IND Vs ENG 1st Test: 190 रन की लीड लेकर भी हार गई Team India, कहां हुई चूक? पहले ऐसा कब हुआ ?

IND Vs ENG Hyderabad 1st Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 28 रन से हरा दिया। यह जीत काफी चौंकाने वाली रही, क्योंकि टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 190 रन की बढ़त मिली थी। इससे पहले 2015 में गाले में 192 रन की बढ़त लेने के बावजूद भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारत की हार की क्या वजहें रहीं? आइए जानते हैं...

खराब बैटिंग

भारत के बल्लेबाज दूसरी पारी में बुरी तरह फ्लॉप रहे। कोई भी बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने खड़े होकर खेलने की हिम्मत नहीं जुटा सका। लिहाजा पूरी टीम 202 रन पर ऑल आउट हो गई। कैप्टन रोहित शर्मा ने 39, यशस्वी जायसवाल ने 15, शुभमन गिल 0, केएल राहुल 22, अक्षर पटेल 17, आर अश्विन 28 , केएस भरत 28, श्रेयस अय्यर 13 और रविन्द्र जडेजा 2 रन बनाकर आउट हुए। 



इंग्लैंड की शानदार गेंदबाजी

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की। टॉम हार्टली ने 7 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। वहीं, जो रूट और जैक लीच को भी एक- एक विकेट मिला।

ओली पोप की शानदार बल्लेबाजी 

एक तरफ जहां नियमित अंतराल पर विकेट गिर रहे थे, वहीं दूसरी ओर ओली पोप दीवार की तरह खड़े रहे। उन्होंने 196 रनों की शानदार पारी खेली। Ollie Pope के अलावा, बेन डकेट ने 47, बेन फोक्स और Tom Hartley ने 34-34 और रेहान अहमद ने 28 रन बनाए।

इंग्लैंड ने जीता टॉस

बता दें कि इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 और दूसरी पारी में 420 रन बनाए, जबकि भारत ने पहली पारी में 436, जबकि दूसरी पारी में 202 रन बनाए।


India vs England, India England 1St test match, Rohit Sharma, Shreyas, KL Rahul, Ravindra Jadeja






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय