संदेश

Aam Aadmi Party लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

BJP ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में की वापसी, पिछली बार की तुलना में मिली 8 गुना ज्यादा सीटें

चित्र
News With Achyut Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. 8 फरवरी को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने जहां 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं AAP महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गई. कांग्रेस का खाता एक बार फिर नहीं खुला. उसने हार की हैट्रिक लगाई है.  बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. उसने आखिरी बार 1993 में सरकार बनाई थी, जो 1998 तक चली थी. इसके बाद बीजेपी को सत्ता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.  अरविंद केजरीवाल को मिली हार  AAP के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए. उन्हें नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हराया.  इसके अलावा, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा. केवल आतिशी ही अपना सीट बचा सकीं. उन्होंने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया. 2020 मे...

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमकर दहाड़े केजरीवाल, कहा - AAP को कुचलना चाहती है BJP

चित्र
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में जमकर दहाड़े केजरीवाल, कहा - AAP को कुचलना चाहती है BJP  Arvind Kejriwal Delhi Excise Policy Case Arvind Kejriwal:   दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को एक्साइज पॉलिसी केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कस्टडी रिमांड चार दिन और बढ़ा दी। ईडी ने आगे की रिमांड की मांग करते हुए कहा कि एक मोबाइल फोन (गिरफ्तार व्यक्ति की पत्नी से संबंधित) का डेटा निकाला गया है और उसका विश्लेषण किया जा रहा है। हालांकि, 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल के परिसर में तलाशी के दौरान जब्त किए गए अन्य 4 डिजिटल उपकरणों (गिरफ्तार किए गए व्यक्ति से संबंधित) का डेटा अभी तक नहीं निकाला जा सका है क्योंकि गिरफ्तार व्यक्ति ने अपने वकील से परामर्श करने के बाद पासवर्ड/लॉगिन क्रेडेंशियल प्रदान करने के लिए समय मांगा है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने ईडी की रिमांड अवधि 1 अप्रैल तक बढ़ा दी। क्या चार लोगों के बयान से सीएम की गिरफ्तार करना सही है? अरविंद केजरीवाल ने सुनवाई के दौरान खुद अदालत को संबोधित किया और कहा कि कई नौकरशाह और विधायक नियमित रूप से मेरे घर आते थे। क्या अलग-अलग ल...

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने Lok Sabha Election 2024 के लिए दिल्ली के अपने प्रत्याशियों का किया ऐलान, कुरुक्षेत्र से कौन लड़ेगा?

चित्र
AAP Candidate Lists Lok Sabha Election 2024 Delhi Kurukshetra Seat: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान किया है। AAP इस बार INDIA Alliance में है। वह  पांच राज्यों की 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव उतारेगी। Arvind Kejriwal AAP ने दिल्ली से किसे बनाया प्रत्याशी? AAP ने सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को नई दिल्ली (New Delhi), सहीराम पहलवान (Sahiram Pahalwan) को दक्षिण दिल्ली (South Delhi), महाबल मिश्रा Mahabal Mishra को पश्चिम दिल्ली (West Delhi) और कुलदीप को पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से प्रत्याशी बनाया है। कुरुक्षेत्र से AAP ने किसे बनाया प्रत्याशी हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से AAP ने सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) को प्रत्याशी बनाया है। सुशील राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।  Caste Based Politics नहीं करती है AAP दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एकलौती पार्टी है जो Caste Based Politics नहीं करती है। यही ...