Haryana Assembly Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगें CM सैनी?
Haryana Assembly Election 2024: BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगें CM सैनी? News With Achyut : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 4 सितंबर को जारी कर दी है। इस लिस्ट में सीएम नायब सिंह सैनी का भी नाम शामिल हैं। बीजेपी की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, सीएम सैनी लाडवा से चुनाव लड़ेंगें। वहीं, अनिल विज अंबाला कैंट, शक्ति रानी शर्मा कालका, ज्ञानचंद गुप्ता पंचकूला और असीम गोयल अंबाला कैंट से चुनाव लड़ेंगें। बता दें कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। यहां एक ही चरण में 5 अक्टूबर को मतदान होगा। नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को होगी।