अभिषेक शर्मा... वानखेड़े स्टेडियम यह नाम कभी नहीं भूलेगा

News With Achyut Abhishek Sharma Ind Vs Eng 5th T20I Match Highlights: अभिषेक शर्मा... यह नाम अब वानखेड़े स्टेडियम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। भारत ने पांचवें और आखिरी टी 20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों के भारी अंतर से हराया। यह रनों के लिहाज से उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस मैच को अभिषेक शर्मा के लिए याद रखा जाएगा।




अभिषेक ने वानखेड़े स्टेडियम में छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस करते हुए 13 गगनचुंबी छ्क्के लगाए। 

अभिषेक शर्मा भारत की तरफ से टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 54 गेंदों पर 135 रन बनाए। 

अभिषेक शर्मा ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने एक ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

अभिषेक भारत की तरफ से टी 20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 37 गेंदों पर शतक लगाया, जबकि रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर शतक लगाया था। 


अभिषेक शर्मा टी-20 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने 17 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उनसे पहले युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था।

भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम महज 97 रनों पर सिमट गई। फिल सॉल्ट ने अर्धशतक लगाया। 

अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच, जबकि वरुण चक्रवर्ती को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वरुण ने पांच मैचों की सीरीज में 14 विकेट चटकाए। भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सफर में धूप तो होगी अगर चल सको तो चलो.....

दोस्ती की दर्दभरी कहानी

पण्डित दीनदयाल उपाध्याय