इलाहाबाद-फूलपुर सीट समेत 12 सीटों पर सस्पेंस जारी, कब प्रत्याशियों की घोषणा करेगी बीजेपी?
इलाहाबाद-फूलपुर सीट समेत 12 सीटों पर सस्पेंस जारी, कब प्रत्याशियों की घोषणा करेगी बीजेपी? BJP (File Photo) UP Lok Sabha Election 2024 BJP Candidates List 2024 : बीजेपी ने यूपी के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट रविवार देर रात जारी कर दी। इस लिस्ट में कुल 13 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अभी इलाहाबाद-फूलपुर समेत करीब 12 सीटें ऐसी हैं, जहां उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी इस बार कुल 75 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं, 5 सीटें सहयोगी दलों राष्ट्रीय लोकदल (RLD), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) , निषाद पार्टी और अपना दल को दी गई हैं। भाजपा ने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची भी जारी कर दी है। UP BJP Second Candidates List UP की 63 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान कर चुकी है BJP बीजेपी अब तक 63 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। अभी उसे 12 सीटों पर प्रत्याशी का ऐलान करना बाकी है। ये सीटें हैं, इलाहाबाद - इलाहाबाद संसदीय सीट से इस समय बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी सांसद हैं। उनका टिकट कटना लगभग तय है। बीजेपी यहां पर अभी तक प्रत्याशी तय नहीं कर पा रही है। माना जा रहा है कि वह कांग्रेस ...