संदेश

Arvind Kejriwal लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

13 मई को केजरीवाल के घर पर क्या हुआ था? स्वाति मालीवाल ने किया बड़ा खुलासा

चित्र
13 मई को केजरीवाल के घर पर क्या हुआ था? स्वाति मालीवाल ने किया बड़ा खुलासा Swati Maliwal News With Achyut : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal) के साथ 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर मारपीट की गई। आरोप सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) पर लगा है। इस मामले पर स्वाति मालीवाल ने अब खुलकर बात की हैं। #WATCH 13 मई की घटना पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने बताया, ''मैं अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास गई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा और मुझे बताया गया कि केजरीवाल घर पर हैं और वे मुझ से मिलने आ रहे हैं। इसी बीच उनके पीएस बिभव कुमार आए और मुझे गालियां… pic.twitter.com/Kvr6dF28Zz — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024 'बिभव कुमार ने मेरे साथ की मारपीट'  13 मई की घटना पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा,  मैं अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास गई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा...

Arvind Kejriwal जमानत मिलने के बाद जेल से आयेंगे बाहर, BJP को होगा बड़ा नुकसान?

चित्र
Arvind Kejriwal जमानत मिलने के बाद जेल से आयेंगे बाहर, BJP को होगा बड़ा नुकसान? News With Achyut : आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से बड़ी राहत मिली। शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को उन्हें दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी। Arvind Kejriwal   न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने केजरीवाल को दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उनके खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत दे दी। पीठ ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय के वकील अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू से कहा कि वह आज केजरीवाल को अंतरिम राहत पर आदेश पारित कर सकती है। 21 मार्च को केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार बता दें कि केजरीवाल को अब समाप्त हो चुकी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था।   मंगलवार को पीठ ने केजरीवाल को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए...

Delhi News: क्या जेल से ही सरकार चलाएंगे केजरीवाल? AAP नेता का दावा

चित्र
Delhi News: क्या जेल से ही सरकार चलाएंगे केजरीवाल? AAP नेता का दावा News With Achyut: दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP ) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को BJP पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने हार स्वीकार कर ली है और तथ्य यह है कि राष्ट्रीय राजधानी में काम नहीं रुकेगा। केजरीवाल जेल से ही चलाएंगे सरकार दिल्ली के मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से वादा किया था कि चाहे वह जेल के बाहर हों या अंदर, वह दिल्ली के लोगों का काम नहीं रुकने देंगे। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा,  जो लोग कहते थे कि जेल से सरकार नहीं चलने देंगे, उन्होंने भी हार मान ली है। उन्होंने मान लिया कि दिल्ली का काम नहीं रुकेगा. केजरीवाल सरकार जेल से चलेगी।  काम तो होता रहेगा। संजय सिंह ने बीजेपी पर साधा निशाना इससे पहले, AAP नेता संजय सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल के ऊपर तिहाड़ जेल के अंदर अत्याचार किया जा रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि जेल प्रशासन ने अमानवीय व्यवहार किया और क...

तिहाड़ जेल में रहेंगे या बाहर भी आएंगे केजरीवाल? 'सुप्रीम' फैसले का इंतजार

चित्र
News With Achyut Delhi Excise Policy Case Arvind Kejriwal:   दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक्साइज पॉलिसी केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। इस फैसले को केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले से सहमत नहीं है। 'केजरीवाल की गिरफ्तारी कानून का उल्लंघन नहीं' दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी और कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी कानून का उल्लंघन नहीं है और रिमांड को 'अवैध' नहीं कहा जा सकता है। न्यायमूर्ति स्वर्णकांत शर्मा की पीठ ने कहा,  ईडी के पास पर्याप्त सामग्री थी, जिसके कारण उन्हें केजरीवाल को गिरफ्तार करना पड़ा।  केजरीवाल के जांच में शामिल न होने और उनके द्वारा की गई देरी का असर न्यायिक हिरासत में बंद लोगों पर भी पड़ रहा था। अरविंद केजरीवाल ने रची शराब घोटाले की साजिश पीठ ने कहा कि ईडी द्वारा एकत्र की गई सामग्री से पता चलता है कि अरविंद केजरीवाल ने साजिश रची और अपराध की आय के उपयोग और छिपाने में स...