संदेश

CAA लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

CAA पर रोक नहीं लगेगी... सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ताओं को दो टूक, मोदी सरकार से भी 3 हफ्ते में मांगा जवाब

चित्र
CAA पर रोक नहीं लगेगी... सुप्रीम कोर्ट की याचिकाकर्ताओं को दो टूक, मोदी सरकार से भी 3 हफ्ते में मांगा जवाब  सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लागू करने पर रोक लगाने से मना कर दिया है। कोर्ट ने पिछले सप्ताह लागू हुए इस कानून को चुनौती देने वाली 237 याचिकाओं का जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को 3 सप्ताह का समय दिया है।             CAA Supreme Court Citizenship Amendment Act: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), 2019 को लागू करने के लिए लाए गए नागरिक संशोधन नियम 2024 पर रोक लगाने की मांग करने वाले आवेदनों पर केंद्र को नोटिस जारी किया। मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और मनोज मिश्रा की पीठ ने केंद्र से तीन सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। मामले में अब अगली सुनवाई 9 अप्रैल को होगी।  CAA पर रोक लगाने की मांग पर अड़े रहे याचिकाकर्ता हालांकि, इस बीच याचिकाकर्ता नियमों पर रोक लगाने पर अड़े रहे, लेकिन पीठ ने ऐसा कोई आदेश पारित नहीं किया। याचिकाकर्ताओं ने तब कहा कि केंद्र की...

पत्रकारों ने कहा था, संकल्प पत्र के पहले पन्ने का वादा कभी पूरा नहीं होगा... अमित शाह ने सुनाई 2019 की रोचक कहानी

चित्र
हमने कहा था कि CAA को लायेंगे...तेलंगाना में बोले अमित शाह, सुनाई 2019 की मजेदार कहानी Amit Shah Amit Shah Telangana Secundrabad Visit CAA Ram Temple: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 2019 का एक वाकया सुनाया। अमित शाह ने कहा कि जब 2019 में हम अपना मेनिफेस्टो लॉन्च कर रहे थे पत्रकारों ने कहा था कि पहले पन्ने का संकल्प कभी पूरा नहीं हो पाएगा। इस पर मैं निरुत्तर हो गया। मेरे पास उस समय कोई जवाब नहीं था।  हमारे संकल्प पत्र के पहले पन्ने पर क्या था? अमित शाह ने कहा कि क्या आपको पता है कि हमारे घोषणापत्र के पहले पन्ने पर क्या था? हमारे घोषणा पत्र के पहले पन्ने पर था कि हम अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाएंगे। 500 वर्षों से देश भर के श्रद्धालु चाहते थे कि अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हो और रामलला को पूरे सम्मान के साथ 'विराजमान' किया जाए। राम मंदिर के मुद्दे को 70 साल तक कांग्रेस ने लटकाया शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी 70 साल तक राम मंदिर के मुद्दे को लटकाती रही, लटकाती रही, ...

Citizenship Amendment Act: क्या है, जो आज से हुआ लागू; BJP बोली- जो कहा, सो किया

चित्र
Citizenship Amendment Act: क्या है, जो आज से हुआ लागू; BJP बोली- जो कहा, सो किया Union Home Minister Amit Shah Citizenship Amendment Act:  नागरिकता संशोधन अधिनियम ( CAA) आज से देश में लागू हो गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार यानि 11 मार्च को इसकी अधिसूचना जारी की। यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ ही दिन बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने वाला है। गृह मंत्री अमित शाह ने कई मौकों पर कहा कि सीएए को अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले लागू किया जाएगा। जो कहा सो किया... मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर पूरी की अपनी गारंटी। pic.twitter.com/YW8mFyjJxJ — BJP (@BJP4India) March 11, 2024 2019 में संसद से पारित हुआ CAA बता दें कि CAA को 2019 में संसद में पारित किया था। इसका मकसद गैर-मुस्लिम अल्पसंख्यकों (हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई) को भारतीय नागरिकता प्रदान करना है, जो बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से 31 दिसंबर 2014 से पहले भारत आए थे। CAA 10 दिसम्बर 2019 को लोकसभा से हुआ पारित। सीएए 11 दिसम्बर 2019 को राज्यसभा से भ...