Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव बोले- PDA जीतेगा, BJP हारेगी
Akhilesh Yadav Targets BJP NDA Government: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने 17 फरवरी को कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने में लगी रहती है। उसकी नीतियां जनविरोधी हैं। पीडीए एजेंडा के सामने बीजेपी और एनडीए टिक नहीं सकती है। बीजेपी को जनता इस बार करारा जवाब देगी। सपा प्रमुख ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अखिलेश यादव 'भ्रष्टाचार चरम पर' अखिलेश यादव यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बीजेपी सरकार की कुनीतियों का फल है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सिर्फ झूठे दावों और झूठे आंकड़ों के सहारे विकसित भारत का सपना दिखा रही है। बैठक में भाग लेते हुए सपा कार्यकर्ता 'आज तक बीजेपी ने अपना संकल्प पूरा नहीं किया' सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दावा है कि विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की है। यदि ऐसा है तो फिर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन क्यों देना प...