WPL 2024 MI Vs DC Highlights: डेब्यू कर रही खिलाड़ी ने अंतिम गेंद पर सिक्स जड़कर मुंबई को दिलाई जीत, लेकिन इस सीजन की पहली हॉफ सेंचुरी किसने बनाई; किसे मिला पहला विकेट?
WPL 2024 MI Vs DC Highlights: डेब्यू कर रहीं Sajana ने सिक्स लगाकर मुंबई को दिलाई अंतिम गेंद पर जीत, लेकिन इस सीजन की पहली हॉफ सेंचुरी किसने बनाई; किसे मिला पहला विकेट? WPL 2024 First Match MI Vs DC: वूमेन प्रीमियर लीग का रंगारंग आगाज हो गया है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन मुम्बई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में मुंबई की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। MI Vs DC WPL 2024 Sajana ने मैच की अंतिम गेंद पर जड़ा छक्का डेब्यू कर रहीं Sajana ने अंतिम गेंद पर सिक्स जड़कर मुंबई को मैच जिता दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 55 रन बनाए। सबसे अधिक 57 रन यास्तिका भाटिया ने बनाए। WPL 2024 MI Vs DC Alice Capsey की शानदार पारी Alice Capsey ने 53 गेंदों में 75 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, Jemimah Rodrigues ने 24 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों ...