कभी 400 सीटें जीतने वाली पार्टी अब 300 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ पा रही... कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी
कभी 400 सीटें जीतने वाली पार्टी अब 300 सीटों पर भी चुनाव नहीं लड़ पा रही... कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी News With Achyut Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की बिगड़ती हालत पर चुटकी लेते हुए रविवार को कहा कि कभी 400 सीटें जीतने वाली कांग्रेस अब 300 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पा रही है। इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अस्थिरता का प्रतीक है। राजस्थान के जालोर में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस को उसके "पापों" के लिए दंडित कर रही है। उन्होंने कहा आपने हर बार भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है इस बार भी जालोर-सिरोही की जनता कह रही है 'फिर एक बार मोदी सरकार'। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को अच्छा सबक सिखाया है। राजस्थान की देशभक्त जनता जानती है कि कांग्रेस केंद्र में मजबूत सरकार नहीं दे सकी। उनकी सरकार रिमोट कंट्रोल से चलती थी। देश नहीं चाहता कि 2014 से पहले वाले हालात दोबारा आएं। बीजेपी का संकल्प पत्र जारी, पीएम मोदी ने किए बड़े ऐलान प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधी क...