संदेश

AAP लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

BJP ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में की वापसी, पिछली बार की तुलना में मिली 8 गुना ज्यादा सीटें

चित्र
News With Achyut Delhi Election Result 2025 : दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. 8 फरवरी को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने जहां 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं AAP महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गई. कांग्रेस का खाता एक बार फिर नहीं खुला. उसने हार की हैट्रिक लगाई है.  बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. उसने आखिरी बार 1993 में सरकार बनाई थी, जो 1998 तक चली थी. इसके बाद बीजेपी को सत्ता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.  अरविंद केजरीवाल को मिली हार  AAP के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए. उन्हें नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हराया.  इसके अलावा, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा. केवल आतिशी ही अपना सीट बचा सकीं. उन्होंने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया. 2020 मे...

लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं?

चित्र
लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं? News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ चुके हैं। एनडीए को बहुमत मिल गया है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। इस चुनाव में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा सीटें मिली। बीजेपी को 240 सीटों पर जीत हासिल हुई। आइए जानते हैं कि इस चुनाव में किस पार्टी को कितनी सीटें मिली... चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पार्टियों द्वारा जीती गई सीटों की संख्या इस प्रकार है- बीजेपी - 240 कांग्रेस - 99 समाजवादी पार्टी - 37 तृणमूल कांग्रेस - 29 डीएमके - 22 तेलुगु देशम पार्टी - 16 जेडी(यू) - 12 शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) - 9 एनसीपी (शरद पवार) - 8 शिवसेना - 7 लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) - 5 वाईएसआरसीपी - 4 आरजेडी - 4 सीपीआई(एम) - 4 इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग - 3 आप - 3 झारखंड मुक्ति मोर्चा - 3 जनसेना पार्टी - 2 सीपीआई (एमएल) (लिबरेशन) - 2 जेडी(एस) - 2 विदुथलाई चिरुथैगल काची - 2 सीपीआई - 2 राष्ट्रीय लोक दल - 2 नेशनल कॉन्फ्रेंस - 2 यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल - 1 असम ...

13 मई को केजरीवाल के घर पर क्या हुआ था? स्वाति मालीवाल ने किया बड़ा खुलासा

चित्र
13 मई को केजरीवाल के घर पर क्या हुआ था? स्वाति मालीवाल ने किया बड़ा खुलासा Swati Maliwal News With Achyut : आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal) के साथ 13 मई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के घर पर मारपीट की गई। आरोप सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी बिभव कुमार (Bibhav Kumar) पर लगा है। इस मामले पर स्वाति मालीवाल ने अब खुलकर बात की हैं। #WATCH 13 मई की घटना पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने बताया, ''मैं अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास गई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा और मुझे बताया गया कि केजरीवाल घर पर हैं और वे मुझ से मिलने आ रहे हैं। इसी बीच उनके पीएस बिभव कुमार आए और मुझे गालियां… pic.twitter.com/Kvr6dF28Zz — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 23, 2024 'बिभव कुमार ने मेरे साथ की मारपीट'  13 मई की घटना पर AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा,  मैं अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास गई थी। स्टाफ ने मुझे ड्राइंग रूम में इंतजार करने के लिए कहा...

तिहाड़ की जेल नंबर 2... अरविंद केजरीवाल का नया पता, क्या अगला नंबर आतिशी और सौरभ भारद्वाज का है?

चित्र
तिहाड़ की जेल नंबर 2... अरविंद केजरीवाल का नया पता, क्या अगला नंबर आतिशी और सौरभ भारद्वाज का है? Delhi CM Arvind Kejriwal Tihar Jail : दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को कथित एक्साइज पॉलिसी केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब केजरीवाल को तिहाड़ जेल की जेल नंबर 2 में रखा जाएगा। केजरीवाल 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में एक बैरक में अकेले रहेंगे। सांसद संजय सिंह को कुछ दिन पहले जेल नंबर 5 में स्थानांतरित किया गया था। दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया जेल नंबर 1 में रहेंगे। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल नंबर 7 में हैं। राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल नंबर 5 में हैं। वहीं, बीआरएस नेता के कविता को जेल नंबर 6 में रखा गया है। केजरीवाल को कब गिरफ्तार किया गया? केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस  में गिरफ्तार किया था। अदालत के निर्देश के बाद वह 10 दिन तक ईडी की हिरासत में रहे। इस बीच, अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे केजरीवाल को निर्धारित ...

AAP Candidates List: आम आदमी पार्टी ने Lok Sabha Election 2024 के लिए दिल्ली के अपने प्रत्याशियों का किया ऐलान, कुरुक्षेत्र से कौन लड़ेगा?

चित्र
AAP Candidate Lists Lok Sabha Election 2024 Delhi Kurukshetra Seat: आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली के अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट पर भी प्रत्याशी का ऐलान किया है। AAP इस बार INDIA Alliance में है। वह  पांच राज्यों की 23 लोकसभा सीटों पर चुनाव उतारेगी। Arvind Kejriwal AAP ने दिल्ली से किसे बनाया प्रत्याशी? AAP ने सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को नई दिल्ली (New Delhi), सहीराम पहलवान (Sahiram Pahalwan) को दक्षिण दिल्ली (South Delhi), महाबल मिश्रा Mahabal Mishra को पश्चिम दिल्ली (West Delhi) और कुलदीप को पूर्वी दिल्ली (East Delhi) से प्रत्याशी बनाया है। कुरुक्षेत्र से AAP ने किसे बनाया प्रत्याशी हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से AAP ने सुशील गुप्ता (Sushil Gupta) को प्रत्याशी बनाया है। सुशील राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। इस बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी।  Caste Based Politics नहीं करती है AAP दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी एकलौती पार्टी है जो Caste Based Politics नहीं करती है। यही ...

AAP Congress Alliance: जिस पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, उसी से कर लिया गठबंधन

चित्र
AAP Congress Alliance: जिस पर लगाया देश को बर्बाद करने का आरोप, उसी से कर लिया गठबंधन  AAP Congress alliance Lok Sabha Election 2024 Delhi Haryana Gujarat Goa Chandigarh: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों दलों ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। कांग्रेस और AAP के बीच दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा की सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर सहमति बनी है।  अरविंद केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खरगे INDIA Alliance लड़ेगी चुनाव AAP नेता संदीप पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव को AAP और Congress नहीं लड़ेगी, INDIA Alliance लड़ेगी। उन्होंने कहा, देश जिस परिस्थति से गुजर रहा है, जिस तरह से चुनाव जीतने के लिए विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है, बेरोजगारी महंगाई चरम सीमा पर है, किसानों के साथ अन्याय हो रहा है, देश को ईमानदार विकल्प की जरूरत है। स्वयं के राजनीतिक हितों को दरकिनार करके INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा। हमारे लिए देश पहले है, पार्टी बाद में। दिल्ली की तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस मुकुल वासनिक ने कहा कि देश बचाने के लिए AAP-Congre...