BJP ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में की वापसी, पिछली बार की तुलना में मिली 8 गुना ज्यादा सीटें
News With Achyut Delhi Election Result 2025: दिल्ली में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी की है. 8 फरवरी को घोषित हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. बीजेपी ने जहां 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं AAP महज 22 सीटों पर सिमट कर रह गई. कांग्रेस का खाता एक बार फिर नहीं खुला. उसने हार की हैट्रिक लगाई है.
बीजेपी ने 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की है. उसने आखिरी बार 1993 में सरकार बनाई थी, जो 1998 तक चली थी. इसके बाद बीजेपी को सत्ता के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा.
अरविंद केजरीवाल को मिली हार
AAP के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा. पार्टी के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी चुनाव हार गए. उन्हें नई दिल्ली सीट से बीजेपी प्रत्याशी परवेश साहिब सिंह वर्मा ने हराया.
इसके अलावा, मनीष सिसोदिया, अवध ओझा, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती और सत्येंद्र जैन को भी हार का सामना करना पड़ा. केवल आतिशी ही अपना सीट बचा सकीं. उन्होंने कालकाजी सीट से चुनाव लड़ते हुए बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को हराया.
2020 में बीजेपी को मिली थी महज 8 सीटें
पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि AAP ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी. इस तरह से बीजेपी ने इस बार 8 गुना ज्यादा सीटें जीती है, जबकि AAP को करीब तीन गुना सीटों का नुकसान हुआ है. वहीं, 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 3, जबकि AAP को 67 सीटें मिली थीं.
AAP को चुनाव में क्यों मिली हार?
AAP की हार की सबसे बड़ी वजह शराब घोटाला, यमुना नदी का प्रदूषित होना, शीशमहल, भ्रष्टाचार, गंदे पानी की सप्लाई, गंदी सड़कें और वादों को पूरा न करना रहा. महिलाओं को 2100 रुपये हर महीने देने और बुजुर्गों को फ्री इलाज कराने का वादा भी काम नहीं आया.


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें