संदेश

assembly by election 2024 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव? क्या सीटों पर बन पाएगी बात?

चित्र
सपा और कांग्रेस एक साथ मिलकर लड़ेंगे विधानसभा उपचुनाव? क्या सीटों पर बन पाएगी बात?  News With Achyut: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को 33 सीटों समेटने वाला सपा-कांग्रेस गठबंधन अब विधानसभा उपचुनाव भी साथ में लड़ने की तैयारी कर रहा है। सीटों के बंटवारे को लेकर सपा और कांग्रेस में मंथन जारी है।  बता दें कि यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। सपा और कांग्रेस फिर एक बार साथ में चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, जबकि सपा 7 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि 10 में से चार सीटें सपा विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई हैं। इसमें करहल, कटेहरी, मिल्कीपुर और कुंदरकी सीट शामिल है। करहल से खुद सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विधायक थे। सपा विधायक इरफान सोलंकी की सदस्यता रद्द होने की वजह से कानपुर की सीसामऊ सीट भी उपचुनाव होगा। लोकसभा चुनाव 2024 में किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं? एनडीए विधायकों के सांसद बनने से जो सीटें खाली हुई हैं, उनमें मीरापुर, गाजियाबाद, खैर, फूलपुर और मझवा शामिल हैं।  माना जा रहा है ...