लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को UP में क्यों मिली करारी हार? कमेटी ने आलाकमान को बताई 10 बड़ी वजह
लोकसभा चुनाव 2024 में BJP को UP में क्यों मिली करारी हार? कमेटी ने आलाकमान को बताई 10 बड़ी वजह News With Achyut : लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में करारी हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी को पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 50 फीसदी के करीब सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। बीजेपी को मिली इस हार की वजह का पता लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया था, जिसने अब अपनी रिपोर्ट पार्टी आलाकमान को सौंप दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीजेपी ने जिस कमेटी का गठन किया था, उस कमेटी ने यूपी में पार्टी की हार के पीछे 10 प्रमुख वजहों को जिम्मेदार माना है- मोदी-योगी के भरोसे रहे प्रत्याशी: लोकसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ही भरोसे रहे। उन्होंने जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ने की कोशिश नहीं की, जिसका नुकसान उन्हें चुनाव में हार के रूप में देखना पड़ा। सांसद प्रत्याशी के खिलाफ जनता की नाराजगी: बीजेपी ने ऐसे शख्स को टिकट दिया, जिसे लेकर जनता में नाराजगी थी। इनमें दूसरे दलों से आए नेता या मौजूदा सांसद थे। राज्य सरक...