UP: कांग्रेस के साथ फिर गठबंधन करेगी सपा, लोकसभा चुनाव में देगी 11 सीट
SP Congrsss alliance in UP for 2024 Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी एक बार फिर कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को यह बड़ा ऐलान किया।
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा,
कांग्रेस के साथ 11 मज़बूत सीटों से हमारे सौहार्दपूर्ण गठबंधन की अच्छी शुरुआत हो रही है… ये सिलसिला जीत के समीकरण के साथ और भी आगे बढ़ेगा। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति इतिहास रच देगी।
2017 में हुआ था गठबंधन
इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था, लेकिन बीजेपी के हाथों करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि मध्य प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के दौरान सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने की बात सामने आई थी, लेकिन किन्हीं कारण वश बात नहीं बनीं। आखिरकार अब सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बात बन पाई है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें