ओडिशा में BJP ने चौंकाया, इस नेता को बनाया CM; आज लेंगे शपथ
ओडिशा में BJP ने चौंकाया, इस नेता को बनाया CM; आज लेंगे शपथ News With Achyut Odisha New CM: मोहन चरण माझी ओडिशा में पहली भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री होंगे। मंगलवार को हुई बैठक में माझी को ओडिशा में भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक के बाद इस निर्णय की घोषणा की। कनक वर्धन सिंह देव और प्रवती परिदा उपमुख्यमंत्री होंगे। माझी आज सीएम पद की शपथ लेंगे। मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नए मुख्यमंत्री। राज्य में भाजपा के विधायक दल ने सर्वसम्मति से श्री माझी को अपना नेता चुना। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और भूपेन्द्र यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। #Odisha | #OdishaCM | #MohanCharanMajhi pic.twitter.com/flrbKJxmTc — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) June 11, 2024 लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा ओडिशा में अपनी पहली सरकार बनाएगी। विधायकों की बैठक के लिए पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भुवनेश्वर आए थे। शिवराज सिंह चौहान बने ...