संदेश

PM Modi लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कौन से हैं वे 11 संकल्प, जिन्हें पीएम मोदी ने लोकसभा के सामने रखा?

चित्र
News With Achyut Parliament Winter Session PM Modi In Lok Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान की 75 सालों की गौरवशाली यात्रा पर लोकसभा में चर्चा के दूसरे दिन विपक्ष पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी से लेकर राजीव गांधी तक, कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों ने आरक्षण का घोर विरोध किया . इतिहास कह रहा है आरक्षण के विरोध में लंबी-लंबी चिट्ठियां स्वयं नेहरू जी ने लिखी है, मुख्यमंत्रियों को लिखी है. इतना ही नहीं, सदन में आरक्षण के खिलाफ लंबे-लंबे भाषण इन लोगों ने किए हैं. पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर समता के लिए और भारत में संतुलित विकास के लिए आरक्षण को लेकर आए... लेकिन उन्होंने (कांग्रेस) इनके खिलाफ झंडा ऊंचा किया हुआ था. दशकों तक मंडल कमीशन की रिपोर्ट को डिब्बे में डाल दिया था.  जब कांग्रेस को देश ने हटाया, जब कांग्रेस गई... तब जाकर ओबीसी को आरक्षण मिला... ये कांग्रेस का पाप है.  कांग्रेस ने सत्ता सुख के लिए, सत्ता भूख के लिए... अपनी वोट बैंक को खुश करने के लिए, धर्म के आधार पर आरक्षण का नया खेल खेला है, जो संविधान की भावना के खिलाफ...

Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इस बार क्या कहा?

चित्र
Independence Day 2024: पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इस बार क्या कहा? News With Achyut Independence Day 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 11वीं बार देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने 'समृद्ध भारत' और 'नेशन फर्स्ट' पर जोर दिया।  पीएम मोदी ने कहा कि आज वो शुभ घड़ी है, जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी की तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय का नारा लगाने वाले अनगिनत वीरों को हम नमन कर रहे हैं।  आज वो शुभ घड़ी है, जब हम देश के लिए मर मिटने वाले, देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले, आजीवन संघर्ष करने वाले, फांसी की तख्त पर चढ़कर भारत माता की जय का नारा लगाने वाले अनगिनत वीरों को नमन कर रहे हैं। आजादी के दीवानों ने हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया… pic.twitter.com/84m0H0k06C — BJP (@BJP4India) August 15, 2024 प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के दीवानों ने हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर महाप...

हर साल 25 जून को मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस, केंद्र सरकार ने क्यों लिया यह फैसला?

चित्र
हर साल 25 जून को मनाया जाएगा संविधान हत्या दिवस, केंद्र सरकार ने क्यों लिया यह फैसला? News With Achyut Samvidhan Hatya Diwas June 25: केंद्र सरकार ने आज यानी 12 जुलाई को बड़ा ऐलान किया। सरकार ने कहा कि अगले साल यानी 2025 से 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सरकार के इस फैसले की कांग्रेस ने आलोचना की है। इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र का घोंटा गला: अमित शाह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी तानाशाही मानसिकता को दर्शाते हुए देश में आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट दिया था। लाखों लोगों को अकारण जेल में डाल दिया गया और मीडिया की आवाज को दबा दिया गया।  शाह ने कहा कि भारत सरकार ने हर साल 25 जून को 'संविधान हत्या दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय किया है। यह दिन उन सभी लोगों के विराट योगदान का स्मरण करायेगा, जिन्होंने 1975 के आपातकाल के अमानवीय दर्द को झेला था। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय का उद्देश्य उन लाखों लोगो...

PM Modi का दुनिया में बज रहा डंका, अब रूस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

चित्र
PM Modi का दुनिया में बज रहा डंका, अब रूस ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा News With Achyut PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। अब उन्हें रूस का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू दी अपोस्टल' गया है। पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आभार जताया है। पुतिन ने खुद अपने हाथ से प्रधानमंत्री को माला पहनाया। रूस ने 2019 में पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू दी अपोस्टल' देने की घोषणा की थी। राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर कहा कि आतंकवादियों को माफ करना भगवान का काम है। मेरा काम आतंकवादियों को भगवान के पास भेजना है। उसके बाद भगवान देखें कि आतंकवादियों का क्या करना है। मैं आतंकवादियों को मारने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध समस्याओं का हल नहीं है। इसके लिए शन्ति जरूरी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व को ये बात स्वीकार करनी ही होगी कि भारत और रूस का फ्यूल के संबंध में जो समझौता हुआ, उसने दुनिया को मार्केट में स्थिरता देने का काम किया है। पीएम मोदी ने कहा ...

बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही... लोकसभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को धो डाला

चित्र
बालक बुद्धि में न बोलने का ठिकाना होता है और न ही... लोकसभा में पीएम मोदी ने राहुल गांधी को धो डाला News With Achyut Kumar Dwivedi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 जुलाई यानी आज लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हिदुओं को लेकर दिए बयान को लेकर निशाना साधा। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने हाथरस में भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की मौत पर दुख भी जताया । आइए जानते हैं कि पीएम मोदी ने क्या कहा... हिंदुओं के खिलाफ गंभीर षड्यंत्र हो रहा : पीएम मोदी  पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है, उनके खिलाफ गंभीर षड्यंत्र हो रहा है। ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं... ये है आपके संस्कार, ये है आपका चरित्र, ये है आपकी सोच, ये है आपकी नफरत? इस देश के हिंदुओं के साथ ये कारनामे... ये देश शताब्दियों तक इसे भूलने वाला नहीं है। आज हिंदुओं पर झूठा आरोप लगाने की साजिश हो रही है, गंभीर षड्यंत्र हो रहा है। ये कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं... ये हैं आपके संस्कार, ये है आपका चरित्र, ये है आपकी सोच, ये है आपकी नफरत?...

Exit Polls कह रहे- अबकी बार 350 पार, फिर एक बार मोदी सरकार

चित्र
Exit Polls कह रहे- अबकी बार 350 पार, फिर एक बार मोदी सरकार News With Achyut Exit Polls Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान के बाद एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए हैं। इसमें लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने की बात कही गई है। यह भी कह गया है कि एनडीए को 350 से ज्यादा सीटें मिलेंगी। पांच एजेंसियों के एग्जिट पोल में एनडीए को 350 के पार सीटें मिल रही हैं।  SAAM- जन की बात के मुताबिक, एनडीए को 377 मिलेंगी, जबकि इंडी गठबंधन को 152 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। वाहिज, अन्य को 15 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। इंडिया न्यूज -पोलस्ट्रैट के मुताबिक, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 371 और INDI Alliance को 125 सीटें मिलेंगी। वहीं, अन्य को 47 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक भारत मैट्रीज के मुताबिक, एनडीए को 361 और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडी गठबंधन को 126 सीटें मिलेंगी। वहीं, अन्य के खाते में 56 सीट आयेगी। रिपब्लिक टीवी- P MARQ के मुताबिक, एनडीए को 359 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, INDI गठबंधन को 154 सीटें, जबकि अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना है। इंडिया न्यूज - डी डा...

प्रयागराज में माफिया, रोजगार और कुंभ को लेकर सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी, पढ़ें भाषण की बड़ी बातें

चित्र
प्रयागराज के लोग किसी से दबकर नहीं रहते... पढ़ें, PM Modi के भाषण की बड़ी बातें PM Modi Prayagraj Rally News With Achyut Kumar Dwivedi: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रयागराज में वोट डाले जायेंगे। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी और प्रवीण पटेल के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की। मैं आपको गारंटी देता हूं, मैं आपके लिए दिन-रात मेहनत करूंगा, पहले से भी ज्यादा मेहनत करूंगा। प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते पीएम श्री @narendramodi ... https://t.co/VCOcPCWPrE — BJP (@BJP4India) May 21, 2024 INDI गठबंधन को भारत की तारीफ हजम नहीं होती प्रयागराज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस और INDI गठबंधन वालों को भारत की तारीफ हजम नहीं होती। कांग्रेस के शहजादे भारत को गाली देने के लिए विदेश जाते हैं। INDI गठबंधन वाले चुनाव भी किस एजेंडा पर लड़ रहे हैं...इनका एजेंडा है- कश्मीर में आर्टि...

PM Modi के पास कुल कितनी संपत्ति है? जानकर चौंक जाएंगे आप

चित्र
PM Modi के पास कुल कितनी संपत्ति है? जानकर चौंक जाएंगे आप नामांकन दाखिल करते PM Modi News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और एनडीए के नेता मौजूद रहे। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रधानमंत्री की संपत्ति के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है। आइए, इस बारे में विस्तार से जानते हैं... पीएम मोदी के पास चल संपत्ति कितनी है? पीएम मोदी की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक उनके पास इस समय 3.02 करोड़ की चल संपत्ति है। इससे पहले, 2019 में प्रधानमंत्री के पास  1.41 करोड़ और 2014 में 65.91 लाख की चल संपत्ति थी। पीएम मोदी के पास अचल संपत्ति कितनी है? पीएम मोदी के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। इससे पहले, 2019 में 1 करोड़ और 2014 में 1.10 करोड़ की अचल संपत्ति थी? पीएम मोदी के इंटरव्यू की बड़ी बातें प्रधानमंत्री मोदी के पास कितने रुपये है? प्रधानमत्री मोदी के पास 52, 920 करोड़ कैश है। इससे पहले,...

कभी 400 सीटें जीतने वाली पार्टी अब 300 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ पा रही... कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी

चित्र
कभी 400 सीटें जीतने वाली पार्टी अब 300 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ पा रही... कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी  News With Achyut Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की बिगड़ती हालत पर चुटकी लेते हुए रविवार को कहा कि कभी 400 सीटें जीतने वाली कांग्रेस अब 300 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है।  इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अस्थिरता का प्रतीक है। राजस्थान के जालोर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को उसके "पापों" के लिए दंडित कर रही है। उन्होंने कहा आपने हर बार भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है  इस बार भी जालोर-सिरोही की जनता कह रही है 'फिर एक बार मोदी सरकार'। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को अच्छा  सबक सिखाया है। राजस्थान की देशभक्त जनता जानती है कि कांग्रेस केंद्र में मजबूत सरकार नहीं दे सकी। उनकी सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। देश नहीं चाहता कि 2014 से पहले वाले हालात दोबारा आएं। बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, पीएम मोदी ने किए बड़े ऐलान    प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी क...

Electoral Bonds से लेकर One Nation One Election तक, पढ़िए PM Modi के इंटरव्यू की बड़ी बातें

चित्र
Electoral Bonds से लेकर One Nation One Election तक, पढ़िए PM Modi के इंटरव्यू की बड़ी बातें News With Achyut PM Narendra Modi Interview : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले न्यूज एजेंसी एएनआई को एक इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में उन्होंने वन नेशन, वन इलेक्शन और इलेक्टोरल बॉन्ड्स स्कीम समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला भी बोला। 'एक राष्ट्र एक चुनाव' हमारी प्रतिबद्धता है... हमने संसद में भी बोला है, हमने कमिटी भी बनाई थी, उसकी रिपोर्ट भी आई है। बहुत positive और innovative सुझाव आए हैं। अगर हम इस रिपोर्ट को लागू कर पाए तो देश को बहुत फायदा होगा। - पीएम श्री @narendramodi पूरा वीडियो देखें :… pic.twitter.com/mRgEXohoAX — BJP (@BJP4India) April 15, 2024 'जो हुआ है, वो ट्रेलर है' पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार में जो काम हुआ है, वो ट्रेलर है। अभी मैं बहुत अधिक काम करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि 2019 में भी मैं काम करके चुनाव मैदान में गया था और जब मैं वापस आया तो अनुच्छे...

VIDEO: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, पीएम मोदी ने किए कई बड़े ऐलान

चित्र
VIDEO: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP का संकल्प पत्र जारी, पीएम मोदी ने किए कई बड़े ऐलान News With Achyut: भारतीय जनता पार्टी यानी कि बीजेपी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। आइए जानते हैं कि इस मौके पर पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा... 'आज बहुत ही शुभ दिन है' पीएम मोदी ने संकल्प पत्र के जारी होने के मौके पर कहा कि आज बहुत ही शुभ दिन है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए हैं। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है। आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी मां कात्यायनी की पूजा करते हैं और मां कात्यायनी अपनी दोनों भु...

बिहार में लालटेन के राज में एक ही परिवार की गरीबी मिटी, यह सच्चाई बताने पर पड़ती है गाली; Lalu Yadav पर जमकर बरसे PM मोदी

चित्र
बिहार में लालटेन के राज में एक ही परिवार की गरीबी मिटी, यह सच्चाई बताने पर पड़ती है गाली; Lalu Yadav पर जमकर बरसे PM मोदी  PM Narendra Modi Bettiah Viksit Bharat Viksit Bihar Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च यानी आज बिहार के बेतिया में विकसित भारत विकसित बिहार रैली को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन के लोग जिस तरह प्रभु श्रीराम और राम मंदिर के खिलाफ बोल रहे हैं, ये पूरे बिहार के लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग ये भी देख रहे हैं कि भगवान श्रीराम का अपमान करने वालों का साथ कौन दे रहा है। यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने दशकों तक रामलला को टेंट में रखा, यही परिवारवादी हैं, जिन्होंने राम मंदिर न बने, इसके लिए जी-तोड़ कोशिश की। पीएम श्री @narendramodi बेतिया, बिहार में 'विकसित भारत - विकसित बिहार' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। https://t.co/ZibCqAcjuc — BJP (@BJP4India) March 6, 2024 मेरा कौन-सा घर है, जहां मैं लौटूं?  पीएम मोदी ने कहा कि आपके सामने वो व्यक्ति है, जिसने बहुत छोटी आयु में घर छोड़ दिया था। बिहार का कोई भी व्यक्ति किसी भी ...

140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है... लालू यादव पर बरसे PM मोदी, कहा - मेरा जीवन खुली किताब जैसा

चित्र
Modi Mera Pariwar:  140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है... लालू यादव पर बरसे PM मोदी, कहा - मेरा जीवन खुली किताब जैसा Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Lalu Prasad Yadav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के आदिलाबाद में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद पर दिए बयान पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे INDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नही है। कल ये ऐसा भी कह सकते हैं कि तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई, इसलिए तुम राजनीति में भी नहीं आ सकते। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे ।NDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा...

किसानों के लिए मोदी सरकार ने क्या किया है?

चित्र
PM Narendra Modi BJP government Schemes For Farmers: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं चलाई हुई हैं, जिसका फायदा किसान उठा भी रहे हैं। आइए, जानते हैं कि केंद्र सरकार ने किसानों के हित के लिए क्या-क्या कदम उठाए हैं... किसानों के लिए संचालित योजनाएं बीज खरीदने के लिए सब्सिडी। कृषि उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी। खाद एवं रसायन खरीदने के लिए सब्सिडी।  ट्रैक्टर ट्रॉली खरीदने पर सब्सिडी। पशुधन खरीदने पर सब्सिडी।  खेती किसानी हेतु  सब्सिडी युक्त कर्ज। किसान क्रेडिट कार्ड से न्यूनतम व्याज पर कर्ज। जैविक खेती करने पर सब्सिडी। खेत में डिग्गी बनाने के लिए सब्सिडी।  फसल प्रदर्शन के लिए सब्सिडी। फसल का बीमा।  सिंचाई पाईप लाईन के लिए सब्सिडी। स्वचालित कृषि पद्धति अपनाने वाले किसानों को सब्सिडी।  जैव उर्वरक एवं रसायन उर्वरक खरीदने पर सब्सिडी।  नई तरह की खेती करने वालों को फ्री प्रशिक्षण। कृषि विषय पर पढ़ने वाले बच्चों को अनुदान।  सोलर एनर्जी के लिए सब्सिडी।  बागवानी के लिए सब्सिडी। पंप खरीदने हेतु सब्सिडी। खेतों में बिजली उपयोग पर सब्स...

Sandeshkhali में TMC नेता ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी... ममता बनर्जी पर जमकर बरसे PM मोदी

चित्र
Sandeshkhali Violence PM Modi Aramgarh Rally Modir Sathe Bongo Basi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के आरामगढ़ में एक जनसभा को संबोधित किया । इस दौरान उन्होंने संदेशखाली हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ जो हुआ, उसे देखकर पूरा देश आक्रोशित है। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर और चंद्रयान-3 का भी जिक्र किया। PM Narendra Modi (File Photo) 'टीएमसी के नेता ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दी' पीएम मोदी ने शेख शाहजहां का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी के नेता ने संदेशखाली में बहनों-बेटियों के साथ दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं। जब संदेशखाली की बहनों ने अपनी आवाज बुलंद की, ममता दीदी से मदद मांगी, तो बदले में बंगाल सरकार ने टीएमसी नेता को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा दी, लेकिन बीजेपी के दबाव में आखिरकार कल बंगाल पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार किया। 'टीएमसी ने बंगाल में अपराध का नया मॉडल पैदा किया' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लिए ...

PM मोदी UP से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश Gujarat में कराते हैं... अखिलेश यादव ने BJP पर बोला करारा हमला

चित्र
Akhilesh Yadav Targets PM Modi Ground Breaking Ceremony Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने निवेश और ग्राउन्ड सेरमनी के नाम पर झूठे दावे किए। यूपी में कही निवेश जमीन पर नहीं दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री यूपी से चुनकर जाते हैं, लेकिन निवेश गुजरात में कराते हैं। उद्योगपति यूपी में निवेश को तैयार नही है। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव 'लोकतंत्र और संविधान को बचाने का समय' अखिलेश यादव ने कहा कि यह समय लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संघर्ष करने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा की रणनीति विपक्षी नेताओं को बदनाम और अपमानित करने की है। अखिलेश ने कहा कि यह सुनिश्चित है कि पीडीए ही एनडीए को हराएगा, तभी सामाजिक न्याय स्थापित हो सकता है। हमारी एकजुटता ही भाजपा को केन्द्र से बेदखल करेगी। 'आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है BJP' अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आरक्षण की व्यवस्था को तहस नहस करने पर तुली है। इंडिया गठबन्धन को मजबूत क...