Agarkar की जगह रमेश पोवार चयन समिति में हुए शामिल, Pragyan Ojha बने अध्यक्ष, किसने-किसने दिया था इंटरव्यू?
इस नियुक्ति के लिए बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने चयन प्रक्रिया पूरी की। अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे वाली समिति ने मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए। 15 अक्टूबर को हुए इन इंटरव्यू में बड़ौदा के कॉनर विलियम्स और जैकब मार्टिन के अलावा मुंबई के वसीम जाफर और सलिल अंकोला भी शामिल हुए थे। आखिरकार रमेश पोवार के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी।
पोवार का कैसा रहा क्रिकेट करियर?
पोवार ने 2004 से 2007 के बीच भारत के लिए दो टेस्ट और 31 वनडे मुकाबले खेले थे। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कई कोचिंग भूमिकाएं निभाईं। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच भी रह चुके हैं।
अगरकर के योगदान की सराहना
वहीं, बीसीसीआई ने निवर्तमान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल में उनके योगदान की सराहना की। बोर्ड ने उनके समर्पण, दृढ़ विश्वास और योगदान को अहम बताया। अगरकर के कार्यकाल में भारतीय टीम ने तीन ICC खिताब, दो एशिया कप और एशियाई खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते।
प्रज्ञान ओझा और रमेश पोवार के अलावा चयन समिति में शिव सुंदर दास, आरपी सिंह और अजय रात्रा भी शामिल हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें