हर माता-पिता को ये पढ़ना चाहिए, आपके बच्चों की जिंदगी का सवाल है
हर माता-पिता को ये पढ़ना चाहिए, आपके बच्चों की जिंदगी का सवाल है चेन्नई के एक स्कूल ने वर्ष 2018 में अपने बच्चों को छुट्टियों का जो एसाइनमेंट दिया था, उसे पैरेंट्स को एक बार अवश्य पढ़ना चाहिए। यह एसाइनमेंट हम सबके लिए एक सबक है कि विकासशीलता के अंधी दौड़ में आज हम वास्तव में कहां आ पहुंचे हैं और अपने बच्चों को क्या दे रहे हैं। अन्नाई वायलेट मैट्रीकुलेशन एंड हायर सेकेंडरी स्कूल ने बच्चों के लिए नहीं, बल्कि पेरेंट्स के लिए होमवर्क दिया है, जिसे हर एक पेरेंट को पढ़ना चाहिए। उन्होंने लिखा कि पिछले 10 महीने आपके बच्चों की देखभाल करने में हमें अच्छा लगा। आपने गौर किया होगा कि उन्हें स्कूल आना बहुत अच्छा लगता है। अगले दो महीने उनके प्राकृतिक संरक्षक यानी आप उनके साथ छुट्टियां बिताएंगे। हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे ये समय उनके लिए उपयोगी और खुशनुमा साबित हो। अपने बच्चों के साथ कम से कम दो बार खाना जरूर खाएं। उन्हें किसानों के महत्व और उनके कठिन परिश्रम के बारे में बताएं और उन्हें बताएं कि अपना खाना बेकार न करें। खाने के बाद उन्हें अपनी प्लेटें खुद धोने दें। इस तरह के कामों से बच्चे मेहन...