:   लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी इस बार उत्तराखंड में सभी सीटों पर प्रचंड जीत हासिल करने जा रही है। इसके साथ ही बीजेपी क्लीन स्वीप की हैट्रिक लगाएगी। उसे इस बार 60 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे। यह खुलासा जन की बात के एक सर्वे में हुआ है।  अनिल बलूनी को मिलेंगे 60 फीसदी से ज्यादा वोट  गुरुवार को जारी सर्वे में कहा गया है कि 2014 और 2019 की तरह एक बार फिर उत्तराखंड में पीएम मोदी की मजबूत लहर देखी जा रही है। सर्वे के मुताबिक, पौढ़ी गढ़वाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल बलूनी को करीब 69.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को सिर्फ 25 फीसदी वोट ही मिल सकते हैं। वहीं,  अन्य को 4.3 फीसदी मिलने की उम्मीद है। नैनीताल सीट पर बीजेपी को मिलेंगे 63 फीसदी वोट सर्वे के मुताबिक, नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर बीजेपी को 63 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य को पांच फीसदी वोट मिल सकते हैं। टिहरी गढ़वाल सीट पर बीजेपी क...

जिन्हें आप सांसद चुनते हैं, वो एक महीने में कितना कमाते हैं? जानकर हैरान हो जाएंगे

चित्र
जिन्हें आप सांसद चुनते हैं, वो एक महीने में कितना कमाते हैं? जानकर हैरान हो जाएंगे Lok Sabha Election 2024:  देश में चुनावी बिगुल बज चुका है। इसलिए आज हम इस पोस्ट के माध्यम से जानने का प्रयास करेंगे कि हमारे द्वारा चुने गये नेताजी (सांसद) की वैध्य रूप से वार्षिक कमाई कितनी हैं? उन्हें प्रतिमाह देश विकास के पुनीत कार्यों को करने हेतु कितना वेतन मिलता हैं? इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने से पहले एनसीआईबी मुख्यालय का आप सबसे अनुरोध हैं कि लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी सहभागिता निभाते हुए राष्टहित में मतदान अवश्य करें। आज इस चुनावी मौसम में यह बात जान लेना हम सबके लिए जरूरी है कि आपके द्वारा देश के विकास हेतु चुने गये सांसद जी को हर माह 1 लाख 40 हजार रुपए मासिक वेतन मिलता है। जिसमें फिक्स सैलरी 50, 000+ कंस्टीट्यूटेन्सी अलाउंस 45, 000 + ऑफिस अलाउंस 45,000 शामिल है। इसके अलावा नेता जी को डायरेक्ट एरियर (सालाना) : 3 लाख 80 हजार रु, हवाई सफर भत्ता (सालाना) : 4 लाख 8 हजार रु, रेल सफर भत्ता (सालाना) : 5 हजार रु, पानी भत्ता (सालाना) : 4 हजार रुपये , बिजली भत्ता (सालाना) : 4 लाख रुपये जैसे कई भत्त...

BSP ने 12 कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की, उन्नाव-मैनपुरी से किसे मिला टिकट?

चित्र
BSP ने 12 कैंडिडेट्स की एक और लिस्ट जारी की, उन्नाव-मैनपुरी से किसे मिला टिकट? Lok Sabha Election 2024 BSP 12th Candidates List:  बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 12 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। जिन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है, उसमें गाजियाबाद, लखनऊ, कन्नौज और मिर्जापुर जैसी सीटें शामिल हैं। बीएसपी ने किस सीट से किसे बनाया प्रत्याशी बीएसपी की लिस्ट के मुताबिक,  गाजियाबाद से नंदकिशोर पुंडीर, अलीगढ़ से हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, मथुरा से सुरेश सिंह और मैनपुरी से गुलशन देव शाक्य  को टिकट दिया गया है। उन्नाव से अशोक कुमार पाण्डेय को टिकट BSP ने लखीमपुर खीरी से अंशय कालरा रॉकी जी, उन्नाव से अशोक कुमार पाण्डेय, मोहनलालगंज से राजेश कुमार उर्फ मनोज प्रधान और लखनऊ से सरवर मलिक को प्रत्याशी बनाया गया है। कन्नौज से इमरान बिन जफर को टिकट इसके साथ ही, बीएसपी ने कन्नौज से इमरान बिन जफर, कौशांबी से शुभ नारायण, लालगंज से इंदु चौधरी और मिर्जापुर से मनीष त्रिपाठी को प्रत्...

'लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोए मोए कर देगी...', राजनाथ सिंह का INDI Alliance पर तंज

चित्र
'लोकसभा चुनाव में देश की जनता मोए मोए कर देगी...', राजनाथ सिंह का INDI Alliance पर तंज  Rajnath Singh Ghaziabad Rally: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि INDI गठबंधन लोकसभा चुनावों में एनडीए या बीजेपी का सामना नहीं कर सकता, क्योंकि देश की जनता मोये मोये कर देगी। यानि जनता विपक्ष को चारों खाने चित कर देगी। इंडी अलायंस मिलकर भी भाजपा और एन.डी.ए. का मुकाबला नही कर पा रहे। pic.twitter.com/EhxqymURKh — Rajnath Singh (मोदी का परिवार) (@rajnathsingh) April 3, 2024  गाजियाबाद में मौजूदा विधायक और भाजपा उम्मीदवार अतुल गर्ग के पक्ष में प्रचार करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विपक्षी गुट लोकसभा चुनावों में एनडीए का मुकाबला करने के लिए संघर्ष करेगा। उन्होंने कहा, भाजपा से लड़ने और उसे हराने के लिए कई विपक्षी दल एक साथ आए। हालांकि, आप सभी देख सकते हैं कि यह कुछ स्वार्थी विपक्षी नेताओं की सुविधा का गठबंधन है। हालांकि, वे एनडीए का सामना नहीं कर सकते, भले ही वे एकजुट हो जाएं। इस देश की जनता इनका भी मोये मोये कर देगी।  वायरल 'मोये मोये' ट्रेंड एक सर्बियाई गाने से शुरू हुआ, ...

AAP-Congress से आए नेताओं को टिकट, सनी देओल का भी कटा पत्ता; बीजेपी की आठवीं लिस्ट में किसे कहां से मिला टिकट?

चित्र
फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे हंस राज हंस, बीजेपी ने जारी की आठवीं लिस्ट; देखें किसे कहां से मिला टिकट Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी ने शनिवार को अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पंजाब के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। ओडिशा के 3, पंजाब के 6 और पश्चिम बंगाल के 2 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। ओडिशा से किसे कहां से मिला टिकट ओडिशा के जाजपुर (एससी) सीट से रबिंद्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को टिकट दिया गया है। वहीं, पंजाब के फरीदकोट से हंस राज हंस को टिकट दिया गया है। दिल्ली से उनका टिकट काट दिया गया था। इसके अलावा, गुुरदासपुर से सनी देओल की जगह दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार बनााया गया है। किसे कहां से मिला टिकट? आम आदमी पार्टी से आये सुशील कुमार रिंकु को जालंधर सीट से टिकट दिया गया है। वही, परनीत कौर को पटियाला से प्रत्याशी बनाया गया है। वे पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। इसके अलावा, अमृतसर से तरण जीत सिंह सिंधु और लुधियाना से रवनीत बिट्टू को प्रत्याशी बनाया गया है...

वरुण गांधी बनना आसान नहीं, खुद की उम्मीदों को दफन करना पड़ता है

चित्र
वरुण गांधी बनना आसान नहीं, खुद की उम्मीदों को दफन करना पड़ता है Achyut Kumar Dwivedi Editor, News With Achyut Varun Gandhi Pilibhit Lok Sabha Seat: वरुण गांधी... यह नाम आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में छाया हुआ है। लोगों को वरुण गांधी के बारे में चर्चा करते हुए देखा जा सकता है। लोगों का मानना था कि वरुण गांधी का पीलीभीत से टिकट काटना बीजेपी के लिए आसान नहीं रहेगा। वो भी तब जब वरुण अपनी टीम की मदद से लोगों की सेवा करते नजर आते थे। लोगों के सुख दुःख में शामिल होते थे। उनकी परेशानियों को दूर करने का प्रयास करते थे, लेकिन बीजेपी ने उनकी जगह योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद को उतारकर अपने इरादे जाहिर कर दिए। पीलीभीत: कल, आज और कल… pic.twitter.com/WFViq05yab — Varun Gandhi (@varungandhi80) January 16, 2024 बीजेपी कभी बगावती नेताओं को माफ नहीं करती? बीजेपी के बारे में कहा जाता है कि वह बगावती नेताओं को माफ नहीं करती। चाहे वह प्रज्ञा सिंह ठाकुर हों या वरुण गांधी। प्रज्ञा सिंह ठाकुर का भोपाल से टिकट कटने की एक बड़ी वजह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नाराजगी थी। प्रज्ञा ठाकुर के बारे मे...

इलाहाबाद-फूलपुर सीट समेत 12 सीटों पर सस्पेंस जारी, कब प्रत्याशियों की घोषणा करेगी बीजेपी?

चित्र
इलाहाबाद-फूलपुर सीट समेत 12 सीटों पर सस्पेंस जारी, कब प्रत्याशियों की घोषणा करेगी बीजेपी? BJP (File Photo) UP Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List 2024 : बीजेपी ने यूपी के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार देर रात जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभी इलाहाबाद-फूलपुर समेत करीब 12 सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी इस बार कुल 75 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, 5 सीटें सहयोगी दलों राष्ट्रीय लोकदल (RLD), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) , निषाद पार्टी और अपना दल को दी गई हैं। भाजपा ने उम्‍मीदवारों की पांचवीं सूची भी जारी कर दी है।  UP BJP Second Candidates List UP की 63 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है BJP बीजेपी अब तक 63 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। अभी उसे 12 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान करना बाकी है। ये सीटें हैं, इलाहाबाद - इलाहाबाद संसदीय सीट से इस समय बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं। उनका टिकट कटना लगभग तय है। बीजेपी यहां पर अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस ...

UP Lok Sabha Election 2024: मेरठ से 'राम' लड़ेंगे चुनाव, BJP की दूसरी लिस्ट में वरुण गांधी समेत किस-किसका कटा पत्ता; कहां नए चेहरे उतारे गए?

चित्र
UP Lok Sabha Election 2024: मेरठ से 'राम' लड़ेंगे चुनाव, BJP की दूसरी लिस्ट में वरुण गांधी समेत किस-किसका कटा पत्ता; कहां नए चेहरे उतारे गए? UP Lok Sabha Election 2024 BJP Candidate List: लोक सभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी के लिए अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें कुल 13 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कई सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया गया है। इनमें वरुण गांधी भी शामिल हैं। BJP UP Candidate List किसे कहां से मिला टिकट? बीजेपी की तरफ से  सहारनपुर से राघव लखनपाल, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, मेरठ से अरुण गोविल, गाजियाबाद से अतुल गर्ग, अलीगढ़ से सतीश गौतम और पीलीभीत से जितिन प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है।  इसके साथ ही हाथरस से अनूप वाल्मीकि, सुल्तानपुर से मेनका गांधी, कानपुर से रमेश अवस्थी, बरेली से छत्रपाल सिंह गंगवार, बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य को टिकट दिया गया है। वहीं, बाराबंकी से राजरानी रावत और बहराइच से अरविंद गोंड को प्रत्याशी बनाया गया है।  किन सांसदों का कटा टिकट? पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी और बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य का टिकट काट दिया गय...