संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कहीं खुशी कहीं गम... बीजेपी के लिए कैसे रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे?

चित्र
कहीं खुशी कहीं गम... बीजेपी के लिए कैसे रहे विधानसभा चुनाव के नतीजे? News With Achyut Maharashtra Jharkhand Aseembly Election Result 2024 : महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे 20 नवंबर यानि आज घोषित किए गए. महाराष्ट्र में बीजेपी ने एक बार फिर से प्रचंड जीत हासिल की है वही झारखंड में उसे हार का सामना करना पड़ा. यूपी में 9 सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा गठबंधन ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की है सबकी सपा को दो सीटों से संतोष करना पड़ा. हेमंत सोरेन ने रचा इतिहास  झारखंड में हेमंत सोरेन ने इतिहास रच दिया है. वे चौथी बार सीएम बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा को 34 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि, बीजेपी को 21, कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद को 4, सीपीआई (एमएल) (एल) को दो, जबकि आजसू , लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास, जदयू और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा को एक-एक सीट पर जीत हासिल हुई है.  राज्य में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. यहां 13 और 20 नवंबर को मतदान हुआ था.  महाराष्ट्र में महायुति की सुनामी महाराष्ट्र में बीजेपी ने 133, शिवसेना ने 57, एनसीप...

IND vs SA 4th T20I : संजू सैमसन-तिलक वर्मा का तूफानी शतक, भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

चित्र
IND vs SA 4th T20I : संजू सैमसन-तिलक वर्मा का तूफानी शतक, भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी News With Achyut India Vs South Africa 4th T20I Highlights : भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे और आखिरी टी-20 मैच में भारत ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी। इस दौरान कई रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। भारत ने संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नाबाद शतक की बदौलत 1 विकेट के नुकसान पर 283 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया । यह विदेश में भारत का सबसे बड़ा टोटल है।  एक पारी में पहली बार लगे 2 शतक जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में आज जमकर छक्कों की बरसात हुई। रनों की सुनामी सी आ गई। वहीं, गेंदबाज वोकल के लिए तरस गए। संजू सैमसन ने 56 गेंदों पर 109 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 47 गेंदों पर 120 रन की तूफानी पारी खेली। इस तरह पहली बार T20I में एक पारी में दो शतक लगे। अभिषेक शर्मा ने भी 18 गेंदों पर 36 रन की विस्फोटक पारी खेली। भारत को इस साल T20 में मिली पहली हार  मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के - 23 ( तिलक -10, सैमसन- 9, अभिषेक शर्मा-4) T20I में भारत का विदेश में सबसे बड़ा स्कोर: 283 एक साल में सबसे...

Ind vs SA: सीरीज जीतने पर होगी सूर्या ब्रिगेड की निगाहें, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

चित्र
Ind vs SA: सीरीज जीतने पर होगी सूर्या ब्रिगेड की निगाहें, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर News With Achyut India Vs South Africa 3rd T20I Highlights : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज चौथा और आखिरी टी 20 खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे है। टीम इंडिया की कोशिश 3-1 से सीरीज जीतने पर होगी। इससे पहले, 13 नवंबर को खेले गए तीसरे टी 20 में तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी के दम पर भारत ने 11 रनों से जीत दर्ज की थी।  भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन ही बना सकी। मार्को यानसेन भारत के खिलाफ T20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उन्होंने महज 17 गेंदों पर 54 रन ठोंक डाले।  साउथ अफ्रीका की तरफ से सबसे कम गेंद पर अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज  15 क्विंटन डी कॉक बनाम वेस्ट इंडीज, सेंचुरियन, 2023 16 मार्को यानसेन बनाम भारत, सेंचुरियन, 2024 17 क्विंटन डी कॉक बनाम इंग्लैंड, डरबन,2020 19 ट्रिस्टन स्टब्स बनाम इंग्लैंड, ब्रिस्टल, 2022 भारत के खिलाफ सबसे कम गेंदों पर फिफ्टी लगने वाले बल्लेबाज  16 मार्को य...

भारत को इस साल T20 में मिली पहली हार, वरुण के 'पंजे' के बावजूद कैसे जीत गया साउथ अफ्रीका?

चित्र
भारत को इस साल T20 में मिली पहली हार, वरुण के 'पंजे' के बावजूद कैसे जीत गया साउथ अफ्रीका? News With Achyut India Vs South Africa 2nd T20 Match Highlights: साउथ अफ्रीका ने भारत को दूसरे टी 20 में 3 विकेट से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। ट्रिस्टन स्टब्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।  संजू सैमसन 0 पर आउट  साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने लगातार दूसरे टी20 में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का  न्योता दिया। सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन 0, अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहले टी 20 में साउथ अफ्रीका को हराया तिलक वर्मा ने 20 और अक्षर पटेल ने 27 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए। भारतीय टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना पाई।  साउथ अफ्रीका ने भारत की ओर से रखे गए 125 रनों के लक्ष्य को 19 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाकर हासिल कर लिया।  ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने लिए 5 विकेट  वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनकी यह गेंदबाजी भ...

भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को धोया, बनाया यह बड़ा कीर्तिमान; संजू की ऐतिहासिक पारी

चित्र
भारत ने पहले T20 में साउथ अफ्रीका को धोया, बनाया यह बड़ा कीर्तिमान; संजू की ऐतिहासिक पारी News With Achyut India vs South Africa 1st T20 Match Highlights: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 61 रन से हराकर एक कैलेंडर ईयर में 22वीं जीत दर्ज की। संजू सैमसन ने शानदार शतक लगाया। उनका लगातार यह दूसरा शतक है। इससे पहले, उन्होंने हैदराबाद में भी शतक लगाया था।  संजू सैमसन को उनकी ऐतिहासिक पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सैमसन लगातार दो मैचों में शतक बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।  Mumbai Test: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप; पंत की हाफ सेंचुरी साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। सैमसन ने  50 गेंदों पर 107 रन की तूफानी पारी खेली। तिलक वर्मा ने भी 18 गेंद पर 33 रन की छोटी मगर, उपयोगी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने बनाए 21 रन  कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 21, अभिषेक शर्मा ने 7, हार्दिक पांड्या ने 2, रिंकू सिंह ने 11...

Mumbai Test: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप; पंत की हाफ सेंचुरी

चित्र
Mumbai Test: भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन, न्यूजीलैंड ने किया क्लीन स्वीप; पंत की हाफ सेंचुरी News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test Match Highlights : न्यूजीलैंड ने भारत को मुंबई टेस्ट में 25 रन से हराकर तीन मैचों को सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। एजाज पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच और विल यंग को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।  भारत की दूसरी पारी 121 रन पर सिमट गई। एजाज पटेल ने 6 विकेट हासिल किए। भारत की ओर से रिषभ पंत ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए।  मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त इसके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 5, रोहित शर्मा ने 11, शुभमन गिल, विराट कोहली और सरफराज खान ने 1-1 रन, रविंद्र जडेजा ने 6, वाशिंगटन सुंदर ने 12 और रविचंद्रन अश्विन ने 8 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 235 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 263 रन बनाए। वहीं, दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 174 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की दूसरी पारी 122 रन पर सिमट गई। एजाज पटेल को 6, ग्लेन फिलिप्स को 3 और मैट हेनरी को 1 विकेट मिला। पुणे टेस्ट में भारत की करारी हार...

मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त

चित्र
मुंबई टेस्ट: हार की कगार पर न्यूजीलैंड, इन खिलाड़ियों ने भारत को दिलाई बढ़त News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test Second Day Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। इस तरह कीवी टीम ने भारत पर 143 रनों की बढ़त बना ली है। एजाज पटेल 7 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम 263 रन पर ऑल आउट इससे पहले, भारतीय टीम ने पहले दिन के अपने स्कोर 4 विकेट पर 86 रन से आगे खेलना शुरू किया और पूरी टीम 263 रन पर ऑल आउट हो गई। एजाज पटेल ने 5 विकेट लिए, जबकि एक-एक विकेट मैट हेनरी, ग्लेन फिलिप्स और ईश सोढ़ी को मिला।  मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट शुभमन गिल ने बनाए सबसे ज्यादा रन  भारत की ओर से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। इसके अलावा, रिषभ पंत ने 60, यशस्वी जायसवाल ने 30, रोहित शर्मा ने 18, विराट कोहली ने 4, मोहम्मद सिराज ने 0, विराट कोहली ने 4, रविंद्र जडेजा ने 14, सरफराज खान...

मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट

चित्र
मुंबई टेस्ट: रो-को फिर नाकाम, जडेजा ने झटके 5 विकेट ; न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑल आउट  News With Achyut India vs New Zealand Mumbai Test First Day Highlights : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच आज से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 31 और रिषभ पंत 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। Ro-KO फिर नाकाम  भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली फिर बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे। रोहित 18 और कोहली 4 रन बनाकर आउट हुए। कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने 30, जबकि मोहम्मद सिराज 0 रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से एजाज पटेल ने 2, जबकि हेनरी ने 1 विकेट लिया। रोहित-कोहली फ्लॉप, पुणे टेस्ट में भारत की करारी हार; स्पिनरों के आगे ढेर हुए भारतीय शेर न्यूजीलैंड ने बनाए 235 रन  इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। टी सेशन के बाद पूरी टीम 235 रन पर ऑल आउट हो गई। कीवी टीम की ओर से टॉम लैथम (Tom La...