संदेश

akhilesh yadav लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

69000 शिक्षक भर्ती को लेकर भिड़े अखिलेश यादव और केशव मौर्य, जानें एक-दूसरे को क्या कहा

चित्र
69000 शिक्षक भर्ती को लेकर भिड़े अखिलेश यादव और केशव मौर्य, जानें एक-दूसरे को क्या कहा News With Achyut : इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने 69 हजार शिक्षक भर्ती की मेरिट लिस्ट रद्द कर नई सूची तैयार करने का निर्देश यूपी सरकार को दिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी इसे लेकर बयान दिया था, जिस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि दर्द देने वाले दवा देने का दावा न करें।  अखिलेश यादव ने क्या कहा? अखिलेश यादव ने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती मामले में उत्तर प्रदेश के एक ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ का बयान भी साज़िशाना है। पहले तो आरक्षण की हक़मारी में ख़ुद भी सरकार के साथ संलिप्त रहे और जब युवाओं ने उन्हीं के ख़िलाफ़ लड़कर, लंबे संघर्ष के बाद इंसाफ़ पाया, तो अपने को हमदर्द साबित करने के लिए आगे आकर खड़े हो गये।  सपा प्रमुख ने कहा, दरअसल ये ‘कृपा-प्राप्त उप मुख्यमंत्री जी’ शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ नहीं हैं, वो तो ऐसा करके भाजपा के अंदर अपनी राजनीतिक गोटी खेल रहे हैं। वो इस मामले में अप्रत्यक्ष रूप से जिनके ऊपर उँगली उठा रहे हैं, वो ‘माननीय’ भ...

भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 2027 में यूपी में बनेगी सपा सरकार

चित्र
भाजपा पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, कहा- 2027 में यूपी में बनेगी सपा सरकार News With Achyut: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार चलने वाली नहीं है। ये सरकार गिरने वाली है।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा जनता को धोखा देने में लगी है। जनता ने भाजपा सरकार को सिखाया सबक अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा सबक सिखाया है। अब आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता भाजपा का सफाया करके ही दम लेगी। अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से आगे बढ़ रही सपा  सपा मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है। सन् 2027 में विधानसभा चुनाव की चुनौती सामने है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और एकजुटता से लगे रहना है। भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई सुनने वाला नहीं है। जनता कमरतोड़ महंगाई से कराह रही है, नौजवानों के साम...

धुआं-धुआं हुआ एग्जिट पोल, सपा कांग्रेस की आंधी में उड़ी बीजेपी, 7 मंत्री भी हारे चुनाव

चित्र
धुआं-धुआं हुआ एग्जिट पोल, सपा कांग्रेस की आंधी में उड़ी बीजेपी, 7 मंत्री भी हारे चुनाव News With Achyut UP Lok Sabha Election 2024 Result: एक जून को जब लोकसभा चुनाव 2024 के साथ में और अंतिम चरण का मतदान संपन्न हुआ तो उसके बाद जारी एग्जिट पोल में बीजेपी को 350 से ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई। कहा गया कि इस बार भाजपा पहले से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करेगी, लेकिन जब 4 जून को नतीजे आए तो परिणाम को जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया।  देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में सपा- कांग्रेस गठबंधन की ऐसी आंधी चली कि उसमें बीजेपी के 7 मंत्री तक चुनाव हार गए। सबसे बड़ी चौंकाने वाली हार अमेठी में बीजेपी को मिली, जहां केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से एक लाख से ज्यादा वोटों से हार गईं। इसके अलावा, सुल्तानपुर से मेनका गांधी भी अपनी सीट नहीं बचा पाई। बीजेपी के साथ जिन 7 केंद्रीय मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा, उनमें मोहनलालगंज से कौशल किशोर, चंदौली से महेंद्र नाथ पांडे, मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान, जालौन से भानु प्रताप वर्मा, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा टेनी और फतेहपु...

साइकिल भी है खूब सवारी... अखिलेश यादव ने शेयर किया गाना, क्या आपने देखा?

चित्र
साइकिल भी है खूब सवारी... अखिलेश यादव ने शेयर किया गाना, क्या आपने देखा? News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे। उससे पहले, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक गीत सोशल मीडिया पर शेयर किया है। यह गीत सपा के चुनाव चिन्ह साइकिल पर आधारित है। इसे उदय प्रताप सिंह ने लिखा है। साईकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे भारी ‘विश्व साइकिल दिवस’ की हार्दिक शुभकामनायें @yadavakhilesh @proframgopalya1 #WorldBicycleDay pic.twitter.com/YnktFXwlnm — Anand Bhadauria (@BhadauriyaAnand) June 3, 2020 गीत  साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे  भारी इसकी महिमा जग से न्यारी सभी जनों को दिल से प्यारी इसको खर्च न पानी चहिए पैर चलाओ चलते पहिए  मगर संतुलन साधे रहिए दोनों हत्थे संभल के गहिए तो निश्चित है जीत तुम्हारी  साइकिल भी है खूब सवारी थोड़े दाम काम दे  भारी इसकी जग में महिमा न्यारी सभी जनों को दिल से प्यारी  साथी श्रमिक किसानों की है फौजी वीर जवानों की है दानों और नादानों की है मेज़बान ,मेहमानों की है इस पर मोहित सब नर न...

'भाजपा वाले आपका मनोबल गिराना चाहते हैं...', मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश

चित्र
'भाजपा वाले आपका मनोबल गिराना चाहते हैं...', मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। उससे पहले सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रत्याशियों,  पदाधिकारियों और कार्यकताओं के नाम एक संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने सभी से से मतगणना खत्म होने तक अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। अखिलेश यादव ने अपने संदेश में क्या कहा? अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव बाद जारी एग्जिट पोल के बहकावे में न आएं और मतगणना केंद्र पर पूरी मुस्तैदी के साथ डटें रहें। उन्होंने अपने संदेश में कहा,  प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों  मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा।  दरअसल ये अपील हम इस...

'बसपा कुछ भी कर ले, लेकिन...', मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर की कार्रवाई तो बोले अखिलेश यादव

चित्र
'बसपा कुछ भी कर ले, लेकिन...', मायावती ने भतीजे आकाश आनंद पर की कार्रवाई तो बोले अखिलेश यादव Akhilesh Yadav News With Achyut: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भड़काऊ भाषण देने के मामले में अपने भतीजे आकाश आनंद को उनके पद से हटा दिया। इस पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बसपा पर निशाना साधा है। Mayawati बसपा को नहीं मिल रही एक भी सीट अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा ने अपने संगठन में बड़े बदलाव का जो भी क़दम उठाया है, वो उनकी पार्टी का आंतरिक मामला है। दरअसल, इसके पीछे असली कारण ये है कि बसपा की एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है, क्योंकि बसपा के अधिकांश परंपरागत समर्थक भी इस बार संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को ही वोट दे रहे हैं। इस बात को बसपा अपने संगठन की विफलता के रूप में ले रही है। इसीलिए उनका शीर्ष नेतृत्व संगठन में इतना बड़ा फेर-बदल कर रहा है, लेकिन अब बाज़ी बसपा के हाथ से निकल चुकी है।  आकाश आनंद ' अपना वोट खराब न करें' सपा प्रमुख ने कहा कि सच तो ये है कि पिछले तीन चरणों में बसपा की एक भी सीट नहीं आ रही है तो फिर बा...

अखिलेश यादव का व्यापारियों के नाम खास संदेश

चित्र
अखिलेश यादव का व्यापारियों के नाम खास संदेश News With Achyut: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारियों के नाम एक खास संदेश दिया है। इसमें उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए व्यापारियों से जीएसटी के विरोध में सपा को वोट देने की अपील की है। अखिलेश यादव ने लिखा है,  प्रिय व्यापारियों-कारोबारियों बंधुगण भाजपा ने GST कर प्रणाली को इस तरह लागू किया है कि ये व्यापारी-कारोबारियों से टैक्स संग्रहण की जगह, भाजपाइयों के लिए पैसा उगाही और वसूली का ज़रिया बन गयी है।  इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा सरकार के तौर-तरीकों पर निंदात्मक टिप्पणी करते हुए, GST एक्ट के दुरुपयोग और उसे धमकी की तरह इस्तेमाल करने पर स्वयं न्यायालय द्वारा कठोर क़दम उठाने की चेतावनी दी है।  भाजपा के राज में व्यापारियों-कारोबारियों को टैक्स में चोरी करनेवालों की तरह आरोपित करना बेहद आपत्तिजनक बात है। हम इसकी घोर निंदा करते हैं। मंदी और ऑनलाइन के ज़माने में आजकल वैसे ही काम-कारोबार करना और दुकान चलाना आसान नहीं है, उस पर से GST का दबाव बाज़ार की कमर तोड़ दे...

अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट?

चित्र
अखिलेश यादव कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, लालू के दामाद का क्यों कटा टिकट? News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कन्नौज से चुनाव लड़ेंगे। वे कल नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले, सपा ने कन्नौज से बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया था, लेकिन कार्यकर्ताओं के काफी विरोध के बाद अब अखिलेश ने खुद चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उनसे जब चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि गुरुवार को आपको पता चल जायेगा कि कन्नौज से कौन चुनाव लड़ेगा। हालांकि, सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि अखिलेश कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे। वे कल अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बता दें कि इस बार सपा के लिए प्रत्याशियों का चयन करना मुश्किलों भरा रहा है। चाहे मुरादाबाद हो, बदायूं हो या फिर रामपुर, सपा को प्रत्याशियों के चयन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कन्नौज सपा का गढ़ रहा है। यहां 2019 तक सपा प्रत्याशी को ही जीत मिली है। सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर 2019 में य...

अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता को डरा कर पाना चाहते हैं वोट

चित्र
अखिलेश यादव ने BJP पर बोला हमला, कहा- जनता को डरा कर पाना चाहते हैं वोट  News With Achyut Lok Sabha Election 2024: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के सर्वोच्च पदों पर बैठे लोग चुनावी रैली में अनर्गल बातें कहकर कांग्रेस के लिए जो झूठ फैला रहे हैं, उससे भाजपा का अपना झूठ बाहर आ रहा है। एक तरफ़ वो दावा कर रहे हैं कि 400 सीट पाकर जीतने वाले हैं; दूसरी तरफ़ वो विपक्ष के जीतने पर क्या होगा, कहकर जनता को डरा कर चुनाव में कुछ वोट पाना चाहते हैं। सच तो ये है कि वो अपने मन की बात किसी और के ऊपर डालकर कह रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने मेहनत से कमाये हुए ग़रीबों और महिलाओं के बचाए हुए दो पैसे नोटबंदी से निकाल लिये थे, वो आज गहनों की बात कर रहे हैं। सच तो ये है कि जिनके पास एक-दो गहने हैं भी, वो मध्य वर्ग भी भाजपा के ख़िलाफ़ वोट डाल रहा है, क्योंकि बेरोज़गारी और महंगाई से मध्यम और निम्न मध्यम वर्ग के लोग भी वैसे ही प्रभावित हैं, जैसे ग़रीब, किसान, मज़दूर, युवा, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक, महिलाओं की आधी आबादी, आदिवासी और दुखी-पीड़ित अगड़े।  https://achyutdwivedi.blogspot...

दंगा कराकर लोगों के बीच नफरत फैलाती है बीजेपी: अखिलेश यादव

चित्र
दंगा कराकर लोगों के बीच नफरत फैलाती है बीजेपी: अखिलेश यादव News With Achyut: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज के लोगों ने सरकार बनाने में मदद की, लेकिन अब उन्हें अपमानित किया जा रहा है।  जिन्होंने जिताया उनका भी सम्मान नहीं है। इसलिए इस बार यह समाज इनको सबक सिखाएगा।  "सोचो भोले भाले, सीधे सादे हमारे राजपूत समाज के लोग, इन्होंने सरकार की मदद कर दी, मदद कर दी तो सरकार बन गई। उनको कैसे अपमानित कर रहे हैं यह लोग ,कह रहे हैं हमने आपका वोट खरीदा है। जिन्होंने जिताया उनका भी सम्मान नहीं है, इसलिए इस बार यह समाज इनको सबक सिखाएगा। इस बार इनको पलट… pic.twitter.com/ND1PVyKn1T — Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 18, 2024 अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा कि डबल इंजन की सरकार कन्नौज का विकास रोक रही है। इस बार कन्नौज की जनता इनको सबक सिखाएगी। "डबल इंजन की सरकार कन्नौज का विकास रोक रही है, इस बार कन्नौज की जनता इनको सबक सिखाएगी।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश या...

Guddu Jamali को सपा ने बनाया MLC, क्या आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव; छोड़ेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद?

चित्र
Guddu Jamali को सपा ने बनाया MLC तो क्या अब आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव, छोड़ेंगे नेता प्रतिपक्ष का पद? Akhilesh Yadav Guddu Jamali Azamgarh Lok Sabha Election 2024:, समाजवादी पार्टी ने शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को विधान परिषद चुनाव (UP MLC Election 2024 ) के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। जमाली पहले बसपा में थे। कुछ ही दिन पहले वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं।  Akhilesh Yadav (File Photo ) गुड्डू जमाली की वजह से आजमगढ़ में सपा को मिली हार माना जा रहा था कि गुड्डू जमाली के सपा में शामिल होने के बाद उन्हें आजमगढ़ से टिकट दिया जा सकता है, क्योंकि उन्हें 2022 में हुए लोकसभा उपचुनाव में बसपा की तरफ से कैंडिडेट बनाया गया था। कहा जाता है कि उनके उपचुनाव लड़ने की वजह से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था।l और बीजेपी प्रत्याशी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जीत हुई थी। अखिलेश यादव क्या आजमगढ़ से लड़ेंगे चुनाव? अब शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के एमएलसी कैंडिडेट घोषित होने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आजमगढ़ से कौन चु...

PM मोदी UP से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश Gujarat में कराते हैं... अखिलेश यादव ने BJP पर बोला करारा हमला

चित्र
Akhilesh Yadav Targets PM Modi Ground Breaking Ceremony Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निवेश और ग्राउन्ड सेरमनी के नाम पर झूठे दावे किए। यूपी में कही निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री यूपी से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश गुजरात में कराते हैं। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नही है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव 'लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय' अखिलेश यादव ने कहा कि यह समय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है। अखिलेश ने कहा कि यह सुनिश्चित है कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा, तभी सामाजिक न्याय स्थापित हो सकता है। हमारी एकजुटता ही भाजपा को केन्द्र से बेदखल करेगी। 'आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है BJP' अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबन्धन को मजबूत क...

2017 के बाद फिर साथ आए अखिलेश यादव और राहुल गांधी, सपा-कांग्रेस में किसे हुआ नुकसान?

चित्र
2017 के बाद फिर साथ आए अखिलेश यादव और राहुल गांधी, सपा-कांग्रेस में किसे हुआ नुकसान? Samjawadi Party Congress Alliance in Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: तमाम अटकलों को खत्म करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ने का फैसला कर ही लिया। बुधवार यानी 20 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ऐलान किया कि सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होगा। उन्होंने कहा-अंत भला तो सब भला। आइए जानते हैं कि सपा कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कितनी सीटें कांग्रेस को दी गई है। SP Congress Alliance Akhilesh Yadav Rahul Gandhi कितनी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा? समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हुए समझौते के मुताबिक, सपा यूपी की 63 और कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके साथ ही, सपा मध्य प्रदेश के खजुराहो सीट से भी चुनाव लड़ेगी।  कांग्रेस किन सीटों पर लड़ेगी चुनाव? कांग्रेस कुल 17 सीटों पर चुनाव लड़गी। इसमें प्रयागराज और वाराणसी की सीट भी शामिल है। देखें पूरी लिस्ट... अमेठी रायबरेली बाराबंकी सहारनपुर कानपुर अमरोहा फतेहपुर सीकरी प्रयागराज महाराजगंज देवरिया...

SP-Congress Alliance टूटा! सपा की तीसरी लिस्ट जारी, PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुरेंद्र सिंह पटेल; Shivpal Singh Yadav को कहां से मिला टिकट?

चित्र
SP-Congress Alliance टूटा! वाराणसी से PM मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे सुरेंद्र सिंह पटेल, Shivpal Singh Yadav को कहां से मिला टिकट? Samjawadi Party Third List For Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी ने अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में शिवपाल सिंह यादव का भी नाम शामिल है। इसके साथ ही सपा ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अपने उम्मीदवार का भी ऐलान कर दिया है। इसी के साथ सपा का कांग्रेस के साथ होने वाला गठबंधन भी टूट गया, क्योंकि वाराणसी से अजय राय चुनाव लड़ते आ रहे हैं। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं... शिवपाल सिंह यादव कहां से लड़ेंगे चुनाव? सपा की तरफ से जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, इकरा हसन कैराना से, शिवपाल सिंह यादव बदायूं से, प्रवीण सिंह ऐरन बरेली से, राजेंद्र सिंह राजपूत हमीरपुर से और सुरेंद्र सिंह पटेल वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, महबूब अली और राम अवतार  सैनी को अमरोहा का प्रभारी बनाया गया है।  धमेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़ का बनाया गया प्रभारी धमेंद्र यादव को कन्नौज और आजमगढ़, जबकि मनोज चौधरी को बागपत का प्रभारी बनाया गया है। धमेंद्र यादव पह...

Akhilesh Yadav ने BJP पर जमकर बोला हमला, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को बताया 'दिखावा'

चित्र
Akhilesh Yadav ने BJP पर जमकर बोला हमला, ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को बताया 'दिखावा'  Akhilesh Yadav   Akhilesh Yadav Targets BJP Yogi Adityanath NDA Government: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज वरिष्ठ समाजवादी नेता व विचारक आचार्य नरेन्द्र देव की पुण्यतिथि पर मोती महल लखनऊ स्थित उनकी समाधिस्थल पर जाकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आचार्य नरेन्द्र देव ने समाजवादी विचार को आगे बढ़ाया। समाजवादियों को उनके जीवन से बहुत कुछ सीखना है। उनके सिद्धांत हमारा मार्गदर्शन करते हैं। सपा आचार्य नरेंद्र देव के विचारों की पार्टी है और उनके बताए रास्ते पर चलती है।  रोडमैप कहां है? अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत को विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने का दावा किया जा रहा है, पर इसमें भारतीय किसान कहां है? नौजवान की नौकरी और रोजगार कहां है? जिस विकसित भारत का सपना दिखाया जा रहा है, उसका रोडमैप अब तक सामने क्यों नहीं रखा गया है? दावा तो यह भी किया गया है कि देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। यह सपना ...

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव बोले- PDA जीतेगा, BJP हारेगी

चित्र
Akhilesh Yadav Targets BJP NDA Government:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने 17 फरवरी को कहा कि भाजपा लोकतंत्र के खिलाफ साजिश करने में लगी रहती है। उसकी नीतियां जनविरोधी हैं। पीडीए एजेंडा के सामने बीजेपी और एनडीए टिक नहीं सकती है। बीजेपी को जनता इस बार करारा जवाब देगी। सपा प्रमुख ने लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही।   सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए अखिलेश यादव 'भ्रष्टाचार चरम पर' अखिलेश यादव यादव ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी बीजेपी सरकार की कुनीतियों का फल है। भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सिर्फ झूठे दावों और झूठे आंकड़ों के सहारे विकसित भारत का सपना दिखा रही है।  बैठक में भाग लेते हुए सपा कार्यकर्ता 'आज तक बीजेपी ने अपना संकल्प पूरा नहीं किया' सपा प्रमुख ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का दावा है कि विश्व में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत की है। यदि ऐसा है तो फिर 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन क्यों देना प...

Farmers Protest: किसानों की आवाज दबाना चाहती है सरकार, अखिलेश यादव बोले- चुनाव में जवाब देगी जनता

चित्र
Farmers Protest 2924 Akhilesh Yadav Kisan Andolan: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आवाज को दबा रही है। जनता आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 'किसानों की आवाज को दबाना चाहती है दिल्ली सरकार' अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए कीलों से लेकर न जाने कितनी दीवारें खड़ी की गई। दिल्ली की सरकार जानबूझकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है। अभी तक उन्होंने एमएसपी यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी नहीं दी। उन्होंने X पर लिखा - भाजपा राज में ये है भला कैसा अमृतकालकि, किसानों पर आंसू गैस के गोलों की बौछार! धिक्कार! धिक्कार!! धिक्कार!!! किसान क्यों कर रहे विरोध प्रदर्शन? किसान एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं। किसान नेताओं और केंद्र सरकार के तीन मंत्रियों के बीच  चंडीगढ़ में 5 घंटे तक बैठक हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। बैठक के बेनतीजा होने के बाद किसान संगठनों ने दिल्ली चलो मार्च का ऐलान किया। यह भी ...