'भाजपा वाले आपका मनोबल गिराना चाहते हैं...', मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश
'भाजपा वाले आपका मनोबल गिराना चाहते हैं...', मतगणना से पहले अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं के नाम जारी किया संदेश News With Achyut Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण का मतदान 1 जून को होगा। उससे पहले सपा प्रमुख व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रत्याशियों, पदाधिकारियों और कार्यकताओं के नाम एक संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने सभी से से मतगणना खत्म होने तक अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। अखिलेश यादव ने अपने संदेश में क्या कहा? अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव बाद जारी एग्जिट पोल के बहकावे में न आएं और मतगणना केंद्र पर पूरी मुस्तैदी के साथ डटें रहें। उन्होंने अपने संदेश में कहा, प्रिय कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और प्रत्याशियों मैं आज आपसे एक बेहद ज़रूरी अपील कर रहा हूँ। आप सब कल वोटिंग के दौरान भी और वोटिंग के बाद के दिनों में भी, मतगणना ख़त्म होने और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक पूरी तरह से सजग, सतर्क, सचेत और सावधान रहिएगा और किसी भी प्रकार के भाजपाई बहकावे में न आइएगा। दरअसल ये अपील हम इस...