संदेश

Lalu Prasad Yadav लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए... बिहार में गरजे अमित शाह

चित्र
लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठ गए... बिहार में गरजे अमित शाह  News With Achyut:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि लालू यादव के अपने बेटे तेजस्वी यादव को  मुख्यमंत्री बनने बनाने के लिए कांग्रेस की गोद में बैठना पसंद किया। हालांकि, कांग्रेस ने हमेशा पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग का विरोध किया है। कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं लालू यादव अमित शाह ने सीतामढ़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज लालू यादव सत्ता की राजनीति के लिए अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की गोद में जाकर बैठ गए हैं, जिसने अपना पूरा जीवन पिछड़ों और अति पिछड़ों का विरोध करते हुए बिताया है। 'लालू यादव को केवल अपने बच्चों की चिंता' बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं देने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख की आलोचना करते हुए शाह ने कहा कि लालू यादव केवल अपने बच्चों के राजनीतिक करियर को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ...

बिहार में लालटेन के राज में एक ही परिवार की गरीबी मिटी, यह सच्चाई बताने पर पड़ती है गाली; Lalu Yadav पर जमकर बरसे PM मोदी

चित्र
बिहार में लालटेन के राज में एक ही परिवार की गरीबी मिटी, यह सच्चाई बताने पर पड़ती है गाली; Lalu Yadav पर जमकर बरसे PM मोदी  PM Narendra Modi Bettiah Viksit Bharat Viksit Bihar Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च यानी आज बिहार के बेतिया में विकसित भारत विकसित बिहार रैली को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन के लोग जिस तरह प्रभु श्रीराम और राम मंदिर के खिलाफ बोल रहे हैं, ये पूरे बिहार के लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग ये भी देख रहे हैं कि भगवान श्रीराम का अपमान करने वालों का साथ कौन दे रहा है। यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने दशकों तक रामलला को टेंट में रखा, यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने राम मंदिर न बने, इसके लिए जी-तोड़ कोशिश की। पीएम श्री @narendramodi बेतिया, बिहार में 'विकसित भारत - विकसित बिहार' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। https://t.co/ZibCqAcjuc — BJP (@BJP4India) March 6, 2024 मेरा कौन-सा घर है, जहां मैं लौटूं?  पीएम मोदी ने कहा कि आपके सामने वो व्यक्ति है, जिसने बहुत छोटी आयु में घर छोड़ दिया था। बिहार का कोई भी व्यक्ति किसी भी ...

140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है... लालू यादव पर बरसे PM मोदी, कहा - मेरा जीवन खुली किताब जैसा

चित्र
Modi Mera Pariwar:  140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है... लालू यादव पर बरसे PM मोदी, कहा - मेरा जीवन खुली किताब जैसा Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Lalu Prasad Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद पर दिए बयान पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे ।NDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा...