शांति का नोबेल पुरस्कार 2017
शांति का नोबेल इन दिनों अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव जारी है जिस पर अगर युद्ध की स्थिति आती है तो परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की सम्भावना बहुत ज्यादा है .परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से पूरे विश्व में संकट के बादल छा जायेंगे.1945 में परमाणु बम के इस्तेमाल से पूरी दुनिया दहल गयी थी जिसमे कई लोग दिव्यांग हो गए थे तथा उससे भारी जान-माल की हानि हुई हुई थी .परमाणु बम का प्रभाव आज भी जापान के नागासाकी और हिरोशिमा नगर में देखने को मिलता है .नोबेल समिति द्वारा पूरे दुनिया में परमाणु हाथियारो को रोकने के लिए काम कर रही संस्था इंटरनेशनल कैम्पेन तू अबोलिश न्यूक्लियर को इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है.आइकैन की स्थापना 2007 में वियना में हुई थी.यह संस्था पूरी दुनिया में निशस्त्रीकरण की दिशा में काम कर रही है. यह संस्था परमाणु हथियारों के इस्तेमाल से स्वास्थ्य ,समाज और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों को लोगो को बताता है तथा उन्हें जागरूक करता है .परमाणु हथियार से कुछ ही घंटों में किसी भी देश को तबाह किया जा सकता है तथा इसका प्रयो...