भारत ने एशिया कप का किया धमाकेदार आगाज, पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा
भारत ने एशिया कप का किया धमाकेदार आगाज, पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा News With Achyut Women Asia Cup 2024 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2024 का धमाकेदार आगाज किया है। उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले मुकाबले में 7 विकेट से करारी शिकस्त दी है। इस मैच में स्मृति मंधाना के बल्ले ने जमकर आग उगला है। स्मृति ने एक ओवर में लगातार पांच चौके लगाए। शेफाली वर्मा और स्मृति के बीच पहले विकेट के लिए 85 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। स्मृति 45 तो शेफाली 40 रन बनाकर आउट हुईं। 108 रन ही बना सकी पाकिस्तानी टीम टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 19.2 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। दीप्ति शर्मा ने 3, जबकि रेणुका सिंह, पूजा वस्त्रकार और श्रेयांका पाटिल को 2-2 विकेट मिला। दीप्ति शर्मा को उनके शानदार बोलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने 3 विकेट खोकर हासिल किया लक्ष्य पाकिस्तान के द्वारा 109 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शेफाली और स्मृति ने शानदार शुरुआत दिलाई, जिसकी बदौलत भारत ने 14.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दयालन हेमलता न...